Fri Sep 25, 2026 | 05:32 PM IST

Medically Reviewed by Dr Deepak Kumar Arora , Orthopaedics & Joint Replacement

घुटने में ग्रीस बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? हड्डी के डॉक्टर से जानें

घुटनों की सेहत और जोड़ो के लुब्रिकेशन को सपोर्ट करने के लिए डाइट में प्रोटीन, ओमेगा-3 और जरूरी पोषक तत्व शामिल करें। यहां ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से जानिए, क्या खाना फायदेमंद हो सकता है।
घुटने में ग्रीस बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? हड्डी के डॉक्टर से जानेंघुटने में ग्रीस बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? हड्डी के डॉक्टर से जानें

घुटनों में दर्द या चलते समय आवाज आने पर आपने भी कई बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि घुटने की ग्रीस खत्म हो गई है। इसके बाद सबसे पहला सवाल यही आता है कि घुटने में ग्रीस बढ़ाने के लिए क्या खाएं? इंटरनेट पर इस सवाल के जवाब में कई तरह के तेल, घरेलू नुस्खे और खास फूड्स बताए जाते हैं लेकिन क्या सच में कोई एक चीज खाने से घुटने की ग्रीस दोबारा बढ़ सकती है? Max Hospital Patparganj के ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉक्टर दीपक अरोड़ा के अनुसार, घुटनों की सेहत केवल खाने पर निर्भर नहीं करती। सही खान-पान के साथ नियमित फिजिकल एक्टिविटी, मसल्स की मजबूती और वजन पर ध्यान देना भी जरूरी है। अगर घुटने में लगातार दर्द, सूजन, अकड़न या चलने में परेशानी हो रही है, तो केवल किसी फूड के भरोसे रहना ठीक नहीं है। आइए जानते हैं घुटनों की सेहत के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

घुटने में ग्रीस बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर दीपक अरोड़ा के अनुसार, घुटनों को हेल्दी रखने के लिए शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है। साथ ही, वजन को हेल्दी लिमिट में रखना और फिजिकली एक्टिव रहना भी जरूरी है। ऑर्थोपेडिक डॉक्टर दीपक अरोड़ा के अनुसार, डाइट को बैलेंस रखकर जोड़ों और हड्डियों की सेहत को सपोर्ट किया जा सकता है।

1. ओमेगा-3 वाले फूड्स

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर दीपक अरोड़ा बताते हैं कि कुछ फूड्स में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए जरूरी होते हैं। फैटी फिश जैसे सैल्मन और सार्डिन इसके अच्छे सोर्स हैं, शाकाहारी विकल्पों में अलसी और अखरोट को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इन फूड्स को बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाना जोड़ों की हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है लेकिन इन्हें किसी बीमारी का इलाज समझना सही नहीं है।

2. रंग-बिरंगी सब्जियां और फल

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर दीपक अरोड़ा के अनुसार, फलों और सब्जियों में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। पालक, गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स, ब्रोकोली, संतरा, अमरूद और सेब जैसे विकल्प डाइट में शामिल किए जा सकते हैं। रोजाना अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियां खाने से भोजन में पोषक तत्वों को बढ़ाया जा सकता है।

foods to support knee joint lubricationfoods to support knee joint lubrication

3. कैल्शियम और विटामिन D

घुटनों और हड्डियों की सेहत के लिए कैल्शियम और विटामिन D जरूरी पोषक तत्व हैं। दूध, दही, पनीर जैसे फूड्स कैल्शियम के सोर्स हो सकते हैं, विटामिन D के लिए धूप और कुछ फूड्स मददगार हो सकते हैं। अगर शरीर में विटामिन D या कैल्शियम की कमी है, तो डॉक्टर जांच के आधार पर सप्लीमेंट की सलाह दे सकते हैं। बिना जांच के सप्लीमेंट लेना सही नहीं है।

4. पर्याप्त पानी पीना जरूरी

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर दीपक अरोड़ा बताते हैं कि शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना हेल्थ के लिए जरूरी है। साइनोवियल फ्लूइड (Synovial Fluid) सहित शरीर के कई तरल पदार्थों के लिए पानी जरूरी है। हालांकि, सिर्फ ज्यादा पानी पीने से घुटने की ग्रीस बढ़ जाएगी, ऐसा कहना सही नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: सीढ़ियां उतरते समय घुटनों में ज्यादा दर्द क्यों होता है? जानें इसके पीछे की वजह

साल 2025 में Nutrients जर्नल में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार-

  • फाइबर युक्त भोजन, अच्छे फैट (MUFA/PUFA) और विटामिन्स जोड़ों और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
  • डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स की यह जिम्मेदारी है कि वे मरीजों को सही और साइंटिफिट डाइट की जानकारी दें ताकि भ्रम दूर हो सके।
  • हालांकि, इस क्षेत्र में अभी और बेहतर रिसर्च की जरूरत है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कौन-से पोषक तत्व जोड़ों की बीमारी पर सबसे प्रभावी असर डालते हैं।

डॉक्टर की सलाह

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर दीपक अरोड़ा सलाह देते हैं कि घुटनों पर शरीर का वजन लगातार पड़ता है। ज्यादा वजन होने पर घुटनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, इसलिए हेल्दी वजन बनाए रखना जोड़ों के लिए जरूरी है। इसके लिए बैलेंस डाइट के साथ डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह के अनुसार नियमित एक्सरसाइज की जा सकती है। अगर घुटने में लगातार दर्द, सूजन, अकड़न या चलने में परेशानी हो रही है, तो केवल खान-पान पर निर्भर रहने के बजाय ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या उल्टा चलने से घुटने का दर्द ठीक होता है? जानिए हड्डी के डॉक्टर से

निष्कर्ष

घुटने की ग्रीस बढ़ाने के लिए कोई एक खास भोजन या घरेलू नुस्खा वैज्ञानिक रूप से इलाज नहीं है लेकिन प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन D, ओमेगा-3, फल और सब्जियों से भरपूर बैलेंस डाइट हड्डियों, मसल्स और जोड़ों की सेहत को सपोर्ट कर सकती है। इसके साथ हेल्दी वजन और नियमित सही फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है। अगर घुटने में लगातार दर्द या अकड़न बनी रहती है, तो इसका कारण जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना सबसे जरूरी है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • घुटने में ग्रीस कम होने पर कौन से लक्षण दिखते हैं?

    घुटने में दर्द, अकड़न, चलने-फिरने में परेशानी या जोड़ में आवाज आने जैसी शिकायतें हो सकती हैं। हालांकि, इन लक्षणों के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।
  • क्या ज्यादा तेल या घी खाने से घुटने की चिकनाई बढ़ती है?

    ऐसा मानना सही नहीं है। तेल या घी का सेवन सीधे घुटने के फ्लूइड को बढ़ाने का तरीका नहीं है।
  • क्या सीढ़ियां चढ़ने से घुटने कमजोर होते हैं?

    सीढ़ियां चढ़ने से घुटने कमजोर नहीं होते हैं लेकिन पहले से दर्द या जोड़ की समस्या होने पर कुछ एक्टिविटीज तकलीफ बढ़ा सकती हैं।

Read Next

→ World Lung Day 2026: क्या एक फेफड़ा पूरा डैमेज हो जाए, तो भी सामान्य जीवन जिया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 25, 2026 16:53 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Deepak Kumar Arora

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content