विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है, जो कि कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। विटामिन डी की मदद से शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है, इम्यून सिस्टम सुचारू ढंग से काम करता है और मूड को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करना बहुत आसान है। रोजाना की सुबह की 15-20 मिनट की धूप हमारे शरीर में इस पोषक तत्व की कमी को पूरा कर सकती है। बहरहाल, माना जाता है कि विटामिन डी की कमी से हमारे वेट लॉस जर्नी पर बुरा असर पड़ता है। सवाल है, क्या यह वाकई सच है और वेट लाॅस तथा विटामिन डी की कमी का आपस में क्या कनेक्शन है? आइए, समझते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।
क्या विटामिन डी की कमी से वेट लाॅस रुक जाता है?
-1783058144889.jpg)
न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, यह पूरी तरह सच है कि विटामिन डी का सीधा सीधा संबंध मोटापे से होता है। असल में, विटामिन डी हमारे शरीर में एक हार्मोन की तरह काम करता है, जो फैट सेल्स, इंसुलिन सेंसिटिविटी और शरीर की सूजन को कंट्रोल करता है। वहीं, जब शरीर में विटामिन डी का स्तर कम हो जाता है, इंसुलिन रेजिस्टेंस और फैट का जमा होना की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इस स्थिति में शरीर के लिए कैलोरी बर्न करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। यही कारण है कि विटामिन डी की कमी की वजह से मोटापा भी बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें: रोज अलग समय पर खाना खाने का पेट पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें
क्या कहती है रिसर्च?
साल 2019 में The Journal Medicina में प्रकाशित रिसर्च पेपर के अनुसार, मोटापे से ग्रस्त लोगों में विटामिन डी की कमी होना एक आम बात है। हालांकि, विटामिन डी की कमी खुद मोटापे को बढ़ाने का एक मुख्य कारण हो सकती है, क्योंकि हमारे फैट टिशू में विटामिन डी के रिसेप्टर्स पाए जाते हैं। बहरहाल, मोटे लोगों में विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियों पर असर कम दिखता है, लेकिन अन्य अंदरूनी अंग प्रभावित होते हैं। हालांकि सप्लीमेंट्स लेने से काफी मदद मिल सकती है। विशेषज्ञ समझाते हैं कि विटामिन डी की कमी जिस तरह हमारे वजन को प्रभावित कर सकती है, इसी तरह मोटापे के कारण खून में विटामिन डी की भी कमी हो सकती है। इसलिए, दोनों ही स्थितियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
विटामिन डी की कमी का शरीर पर प्रभाव
मेटाबॉलिज्म पर असरः विटामिन डी मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में मदद करता है। जब इसकी कमी हो जाती है, तो मेटाबॉलिज्म अपने आप सुस्त पड़ जाता है, जिससे बॉडी कैलोरी को ऊर्जा में नहीं बदल पाती है, जिससे शरीर में फैट स्टोरेज बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: हर दिन एक ही समय पर खाना खाने से कैसे सुधरता है डाइजेशन? एक्सपर्ट से जानें
फैट सेल्स का बढ़ना
जाहिर है कि जब शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, तो मेटाबॉलिज्म धीम हो जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि विटामिन डी की कमी होनेपर पैराथायराइड हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। यह हार्मोन शरीर को फैट को बर्न नहीं करता, बल्कि उसे स्टोर करने लगता है। यह भी वेट लॉस जर्नी को मुश्किल बना देता है।
क्रेविंग बढ़ना
विटामिन डी हमारे शरीर में लेप्टिन हार्मोन को भी प्रभावित करता है। यह हार्मोन हमें पेट भरे होने का एहसास कराता है। जब शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, तो हमारी भूख और क्रेविंग बढ़ने लगती है, जिससे हम अनहेल्दी चीजों का भी सेवन कर बैठते हैं, जो वेट गेन करने में सहयोग करते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या बार-बार ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है? डॉक्टर से जानें सच
विटामिन डी की कमी होने पर वजन कम कैसे करें?
निश्चित तौर पर विटामिन डी की कमी होने पर वजन कम करना काफी मुश्किल हो सकता है। हालांकि, आप यहां बताए गए टिप्स को अपनाकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं-
- विटामिन डी कम होने पर डाॅक्टर से कंसल्ट करें और जरूरी होने पर इसके सप्लीमेंट्स लें।
- नियमित रूप से रोजाना 15-20 मिनट धूप में रहें, ताकि शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिल सके।
- विटामिन की कमी को पूरा करने के साथ-साथ अपनी डाइट का ध्यान रखें। डाइट में विटामिन युक्त चीजें शामिल करें, ताकि मेटबाॅलिज्म में सुधार हो सके।
- विटामिन डी कमी होने के बावजूद एक्सपर्ट की सलाह पर नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। एरोबि एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग फायदेमंद हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: एक हफ्ते तक प्रोटीन न खाने से क्या होगा आपके शरीर का? देर होने से पहले जान लें सच्चाई
निष्कर्ष
हर व्यक्ति के लिए जरूरी है कि वे विटामिन डी को नियमित रूप से मॉनिटर करें। इसके अलावा, वजन कम करने के लिए सही डाइट और एक्सरसाइज करें। हां, यह जरूर नोटिस करें कि अगर डाइटिंग और एक्सरसाइज के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो ऐसा किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से हो सकता है। इस संबंध में डाॅक्टर से मिलें और जरूरी जांच करवाएं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या विटामिन डी सप्लीमेंट लेने से तुरंत वजन घटने लगता है?
सिर्फ सप्लीमेंट लेने से कभी भी वजन नहीं घता है। इससे मेटाबॉलिज्म के स्तर में सुधार होता है, जिससे डाइट और एक्सरसाइज का असर तेजी से दिखने लगेगा।विटामिन डी की कमी को प्राकृतिक रूप से कैसे पूरा करें?
विटामिन डी की कमी को पूरा करना बहुत आसान है। आप नियमित रूप से रोज सुबह 15-20 मिनट गुनगुनी धूप में बैठें। इसके अलावा अपनी डाइट में मशरूम, अंडे की जर्दी, फैटी फिश और फोर्टिफाइड दूध शामिल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 06, 2026 15:17 IST
Modified By : Meera Tagore Jul 06, 2026 15:17 IST
Modified By : Meera TagoreJul 06, 2026 15:17 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi