Sun Sep 27, 2026 | 06:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

सुबह उठते ही घुटनों में अकड़न क्यों होती है? डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े कारण जानें

सुबह उठते ही घुटनों में अकड़न कई कारणों से हो सकती है, जिसमें ऑस्टियोआर्थराइटिस, जोड़ों में सूजन, फिजिकल एक्टिविटी की कमी या अधिकता और बैलेंस डाइट शामिल हैं। इससे राहत पाने के लिए बैलेंस डाइट, नियमित एक्सरसाइज और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
सुबह उठते ही घुटनों में अकड़न क्यों होती है? डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े कारण जानेंसुबह उठते ही घुटनों में अकड़न क्यों होती है? डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े कारण जानें

सुबह उठते ही घुटनों में होने वाली अकड़न एक आम समस्या है। सुबह उठने पर कई लोगों को घुटने में अकड़न की समस्या होती है, जिसके कारण दर्द भी शुरू हो जाता है और रोज के कामों को ठीक से करने में परेशानी होने लगती है। यह समस्या कई कारणों से होती है, जिसमें लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी कुछ आदतें हो सकती हैं। ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

सुबह उठने पर घुटनों में अकड़न के कारण

डॉ. अरविंद के अनुसार, कई घंटों तक एक ही स्थिति में रहने के बाद, सुबह उठने पर घुटनों में अकड़न होना काफी आम बात है। हल्की अकड़न जो उठने और थोड़ा चलने-फिरने के बाद ठीक हो जाती है, कभी-कभी नींद के दौरान इनएक्टिव रहने के कारण हो सकती है। हालांकि, लगातार या बढ़ती हुई सुबह की अकड़न जोड़ों से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकती है।

1. ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण

इसका एक आम कारण ऑस्टियोआर्थराइटिस है, जिसमें जोड़ों की कार्टिलेज और अन्य स्ट्रक्चर समय के साथ धीरे-धीरे बदल जाते हैं। लोगों को अकड़न, बेचैनी और फ्लेक्सिबिलिटी में कमी का एहसास हो सकता है, खासकर शरीर की इनएक्टिविटी के समय के बाद।

इसे भी पढ़ें: घुटने में दर्द होने पर क्या खाएं और क्या न खाएं? एक्सपर्ट से जानें

2. जोड़ों में अंदरूनी सूजन आना

सुबह के समय जोड़ों में अकड़न आने की समस्या की एक संभावना जोड़ों के अंदर सूजन है। अगर अकड़न हर सुबह लंबे समय तक बनी रहती है और शरीर के ज्वाइंट्स को प्रभावित करती है, तो ऐसा रुमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी सूजन संबंधी स्थितियों के कारण हो सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो सकता है।

why do knees feel stiff when waking up in the morning causes related to diet and lifestyle 1why do knees feel stiff when waking up in the morning causes related to diet and lifestyle 1

3. फिजिकल एक्टिविटी न करने

लाइफस्टाइल भी घुटनों के लक्षणों को प्रभावित कर सकती है। ज्यादा वजन या मोटापा घुटनों पर मैकेनिकल लोड बढ़ाता है, जबकि लंबे समय तक बैठना, अपर्याप्त फिजिकल एक्टिविटी और घुटने के आसपास की कमजोर मांसपेशियां जोड़ों के कार्य को प्रभावित कर सकती हैं।

4. ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करना

एक्सरसाइज की तीव्रता को अचानक बढ़ाना या घुटनों पर बार-बार ज्यादा दबाव डालना भी असुविधा और अकड़न का कारण बन सकता है।

5. अनहेल्दी खान-पान के कारण

डॉ. अरविंद का कहना है, आमतौर पर डाइट अपने आप में घुटनों की अकड़न का कारण नहीं बनती है, लेकिन ओवरऑल न्यूट्रिशन मांसपेशियों और हड्डियों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। हाई प्रोसेस्ड फूड्स, एक्स्ट्रा कैलोरी और चीनी युक्त डाइट से वजन बढ़ सकता है और सूजन भी बढ़ सकती है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2025 में JSAMS Plus में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, स्वस्थ वयस्कों में 30 मिनट तक बैठे रहने पर घुटने के जोड़ में अकड़न शुरू हो जाती है। हालांकि, अकड़न में क्लिनिकली जरूरी बढ़ोतरी 60 मिनट तक बैठने पर ही होती है, जबकि 60 मिनट तक बैठने पर दर्द तो हुआ, लेकिन उसमें कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि, बीच-बीच में हल्के-फुल्के मूवमेंट्स करने से इस जकड़न और दर्द से राहत मिल सकती है। इन रिजल्ट्स को देखते हुए यह सलाह दी जाती है कि हर 15 से 60 मिनट के बीच बैठे-बैठे ही पैरों की थोड़ी स्ट्रेचिंग या हलचल करते रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: घुटने का दर्द 40 की उम्र के बाद क्यों बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें किन बातों का रखें ध्यान

घुटनों की समस्या से राहत के लिए क्या करें?

डॉ. अरविंद कहते हैं, सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, दालों, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और पर्याप्त प्रोटीन से भरपूर बैलेंस डाइट हड्डियों और मांसपेशियों के ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देता है।

नियमित और सही एक्टिविटी खास रूप से जरूरी है। चलना, स्ट्रेचिंग और जांघों और कूल्हों के लिए मजबूती वाले एक्सरसाइज की मोबिलिटी बनाए रखने और घुटने को सहारा देने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, अगर किसी व्यक्ति को काफी दर्द है या जोड़ों की कोई मौजूदा समस्या है, तो एक्सरसाइज को चुनाव किया जाना चाहिए।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. अरविंद के अनुसार, अगर सुबह की अकड़न लगातार बनी रहती है, लंबे समय तक रहती है, सूजन, गर्मी या रेडनेस के साथ होती है या धीरे-धीरे चलने और रोज की एक्टिविटीज में रुकावट डालती है, तो डॉक्टर से सलाह लें। चोट के बाद अचानक गंभीर दर्द होने पर भी जांच करानी चाहिए।

निष्कर्ष

सुबह उठने पर जोड़ों में अकड़न की समस्या ऑस्टियोआर्थराइटिस, जोड़ों में अंदरूनी सूजन, फिजिकल एक्टिविटी न करने, ज्यादा फिजिकल एक्टिविटीज करने और अनहेल्दी खान-पान के कारण व्यक्ति को जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या हो सकती है। इससे राहत के लिए डाइट में हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को शामिल करें और नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटीज करें।

ध्यान रहे, जोड़ों में अकड़न की समस्या लगातार बनी रहे या इससे जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • घुटने के दर्द से राहत पाने के उपाय?

    घुटने के दर्द से राहत के लिए हल्दी दूध या अदरक का सेवन किया जा सकता है, मालिश कराएं, सिंकाई करें और घुटने पर जोर देने से बचें।
  • घुटने की अकड़न के क्या लक्षण हैं?

    घुटने में अकड़न के होने की स्थिति में व्यक्ति को घुटना मोड़ने या सीधा रखने में परेशानी, चलने-फिरने में परेशानी, सूजन, रेडनेस, अस्थिरता, दर्द और घुटने से आवाजें आने की समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

→ कैंसर का इलाज पूरा होने के बाद नियमित फॉलो-अप क्यों जरूरी है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 27, 2026 17:10 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content