Fri Oct 23, 2026 | 08:58 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

विटामिन D3 की कमी के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर से जानें

विटामिन डी3 की कमी से हड्डियों में दर्द, थकान और मांसपेशियों में कमजोरी जैसे कई लक्षण दिख सकते हैं। यह बालों के पतले होने, मूड खराब होने और कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है, जिसके लिए समय पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
विटामिन D3 की कमी के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर से जानेंविटामिन D3 की कमी के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर से जानें

आज के समय में ज्यादातर लोग काम के कारण घंटों तक ऑफिस में बैठे रहते हैं, धूप में कम निकलते हैं और खान-पान पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है विटामिन डी3, जो हड्डियों और मांसपेशियों के स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन लंबे समय तक इसकी कमी बनी रहने पर व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आइए इसके बारे में Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से।

विटामिन डी3 की कमी के लक्षण

डॉ. अक्षय के अनुसार, विटामिन डी3 को कोलेकैल्सीफेरॉल (Cholecalciferol) भी कहा जाता है, जो विटामिन डी का ही एक टाइप है। इससे शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने में मदद मिलती है, जो हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों के लिए जरूरी हैं। इसकी कमी के कारण कई स्वास्थ्य परेशानियां होती हैं।

1. हड्डियों में दर्द होना

शरीर में विटामिन डी3 की कमी के कारण व्यक्ति को हड्डियों में दर्द और कमर दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी गंभीर कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिसके कारण हड्डियों के फ्रैक्चर होने और ऑस्टियोमलेशिया जैसी हड्डियों की बीमारियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: विटामिन डी2 और डी3 में क्या अंतर है? जानें इनकी कमी को दूर करने के लिए किन फूड्स को खाएं

2. लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना

पर्याप्त नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होना शरीर में विटामिन D3 की कमी से जुड़ा हो सकता है। इसकी कमी के कारण व्यक्ति को थकान और कमजोरी होने की समस्या हो सकती है। इसके कारण कई बार लोगों को पैरों में दर्द होने की परेशानियां हो सकती हैं।

what are the common symptoms of vitamin d3 deficiency 01what are the common symptoms of vitamin d3 deficiency 01

3. मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी

शरीर में विटामिन डी3 की कमी होने पर व्यक्ति को मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन, कमजोरी और शरीर में भारीपन महसूस होने की समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर कमी की स्थिति में व्यक्ति को कुर्सी से उठने, सीढ़ियां-चढ़ने या चलने-फिरने में समस्या हो सकती है।

4. बालों के पतले होने की समस्या

शरीर में विटामिन डी3 की कमी होने के कारण व्यक्ति को बालों के झड़ने, पतला होने और जड़ों से बालों के कमजोर होने की समस्या हो सकती है।

5. मूड खराब होने या डिप्रेशन की समस्या

शरीर में विटामिन डी3 की कमी होने पर व्यक्ति को न्यूरोट्रांसमीटर के कमजोर होने, मूड खराब होने या डिप्रेशन होने की समस्या हो सकती है।

6. इम्यूनिटी कमजोर होना

शरीर में विटामिन डी3 की कमी होने पर व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। इसके कारण व्यक्ति के बार-बार बीमार पड़ने, घाव भरने में देरी होने और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: उम्र के हिसाब से रोज कितना लेना चाहिए विटामिन D? डॉक्टर से जानें

7. ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं

विटामिन डी3 की कमी का असर ओरल हेल्थ पर भी पड़ता है। इसकी कमी के कारण व्यक्ति को दांतों में दर्द, मसूड़ों से जुड़ी बीमारी होने और दांतों के ढीले होने की समस्याएं हो सकती हैं।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2025 में CME Journal Geriatric Medicine में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, शरीर में विटामिन डी3 की कमी होने पर हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों के कमजोर होने, थकान, डिप्रेशन, बालों के झड़ने, जोड़ों के दर्द, मूड खराब होने और इम्यूनिटी कमजोर होने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने के बाद भी शरीर में थकान, कमजोरी, दर्द और हर समय मूड खराब होने जैसी समस्याएं बनी रहती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि समय रहते इन समस्याओं के कारणों का पता लगाकर इसका इलाज किया जा सके।

निष्कर्ष

शरीर में विटामिन डी3 की कमी होने पर व्यक्ति को हड्डियों के कमजोर होने, लगातार थकान, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन, बालों के पतला होने, मूड खराब होने, डिप्रेशन, इम्यूनिटी के कमजोर होने और ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि समय से इसका इलाज किया जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • डी3 की कमी को पूरा करने के लिए क्या खाएं?

    डी3 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में अंडे की जर्दी, फैटी फिश, कॉड लिवर, फोर्टिफाइड डेयरी प्रोडक्ट्स, सोया और टोफू जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
  • शरीर में डी3 कैसे बढ़ाएं?

    शरीर में विटामिन डी3 के स्तर को बढ़ाने के लिए 15 मिनट धूप में बैठें, विटामिन डी से भरपूर फूड्स खाएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह अनुसार सप्लीमेंट्स लें।

Read Next

→ कुर्सी से उठते ही घुटनों में दर्द क्यों होता है? ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 23, 2026 18:16 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh