Fri Oct 2, 2026 | 11:41 AM IST

Medically Reviewed by Yash Agarwal , Fitness Expert

क्या वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी है? डाइट और फिजिकल एक्टिविटी का सही बैलेंस समझें

वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना काफी नहीं होता है। इससे न सिर्फ फैट लॉस होगा, बल्कि मसल्स लॉस भी हो सकता है। इससे शरीर में थकान और कमजोरी बढ़ सकती है। जानें, वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज और डाइट को कैसे बैलेंस करें?
क्या वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी है? डाइट और फिजिकल एक्टिविटी का सही बैलेंस समझेंक्या वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी है? डाइट और फिजिकल एक्टिविटी का सही बैलेंस समझें

हममें से ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी होती है। हालांकि, इसमें कोई दो राय नहीं है कि वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि सिर्फ एक्सरसाइज की मदद से वेट लॉस नहीं हो सकता है। इस बारे में एक्सपर्ट बताते हैं कि वजन कम करने में एक्सरसाइज की बड़ी भूमिका है, लेकिन डाइट की भूमिका इससे कहीं ज्यादा है। इसलिए, सिर्फ एक्सरसाइज की मदद से वेट लॉस धीमी गति से होता है। इस बारे में जानने के लिए हमने Celebrity Fitness Coach And The Founder Of Yash Fitness यश अग्रवाल से बात की।

क्या वाकई सिर्फ एक्सरसाइज से वजन कम होता है?

Can You Lose Weight With Only ExerciseCan You Lose Weight With Only Exercise

Cleveland Clinic की मानें, तो सिर्फ एक्सरसाइज की मदद से तेज से वजन कम करना संभव नहीं है। एक्सरसाइज करते हुए वजन काफी धीमी रफ्तार से घटता है। वजन कम करने के लिए कैलोरी काउंट पर नजर रखी जाती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आप अपनी डाइट में कैलोरी की कटौती नहीं करते हैं, तो ऐसे में वेट लॉस करना चैलेंजिंग हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के बाद दोबारा मोटापे से कैसे बचें? लंबे समय तक अपनाएं ये 5 असरदार आदतें

वजन घटाने में डाइट बनाम एक्सरसाइजः क्या अधिक प्रभावी है?

साल 2022 में International Journal of Environmental Research and Public Health में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, वजन घटाने के लिए डाइट और एक्सरसाइज दोनों का अपना-अपना महत्व है। यह रिसर्च मुख्य रूप से महिलाओं पर किया गया था। इसमें पता चला कि डाइट और एक्सरसाइज दोनों ही वजन कम करने में प्रभावी तरीके से काम आते हैं। हालांकि, सिर्फ डाइटिंग करने से फैट लॉस के साथ-साथ मसल लाॅस भी होता है। इसकी वजह से ये महिलाएं अधिक कमजोरी महसूस करती हैं।

वहीं, जिन महिलाओं ने एक्सरसाइज की और हाई प्रोटीन डाइट फॉलो किया, उनका न सिर्फ अच्छी तरह से वजन कम हुआ, बल्कि मांसपेशियां भी मजबूत बनी। हालांकि, अध्ययन के निष्कर्ष में यह बात भी कही गई है कि अगर वेट लॉस के लिए सिर्फ एक्सरसाइज किया जाए, तो इसका हार्ट हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है।

फिजिकल एक्टिविटी के बिना डाइट का प्रभाव

कई लोग वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज नहीं करते हैं। इसके बजाय रेगुलर डाइट फॉलो करते हैं। आपको पहले ही इसकी जानकारी दी गई है कि डाइट का वेट लॉस पर गहरा असर पड़ता है। हालांकि, सिर्फ डाइटिंग करने से वेट लॉस के साथ-साथ मजबूत मसल्स में भी कमी आती है। इस संबंध में एक्सपर्ट बताते हैं-

  1. जरूरत से कम कैलोरी लेने के कारण वजन गिरने लगता है।
  2. शुरुआती समय पर वजन तेजी से गिरता है।
  3. डाइट करने से मांसपेशियों को भी नुकसान होने लगता है।
  4. सही डाइट न करने से कमजोरी और थकान बढ़ जाती है।
  5. मेटाबॉलिज्म पर भी इसका बुरा असर नजर आता है।
  6. सिर्फ डाइट करने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
  7. इसका दिल की सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव दिखता है।

इसे भी पढ़ें: अचानक वजन बढ़ने का कारण सिर्फ थायराइड नहीं, ये 7 बीमारियां भी हो सकती हैं जिम्मेदार

डाइट और एक्सरसाइज का तालमेल कैसे बनाएं?

