Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Deepak Kumar Arora , Orthopaedics & Joint Replacement

क्या विटामिन D की कमी से कमर दर्द हो सकता है? जानिए ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की सलाह

शरीर में विटामिन D की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों की कमजोरी या दर्द की समस्या हो सकती है, जिसमें कमर दर्द भी शामिल है। हालांकि, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर का यह भी कहना है कि हर कमर दर्द की वजह विटामिन D की कमी नहीं होती।

क्या लंबे समय से कमर में दर्द, पीठ में भारीपन या शरीर में बिना किसी खास वजह के दर्द महसूस हो रहा है? अगर आप दिनभर बैठे रहते हैं या ज्यादा शारीरिक मेहनत नहीं करते, फिर भी कमर दर्द परेशान करता है, तो आपके मन में यह सवाल आ सकता है कि क्या विटामिन D की कमी इसकी वजह हो सकती है? Max Hospital Patparganj के ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. दीपक अरोड़ा बताते हैं कि शरीर में विटामिन D कम होने पर कुछ लोगों में हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ा दर्द, कमजोरी या थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

क्या विटामिन D की कमी से कमर दर्द हो सकता है?

डॉ. दीपक अरोड़ा के अनुसार, विटामिन D की गंभीर या लंबे समय तक रहने वाली कमी हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द से जुड़ी हो सकती है, जिसमें कमर दर्द भी शामिल हो सकता है। कुछ लोगों को पीठ, कूल्हों या पैरों में सामान्य दर्द या मसल्स में कमजोरी महसूस हो सकती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कमर दर्द होने पर हर व्यक्ति में विटामिन D की कमी ही है। गलत पोश्चर, मसल्स में खिंचाव, लंबे समय तक बैठना, रीढ़ की समस्या या अन्य कारण भी कमर दर्द पैदा कर सकते हैं।

विषय जानकारी
1. विटामिन D की कमी में कमर दर्द कैसा होता है?
  • विटामिन D की कमी से जुड़ा दर्द शरीर में किसी एक खास जगह तक सीमित नहीं रहता।
  • इसमें हड्डियों और मांसपेशियों में हल्का या तेज दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।
  • हालांकि, अगर दर्द सिर्फ किसी खास काम के बाद हो या कमर से पैर तक झनझनाहट व सुन्नपन आए, तो यह रीढ़ की हड्डी या नस की समस्या हो सकती है। इसे सिर्फ विटामिन D की कमी नहीं माना जा सकता।
2. विटामिन D की कमी का खतरा किन्हें होता है?
  • जो लोग धूप में कम निकलते हैं या अपना अधिकांश समय घर के अंदर बिताते हैं।
  • जिन लोगों के खान-पान में विटामिन D की मात्रा पर्याप्त नहीं होती।
  • कुछ खास हेल्थ कंडीशन भी शरीर में विटामिन D के लेवल को कम कर सकती हैं। इसलिए केवल लक्षणों से कमी का अनुमान नहीं लगाया जा सकता।
3. क्या कमर दर्द पर विटामिन D की जांच करानी चाहिए?
  • हर कमर दर्द के मरीज के लिए विटामिन D का टेस्ट कराना जरूरी नहीं होता।
  • डॉक्टर मरीज की उम्र, खान-पान, लाइफस्टाइल और लक्षणों को देखकर ही टेस्ट की जरूरत तय करते हैं।
  • यदि डॉक्टर को संदेह हो, तो 'ब्लड टेस्ट' के जरिए शरीर में विटामिन D का लेवल जांचा जाता है। रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर सप्लीमेंट्स की सलाह देते हैं।

साल 2018 में Anesthesia Essays and Researches में प्रकाशित स्टडी के अनुसार-

  • विटामिन D की कमी अक्सर बिना किसी लक्षण के होती है, लेकिन इससे हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है।
  • इस स्टडी में पाया गया कि जैसे-जैसे विटामिन D की कमी बढ़ती है, कमर दर्द से पीड़ित मरीजों में दर्द की तीव्रता भी बढ़ जाती है।
  • इस वजह से, सलाह दी जाती है कि कमर दर्द के मरीजों में विटामिन D के लेवल की जांच जरूर कराई जानी चाहिए ताकि स्थिति का सही पता लगाकर समय पर उचित इलाज किया जा सके।

क्या विटामिन D सप्लीमेंट खुद से लेना चाहिए?

डॉ. दीपक अरोड़ा का कहना है कि बिना जांच या डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक विटामिन D की डोज लेना सही नहीं है। जरूरत से ज्यादा विटामिन D शरीर में कैल्शियम का लेवल बढ़ा सकता है और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसलिए अगर कमर दर्द के साथ विटामिन D की कमी का संदेह है, तो पहले डॉक्टर से सलाह लेकर उचित जांच और खुराक तय करना बेहतर है।

Vitamin D Deficiency Cause Back Pain

इसे भी पढ़ें: बच्‍चों में विटामिन D सप्‍लीमेंट की ओवरडोज पड़ सकता है भारी, डॉक्‍टर से जानें नुकसान

कमर दर्द कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

डॉ. दीपक अरोड़ा सलाह देते हैं कि अगर कमर दर्द लगातार बना हुआ है, बार-बार होने लगता है या रोजमर्रा के काम प्रभावित कर रहा है, तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। पैर में कमजोरी या सुन्नपन, चलने में परेशानी, चोट के बाद तेज दर्द या पेशाब-मल पर कंट्रोल में अचानक बदलाव जैसे लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: विटामिन D सप्लीमेंट हमेशा फैट (दूध, घी या ऑलिव ऑयल) के साथ क्यों लेना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

निष्कर्ष

विटामिन D की कमी कमर और शरीर के दूसरे हिस्सों में हड्डियों या मांसपेशियों के दर्द से जुड़ी हो सकती है, लेकिन हर कमर दर्द का कारण विटामिन D की कमी नहीं होती। कमर दर्द के पीछे मांसपेशियों में खिंचाव, गलत पोश्चर, रीढ़ की समस्या और कई अन्य कारण हो सकते हैं। इसलिए केवल दर्द के आधार पर विटामिन D सप्लीमेंट शुरू करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना और जरूरत पड़ने पर जांच कराना बेहतर है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या रोज धूप लेने से विटामिन D की कमी दूर हो सकती है?

    धूप शरीर में विटामिन D बनने में मदद करती है, इससे शरीर में विटामिन D की कमी दूर हो सकती है लेकिन इसके लिए व्यक्ति को रोजाना पर्याप्त मात्रा में धूप लेनी चाहिए।
  • क्या विटामिन D की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं?

    लंबे समय तक विटामिन D की कमी रहने पर हड्डियों की हेल्थ पर असर पड़ सकता है। विटामिन D कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है।

Read Next

क्या बिना स्मोकिंग के भी हो सकता है फेफड़ों का कैंसर? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 14, 2026 15:45 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Deepak Kumar Arora

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content