Sun Sep 27, 2026 | 05:29 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

घुटने में दर्द होने पर क्या खाएं और क्या न खाएं? एक्सपर्ट से जानें

घुटने का दर्द आज एक आम समस्या है, जिसे सही खान-पान और लाइफस्टाइल की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट लेने और कुछ फूड्स से परहेज करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकता है। 
घुटने में दर्द होने पर क्या खाएं और क्या न खाएं? एक्सपर्ट से जानेंघुटने में दर्द होने पर क्या खाएं और क्या न खाएं? एक्सपर्ट से जानें

घुटने का दर्द आज के समय में एक आम समस्या बन चुका है, जो सिर्फ बढ़ती उम्र के लोगों को ही नहीं, बल्कि युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। उठने-बैठने, चलने-फिरने या सीढ़ियां चढ़ने के दौरान होने वाला यह दर्द लाइफ क्वालिटी को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। गठिया, यूरिक एसिड बढ़ना या कार्टिलेज घिसने के पीछे कई बार हमारी गलत लाइफस्टाइल और खान-पान का बहुत बड़ा योगदान होता है।

Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida का कहना है कि घुटने के दर्द, जकड़न, ऑस्टियोआर्थराइटिस या यूरिक एसिड की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए पेनकिलर दवाओं से कहीं ज्यादा जरूरी सही डाइट है। गलत खान-पान से शरीर में सूजन बढ़ती है, जिससे यह कार्टिलेज तेजी से घिसने लगता है और घुटनों में दर्द या ग्रीस कम होने की समस्या होती है।

घुटने के दर्द में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? 

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए खान-पान का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। 

डाइट का प्रकार  क्या खाएं? क्या न खाएं?
मीठी चीजें व शुगर  ताजे फल जैसे- संतरा, पपीता और अमरूद मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक्स, केक, पैक्ड जूस
फैट और तेल  अलसी के बीज, अखरोट, सरसों का तेल, देसी घी रिफाइंड तेल, डालडा/वनस्पति घी, समोसे, चिप्स
अनाज रागी, साबुत अनाज, स्प्राउट्स मैदा, सफेद ब्रेड, पास्ता, मोमोज, नूडल्स
मसाले और नमक हल्दी, अदरक, लहसुन, कम मात्रा में आयोडीन नमक पैक्ड स्नैक्स, अचार, सॉस, बाजार का नमकीन खाना
हड्डियां और जोड़ों के लिए  दूध, दही, छाछ, तिल, हरी सब्जियां, सुबह की धूप शराब और स्मोकिंग

घुटने के दर्द में क्या खाएं?

साल 2022 में BMC Musculoskeletal Disorders में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, घुटने के दर्द को मैनेज करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट उपयोगी मानी जाती है, जो शरीर और जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद करती है। इस डाइट में फल, सब्जियां, जड़ी-बूटियां, मसाले और जैतून के तेल के साथ मछली, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स का सेवन फायदेमंद होता है।

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि घुटने या जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए ऐसी डाइट लेनी चाहिए, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी हो, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हो और हड्डियों के साथ कार्टिलेज को मजबूती दे। इसलिए आप अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं-

1. ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स का सेवन जोड़ों की सूजन और जकड़न को कम करने में सबसे ज्यादा असरदार माने जाते हैं।

  • शाकाहारी सोर्स- अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट और कद्दू के बीज का सेवन करें।
  • नॉनवेज सोर्स- फैटी फिश जैसे साल्मन, मैकेरल, टूना और कॉड लिवर ऑयल डाइट में शामिल कर सकते हैं।

2. कैल्शियम और विटामिन D

हड्डियों की डेंसिटी बनाए रखने के लिए कैल्शियम और उसे सोखने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। इसलिए, आप अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर इन फूड्स को शामिल करें-

  • कम फैट वाला दूध, दही, छाछ और पनीर।
  • रागी, तिल और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और ब्रोकली
  • सुबह 15 से 20 मिनट हल्की धूप में बैठना

इसे भी पढ़ें: घुटने में ग्रीस बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? हड्डी के डॉक्टर से जानें

3. एंटी-इंफ्लेमेटरी मसाले

जोड़ों का दर्द मुख्य रूप से शरीर के अंदर होने वाली सूजन के कारण होता है और एंटी-इंफ्लेमेटरी मसाले इस सूजन को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

  • हल्दी- हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक नेचुरल दर्द निवारक और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व हैं। रोज रात को गर्म दूध में चुटकी भर हल्दी या कच्ची हल्दी का सेवन करें।
  • अदरक और लहसुन- इन दोनों में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स और जिंजरोल जोड़ों के दर्द व सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

4. विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियां

विटामिन C शरीर में कोलेजन प्रोटीन के निर्माण के लिए जरूरी है, जो कार्टिलेज को लचीला बनाता है। इसलिए, आप अपनी डाइट में इन फलों और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं-

  • संतरा, आंवला, अमरूद, नींबू, बेरीज और पपीता।
  • रंग-बिरंगी सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च और टमाटर।

5. कोलेजन और प्रोबायोटिक्स

जोड़ों के दर्द से राहत के लिए कोलेजन और प्रोबायोटिक्स का इस्तेमाल शरीर को रिपेयर करने और अंदरूनी सूजन को कम करने में प्रभावी माना जाता है।

  • छाछ और दही- पेट के स्वास्थ्य को बेहतर रखकर शरीर की सूजन को कम करने में छाछ और दही दोनों फायदेमंद माना जाता है।
  • बोन ब्रोथ या स्प्राउट्स- ये दोनों ही फूड्स अमीनो एसिड्स और मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स होते हैं, जो जोड़ों को रिपेयर करने में मदद करते हैं।

Foods-To-Eat-And-Avoid-For-Knee-PainFoods-To-Eat-And-Avoid-For-Knee-Pain

घुटने के दर्द में क्या न खाएं?

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, घुटने में दर्द होने पर कुछ फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि कुछ फूड्स शरीर में इंफ्लेमेशन को बढ़ाते हैं और यूरिक एसिड या वजन बढ़ाकर घुटनों पर पड़ने वाले प्रेशर को दोगुना कर देते हैं।

1. रिफाइंड शुगर और मीठी चीजें

मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस, केक और बेकरी प्रोडक्ट्स शरीर में साइटोकिन्स (Cytokines) नाम की सूजन को बढ़ाने वाले केमिकल्स को रिलीज करते हैं, जिससे घुटनों में सूजन और दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

2. रिफाइंड तेल और ट्रांस फैट

वनस्पति घी, रिफाइंड तेल, समोसे, पकौड़े, चिप्स और डीप-फ्राई किया हुआ खाना अक्सर जोड़ों की सूजन को बहुत तेजी से बढ़ाता है। इसलिए, आप अपना खाना पकाने के लिए सरसों का तेल, तिल का तेल या सीमित मात्रा में देसी गाय के घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. मैदे से बनी चीजें

सफेद ब्रेड, पास्ता, नूडल्स, मोमोज और मैदा जैसे फूड्स पचने में काफी भारी होते हैं, जिससे शरीर का वजन बढ़ता है और घुटनों पर मैकेनिकल प्रेशर पड़ता है, जो घुटनों में दर्द का कारण बनता है।

4. ज्यादा नमक और प्रिजर्वेटिव्स

पैक्ड स्नैक्स, अचार, सॉस और नमकीन में नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। सोडियम सेल्स में पानी को रोकता है, जिससे घुटनों में सूजन और भारीपन की समस्या बढ़ जाती है।

5. प्यूरीन से भरपूर फूड्स

अगर घुटने में दर्द का कारण हाई यूरिक एसिड है तो अपने खाने से हाई प्यूरीन से भरपूर फूड्स जैसे रेड मीट, सीफूड, राजमा, छोले और ज्यादा दालों का सेवन सीमित कर दें या लेने से बचें।

इसे भी पढ़ें: घुटने की हड्डी मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए? खुद एक्सपर्ट से जानें

6. शराब और स्मोकिंग

शराब और तंबाकू शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकने का काम करते हैं और हड्डियों की ताकत को कम करते हैं। इसलिए घुटनों के दर्द और सूजन की समस्या से पीड़ित लोगों को शराब और स्मोकिंग करने से बचना चाहिए।

घुटनों के दर्द से राहत के लिए टिप्स

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि घुटनों में दर्द की समस्या रहने पर हेल्दी खान-पान की आदतों के साथ इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है-

  1. वजन कंट्रोल रखें- आपके शरीर का 1 किलो अतिरिक्त वजन घुटनों पर 4 किलो का ज्यादा दबाव डालता है। सिर्फ 5% वजन घटाने से घुटने के दर्द में 50% तक राहत मिल सकती है।
  2. पर्याप्त पानी पिएं- कार्टिलेज का लगभग 70 से 80% हिस्सा पानी से बना होता है। इसलिए, दिन में 2.5 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं ताकि जोड़ों में चिकनाई बनी रहे।
  3. हल्का व्यायाम- वजन उठाने वाली हैवी वर्कआउट के बजाय साइकिल चलाना, स्विमिंग या घुटनों को मजबूत करने वाली फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज करें।
  4. बिना सलाह पेनकिलर न लें- दर्द होने पर बार-बार पेनकिलर खाने से बचें, क्योंकि किडनी और पेट में अल्सर का खतरा रहता है।

निष्कर्ष
घुटने का दर्द सिर्फ बढ़ती उम्र के कारण नहीं होता है, बल्कि खान-पान की गलत आदतें और खराब लाइफस्टाइल भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसलिए, सही खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल से इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए, अपने खाने में सूजन कम करने वाले नेचुरल फूड्स शामिल करें, जंक और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें और नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • घुटने में ग्रीस बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    घुटनों की ग्रीस को बनाए रखने या बढ़ाने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।
  • किसकी कमी से घुटनों में दर्द होता है?

    घुटनों में दर्द की समस्या मुख्य रूप से शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है।

Read Next

→ सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 27, 2026 16:14 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content