Fri Oct 23, 2026 | 04:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akash Singhal , Consultant – Orthopaedics

कुर्सी से उठते ही घुटनों में दर्द क्यों होता है? ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से जानें कारण

कुर्सी से उठते ही घुटनों में दर्द होने की वजह जोड़ों में बदलाव, मसल्स की कमजोरी या लंबे समय तक बैठे रहना हो सकता है। यहां ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से जानिए, घुटनों में दर्द क्यों होता है और इसे कम करने के लिए क्या उपाय अपनाएं।
कुर्सी से उठते ही घुटनों में दर्द क्यों होता है? ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से जानें कारणकुर्सी से उठते ही घुटनों में दर्द क्यों होता है? ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से जानें कारण

काफी देर तक कुर्सी पर बैठने के बाद जब आप खड़े होते हैं, तो क्या आपके घुटनों में दर्द महसूस होता है? अक्सर लोग इसे उम्र बढ़ने या कमजोरी का लक्षण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून के कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स डॉ. आकाश सिंघल के अनुसार, इसके पीछे घुटनों के जोड़, मसल्स या कार्टिलेज से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऑर्थोपेडिक डॉक्टर आकाश सिंघल के अनुसार, घुटनों में दर्द के कारण को समझना और समय रहते सही कदम उठाना जरूरी है। आइए जानते हैं कि कुर्सी से उठते समय घुटनों में दर्द क्यों होता है और इससे राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए।

कुर्सी से उठते ही घुटनों में दर्द क्यों होता है?

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर आकाश सिंघल बताते हैं कि घुटनों को सही तरीके से काम करने के लिए आस-पास की मसल्स का मजबूत होना जरूरी है। अगर आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं और फिजिकल एक्टिविटीज कम करते हैं, तो जांघों और घुटनों के आस-पास की मसल्स कमजोर हो सकती हैं। इससे खड़े होते समय घुटनों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है और घुटनों में दर्द महसूस हो सकता है। खासकर उन लोगों में ये परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है, जो दिनभर ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं या रोजाना एक्सरसाइज नहीं करते हैं।

1. घुटनों के कार्टिलेज में परेशानी

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर आकाश सिंघल के अनुसार, घुटनों में मौजूद कार्टिलेज हड्डियों के बीच गद्दी की तरह काम करता है। यह हड्डियों को आपस में रगड़ने से बचाने और जोड़ की मूवमेंट को आसान बनाने में मदद करता है। उम्र बढ़ने, पुरानी चोट या ऑस्टियोअर्थराइटिस जैसी समस्याओं के कारण कार्टिलेज प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति में कुर्सी से उठते समय, सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय या ज्यादा देर तक बैठने के बाद घुटनों में दर्द और अकड़न महसूस हो सकती है, ऐसे में डॉक्टर से चेकअप कराना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: घुटनों के दर्द में फायदेमंद है महुआ का रस, जानें कब और कैसे लगाएं?

2. लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर आकाश सिंघल का कहना है कि लगातार एक ही स्थिति में बैठने से घुटनों के जोड़ को लंबे समय तक मूवमेंट नहीं मिलती। ऐसे में उठते समय घुटनों में अकड़न महसूस हो सकती है और शुरुआती कुछ कदम चलने में परेशानी हो सकती है। हालांकि, हर बार उठते समय होने वाला दर्द केवल लंबे समय तक बैठने के कारण नहीं होता। अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या दर्द बढ़ रहा है, तो इसके दूसरे कारणों की जांच भी जरूरी है।

घुटनों में दर्द होने पर क्या करें?

  • ऑर्थोपेडिक डॉक्टर आकाश सिंघल सलाह देते हैं कि घुटनों को हेल्दी रखने के लिए नियमित फिजिकल एक्टिविटी करना जरूरी है।
  • अगर आप दिनभर बैठे रहते हैं, तो बीच-बीच में उठकर थोड़ा चलें। रोजाना वॉक करें और घुटनों के आस-पास की मसल्स को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार करें।
  • शुरुआत हल्की फिजिकल एक्टिविटीज से करें और दर्द बढ़ने पर एक्सरसाइज रोक दें।
  • इसके अलावा, कुर्सी से उठते समय जल्दबाजी न करें और ऐसी कुर्सी का इस्तेमाल करें, जिससे उठने और बैठने में बहुत ज्यादा जोर न लगाना पड़े।
  • अगर वजन ज्यादा है, तो बैलेंस खान-पान और नियमित एक्सरसाइज की मदद से वजन कंट्रोल रखने की कोशिश करें, क्योंकि ज्यादा वजन घुटनों पर दबाव बढ़ा सकता है।

साल 2002 में Osteoarthritis and Cartilage जर्नल में प्रकाशित स्टडी से पता चलता है कि घुटने के दर्द और ऑस्टियोअर्थराइटिस यानी गठिया के जोखिम कारक काफी हद तक एक जैसे होते हैं। बढ़ती उम्र, पुरानी चोट, मोटापा और घुटनों पर जोर डालने वाला काम नए दर्द के मुख्य कारण हैं। नॉर्मल फिजिकल एक्सरसाइज या खेल-कूद का इस दर्द के होने या न होने पर कोई खास असर नहीं दिखा। इसलिए, घुटनों को सुरक्षित रखने के लिए वजन कंट्रोल बहुत जरूरी है।

Why Knees Hurt When Standing UpWhy Knees Hurt When Standing Up

डॉक्टर की सलाह: घुटनों के दर्द को नजरअंदाज कब न करें

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर आकाश सिंघल सलाह देते हैं कि अगर कुर्सी से उठते समय घुटनों में दर्द बार-बार होता है, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें। खासकर तब, जब दर्द के साथ सूजन, घुटनों में गर्माहट, लगातार अकड़न या चलने में परेशानी भी हो। अगर घुटने में अचानक तेज दर्द हो, उस पर वजन रखना मुश्किल हो, तो डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर आपकी समस्या, फिजिकल चेकअप और जरूरत के अनुसार एक्स-रे या अन्य चेकअप कराने की सलाह दे सकते हैं। यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर तरह के घुटने के दर्द में एक्स-रे से ही कारण का पता नहीं चलता। कुछ स्थितियों में आगे की जांच की जरूरत पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपका घुटने का दर्द अर्थराइटिस है? डॉक्टर से जानें सही पहचान

निष्कर्ष

कुर्सी से उठते ही घुटनों में दर्द होने के पीछे मसल्स की कमजोरी, लंबे समय तक बैठे रहना, कार्टिलेज में बदलाव या घुटनों के जोड़ से जुड़ी दूसरी समस्याएं हो सकती हैं। नियमित वॉक, सही एक्सरसाइज और लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से बचना घुटनों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर दर्द लगातार बना रहता है या रोजाना के काम प्रभावित होने लगते हैं, तो ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से सलाह लें। सही कारण का पता लगाकर समय पर इलाज कराने से घुटनों की परेशानी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या घुटनों के दर्द में गर्म पानी सिकाई करना फायदेमंद है?

    अकड़न में गर्म सिकाई से कुछ लोगों को राहत मिल सकती है। वहीं, नई चोट या सूजन होने पर ठंडी सिकाई फायदेमंद हो सकती है।
  • क्या घुटनों का दर्द अपने आप ठीक हो सकता है?

    हल्की और अस्थायी परेशानी आराम से कम हो सकती है लेकिन दर्द बार-बार हो, बढ़ता जाए या चलने में परेशानी होने लगे, तो डॉक्टर से जांच कराएं।

Read Next

→ मसूड़ों से खून आता है, लेकिन दर्द नहीं होता? डेंटिस्ट से जानें वजह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 23, 2026 13:40 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Akash Singhal