Fri Sep 11, 2026 | 09:15 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

डॉक्टर ने बताया है मांसपेशियों की थकान कम करने के ये उपाय, आप भी आजमाकर देखें

एक्सरसाइज हो या फिर लंबी यात्रा या फिर रोज रहने वाला काम स्ट्रेस ही क्यों न हो। यह सभी बातें मांसपेशियों की थकान का कारण बनती हैं। कारण चाहे जो हो डॉक्टर के बताए ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

मांसपेशियों की थकान तब होती है जब मांसपेशियों में ऐंठन के साथ, हाथ-पैरों को छूने पर भी मांसपेशियों में कठोरता महसूस होती है। यह तब होता है जब मांसपेशियों की ताकत कम होने लगती है या फिर कमजोर होने लगती है। ऐसे में बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है। इस थकान की वजह से दिनभर डल महसूस हो सकता है। ऐसे में आप डॉक्टर की बात मानकर इन टिप्स को अपनाएं तो मांसपेशियों की थकान को कम कर सकते हैं। इसके लिए हमने Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात की जिन्होंने बताया कि मांसपेशियों का थकान कम करने के लिए लाइफस्टाइल से लेकर डाइट तक में क्या बदलाव करें।

मांसपेशियों की थकान कम करने के उपाय

Dr. Pooja Pillai, बताती हैं कि मांसपेशियों की थकान तब होती है जब मांसपेशियों की कार्य करने की क्षमता में कमी आती है या यह तब होता है जब मांसपेशियां अपनी सामान्य ताकत और सहनशक्ति से कम प्रदर्शन करती हैं, जिससे वे थकी हुई, कमजोर और दर्द महसूस कर सकती हैं। इसके अलावा मांसपेशियों में थकान तब होती है जब शारीरिक गतिविधि के बाद मांसपेशियां थकी हुई, दर्द वाली या कमजोर महसूस होती हैं। ऐसे में आप इन छोटे-छोटे बदलावों की मदद से इस समस्या से राहत पा सकते हैं। जैसे कि

हाइड्रेटेड रहें

डॉक्टर हाइड्रेटेड रहने के लिए खूब पानी पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि डिहाइड्रेशन थकान को और बढ़ा सकता है। दरअसल, शरीर में जब पानी की कमी होती है तो मांसपेशियों का काम काज प्रभावित होता है, इससे मांसपेशियों पर प्रेशर पड़ता है जिससे मांसपेशियों में थकान होने लगती है और इससे आपको पूरे शरीर में डलनेस महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों में थकान क्यों होती है? डॉक्टर से जानें

पौष्टिक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें

मांसपेशियों की थकान खान-पान से जुड़ी कमियों की वजह से हो सकती है। ऐसे में पर्याप्त प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी12 व विटामिन डी से युक्त संतुलित आहार लेने से मांसपेशियों को तेजी से ठीक होने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में भी मददगार हैं।

muscle fatigue

वार्म-अप और कूलिंग-डाउन पर ध्यान दें

एक्सरसाइज से पहले वार्म-अप और एक्सरसाइज के बाद कूलिंग-डाउन करने से अकड़न कम होती है और चोट लगने का खतरा कम होता है। दरअसल, जो लोग एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में थकान महसूस करते हैं उनमें यह बड़ी कमी देखी जाती है। ऐसे लोग असल में वार्म अप और कूल डाउन प्रोसेस को नहीं फॉलो करते जिससे एक्सरसाइज के बाद पूरा शरीर थका हुआ महसूस होता है। इसलिए इन दोनों ही चीजों जरूर फॉलो करें।

हर रात 7-8 घंटे की नींद लें

पर्याप्त आराम और हर रात 7-8 घंटे की नींद लेने से मांसपेशियों को ठीक होने और ताकत हासिल करने में मदद मिलती है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और थकान में कमी आती है। नींद आपके शरीर को एक रिफ्रेश स्टार्ट देने का काम करती है। इससे मांसपेशियों की हीलिंग होती है और रिकवरी का समय मिलता है। इसलिए जरूरी है कि हर रात अपनी नींद जरूर पूरी करें।

इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों में कमजोरी किन बीमारियों के कारण हो सकती है? डॉक्टर से जानें

मांसपेशियों की मालिश करें

अगर आपको मांसपेशियों में लगातार दर्द महसूस होता है या फिर थकान रहती है तो आपको अपने मांसपेशियों की मालिश करनी चाहिए। इसके लिए आप गुनगुने पानी से नहा सकते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों की कठोरता में कमी आती है। इसके अलावा आप गर्म सेक की मदद ले सकते हैं जिससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है और आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।

स्ट्रेचिंग जैसी हल्की गतिविधियों को करें

हल्के से स्ट्रेचिंग करने या टहलने या योग जैसी हल्की गतिविधियां शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने और रिकवरी में तेजी लाने में मदद करती हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज के दौरान सही पोस्चर रखने से या सही तरीके से इसे करने से मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और मांसपेशियों का आराम भी मिलता है।

इसके अलावा अगर आप डेस्क जॉब करते हैं तो काम करने के बीच ब्रेक जरूर लें और थोड़ा चलकर या वॉक करके आएं। अगर मांसपेशियों में थकान बार-बार आती रहती है या बहुत लंबे समय तक रहती है, तो एनीमिया या थायरॉइड जैसी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच करवाएं और डॉक्टर से सलाह लें।

इस तरह इन आसान सुझावों का पालन करके, मांसपेशियों की थकान को कम किया जा सकता है और मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत रखा जा सकता है।

FAQ

  • ऐसी कौन सी बीमारी है जो मांसपेशियों को कमजोर करती है?

    हाइपोटोनिया नामक बीमारी की वजह से मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और इमकी टोनिंग में मुश्किल आती है। हालांकि, यह जन्मजात स्थिति है। इसके अलावा मस्कुलर डिस्ट्रॉफी या सेरेब्रल पाल्सी में भी मांसपेशियों की कमजोरी की समस्या होती है।
  • मांसपेशियों में थकान होने पर कौन सा विटामिन लेना चाहिए?

    मांसपेशियों में थकान विटामिन बी12 और विटामिन डी से जुड़ा हुआ हो सकता है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही है तो आप डॉक्टर से बात करके और इसकी कमी की जांच करवाकर सप्लीमेंट रूप में इन्हें ले सकते हैं।
  • शरीर में किसकी कमी से थकान महसूस होती है?

    शरीर में पोषक तत्वों की कमी और खून की कमी से ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। हालांकि, थकान एक मेडिकल कंडीशन नहीं है लेकिन, लगातार रहने वाली थकान एक मेडिकल कंडीशन हो सकती है। 

Read Next

TLC बढ़ने पर क्या करें और क्या नहीं, जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 25, 2025 19:09 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jul 25, 2025 19:09 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content