Lose Weight With Exercise-DietLose Weight With Exercise-Diet

साल 2023 में अमेरिका की सरकारी संस्थान National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases में प्रकाशित एक हेल्थ गाइड में यह बताया गया है कि एक्सरसाइज और डाइट में सही तालमेल बैठाकर वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में कमजोरी भी नहीं आती है। इसमें कुछ बातों पर विशेष रूप से गौर करने की सलाह दी है-

संतुलित आहार लेंः वजन कम करने की प्रक्रिया में सही डाइट फॉलो करना बहुत जरूरी है। अगर आप संतुलित आहार नहीं लेते हैं, तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, लो फैट डेयरी प्रोडक्ट और लीन प्रोटीन आदि स्वस्थ चीजें शामिल करें।

करें एक्सरसाइजः वजन करने की चाह में संतुलित आहार के साथ-साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि स्वस्थ रहने के लिए सप्ताह में 150 मिनट मध्यम स्तर की एरोबिक एक्सरसाइज करें। वहीं, घटे हुए वजन को मेंटेन करने के लिए सप्ताह भर में 300 मिनट तक शारीरिक गतिविधि करें।

स्वस्थ जीवनशैलीः वजन घटाने के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, इसलिए खान-पान और एक्सरसाइज के साथ-साथ अच्छी आदतों को भी महत्व दें। जैसे समय पर खाएं, समय पर नींद लें और बुरी आदतों से दूर रहें।

स्थायी वजन घटाने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव

Centers for Disease Control and Prevention के अनुसार, वजन कम करने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ अच्छे बदलाव करके लॉन्ग टर्म वजन प्रबंधन में मदद मिलती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि व्यक्ति की जेनेटिक्स, उम्र और हार्मोनल कंडीशन भी वजन पर असर डालती हैं। ऐसा किया जाना आसान हो जाता है। यहां बताए गए टिप्स को अपनाएं-

  1. अपने वजन को नियमित रूप से ट्रैक करें।
  2. डाइट में पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें।
  3. रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करने पर जोर दें।
  4. उम्र और जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नींद लें।
  5. तनाव को कम करने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें: तो आपको भी लगती है वेट लॉस के दौरान बार-बार भूख, खुद एक्सपर्ट ने बताया है ऐसा क्यों होता है?

निष्कर्ष

वजन कम करने में सिर्फ एक्सरसाइज कम करना काफी नहीं होता है। जरूरी है कि आप इसके साथ-साथ डाइट में भी बदलाव करें। वैसे भी सिर्फ डाइट या सिर्फ एक्सरसाइज से वजन कम करना सही नहीं है। यह तरीका गलत हो सकता है और इसका समग्र स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। एक्सरसाइज और डाइट का सही तालमेल न सिर्फ वजन कम करता है, बल्कि स्वस्थ वजन को मेंटेन करने में भी मदद करता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • वजन घटाने के लिए 80/20 रूल क्या है?

    80/20 रूल का का मतलब है कि वेट लॉस में 80% योगदान डाइट का और 20% योगदान एक्सरसाइज का होता है। इसलिए डाइट और एक्सरसाइज का सही तालमेल वेट लॉस में मदद कर सकती है।
  • वजन कम करने के लिए कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में से क्या बेहतर है?

    कार्डियो, जैसे दौड़ना या साइकिल चलाना, तुरंत अधिक कैलोरी बर्न करता है, लेकिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (वेट लिफ्टिंग) मांसपेशियों का निर्माण करती है, जिससे आपका रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म (RMR) बढ़ता है और शरीर आराम करते समय भी कैलोरी बर्न करता है। इसलिए वजन कम करने के लिए दोनों के संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

Read Next

→ वजन घटाने के दौरान रात में क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताए 5 हेल्दी ऑप्शन्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 02, 2026 09:50 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Yash Agarwal