कैंसर की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए इसका इलाज पाना एक बड़ी राहत का पल होता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि कैंसर के इलाज के बाद आप मेडिकल देखरेख हमेशा के लिए बंद कर दें। कैंसर सर्वाइवर के लिए रिकवरी का सफर इलाज खत्म होने के बाद भी जारी रहता है। कैंसर के इलाज के बाद डॉक्टर से नियमित फॉलो-अप लेना बहुत जरूरी होता है। यह न सिर्फ मरीज के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है, बल्कि कैंसर के दोबारा होने के किसी भी शुरुआती संकेत को समय रहते पहचानने का एक बेहतरीन तरीका है। आइए इस लेख में Dr. Mandeep Singh Malhotra, Oncologist, Art of Healing Cancer, Delhi से जानते हैं कि कैंसर का इलाज पूरा होने के बाद नियमित फॉलो-अप क्यों जरूरी होता है?
कैंसर के इलाज के बाद फॉलो-अप क्यों है जरूरी?
Dr. Mandeep Singh Malhotra बताते हैं कि कैंसर का इलाज पूरा होना कैंसर से ठीक होने का एक अहम पड़ाव है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपके लिए मेडिकल केयर की जरूरत पूरी तरह खत्म हो जाती है। इलाज के बाद नियमित फॉलो-अप इसलिए जरूरी होता है, ताकि डॉक्टर मरीज की रिकवरी पर नजर रख सकें, किसी नए या वापस आने वाले लक्षण को समय पर पहचान सकें और इलाज के लंबे समय के प्रभावों को भी समझ सकें। इसलिए, कैंसर का इलाज पूरा होने के बाद नियमित रूप से फॉलो-अप लेना जरूरी है।
हर मरीज के लिए फॉलो-अप प्रक्रिया अलग क्यों होती है?
Dr. Mandeep Singh Malhotra ने बताया कि कैंसर के इलाज के बाद हर मरीज के लिए फॉलो-अप का तरीका हर मरीज के लिए अलग हो सकता है। यह अक्सर कैंसर के प्रकार, उसकी स्टेज, किए गए इलाज और मरीज की नॉर्मल स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। कुछ मरीजों को नियमित क्लिनिकल जांच की जरूरत होती है, जबकि कुछ मामलों में डॉक्टर जरूरत के अनुसार मरीज को ब्लड टेस्ट, इमेजिंग या अन्य जांच करवाने की सलाह दे सकते हैं। हर मरीज के लिए बार-बार स्कैन करवाना जरूरी नहीं होता है। इसलिए, कौन सी जांच कब करनी है, इसका फैसला व्यक्ति की मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर डॉक्टर तय करते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या सर्वाइकल कैंसर के इलाज के बाद प्रेग्नेंसी संभव है? डॉक्टर ने बताई 5 जरूरी बातें
साइड इफेक्ट्स को मैनेज करने के लिए भी फॉलो-अप है जरूरी
Dr. Mandeep Singh Malhotra के अनुसार, कैंसर के इलाज के बाद फॉलो-अप का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य इलाज के बाद होने वाले साइड इफेक्ट्स और लंबे समय तक रहने वाली समस्याओं को मैनेज करना है। कुछ मरीजों में कैंसर ट्रीटमेंट के बाद थकान, दर्द, हार्मोनल बदलाव, पोषण से जुड़ी समस्याएं या मानसिक और इमोशनल तनाव लंबे समय तक बने रह सकते हैं। इन समस्याओं को भी कैंसर की देखभाल का हिस्सा मानना चाहिए, जिसके लिए नियमित रूप से डॉक्टर से फॉलो-अप लेना जरूरी है।
Cancer-Follow-up-Need
किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?
Dr. Mandeep Singh Malhotra कहते हैं कि कैंसर के मरीजों को इलाज के बाद अपने शरीर में होने वाले नए या असामान्य बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में अगर शरीर में ये लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
- लगातार शरीर में दर्द बने रहना
- बिना कारण वजन कम होना
- असामान्य रूप से ब्लीडिंग होना
- लगातार खांसी आना
- सांस की समस्या या कोई अन्य नया लक्षण नजर आना
शरीर में किसी भी तरह के नए लक्षण नजर आने पर बिना देर किए डॉक्टर से मिलना चाहिए ताकि डॉक्टर आपकी स्थिति के अनुसार लक्षणों के पीछे के सही कारण का पता लगा सके।
इसे भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के दौरान मरीज को क्यों होने लगती है भूलने की समस्या? डॉक्टर से जानें कीमो ब्रेन के बारे में
डॉक्टर की सलाह
Dr. Mandeep Singh Malhotra का कहना है कि कैंसर के इलाज के बाद फॉलो-अप को अपने डर का कारण नहीं बनाना चाहिए, बल्कि लंबे समय तक स्वास्थ्य को बेहतर रखना जरूरी है। नियमित रूप से डॉक्टर से फॉलो-अप लेने से मरीज की स्थिति को डॉक्टर आसानी से समझ सकते हैं और जरूरत पड़ने पर समय पर कदम उठा सकते हैं। इलाज खत्म होने के बाद भी कैंसर सर्वाइवर की सेहत और लाइफ क्वालिटी पर ध्यान देना भी जरूरी है।
निष्कर्ष
कैंसर के इलाज के बाद डॉक्टर से नियमित फॉलो-अप लेने से आप अपनी सेहत को बेहतर रखना चाह रहे हैं। ऐसा करने से डॉक्टर मरीज में दोबारा कैंसर होने के जोखिम का पता लगाने या शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में आसानी से जान पाते हैं। इसलिए, कैंसर का इलाज पूरा होने के बाद भी लोगों को नियमित रूप से डॉक्टर के पास जाकर फॉलो-अप करवाना चाहिए।
Image Credit: Freepik
FAQ
कैंसर ठीक होने के बाद क्या करना चाहिए?
कैंसर से पूरी तरह ठीक होने के बाद शरीर और मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना जरूरी है, ताकि रिकवरी बेहतर हो सके और बीमारी के दोबारा होने के जोखिम को कम किया जा सके।कैंसर दोबारा होने के क्या कारण हैं?
कैंसर के इलाज के बाद इसके दोबारा होने के मुख्य कारण शरीर में सूक्ष्म या बेहद छोटे कैंसर सेल्स का बच जाना है, जिन्हें शुरुआती जांच या इलाज के दौरान देखना या पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 25, 2026 14:36 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Mandeep Singh Malhotra
