Tue Sep 22, 2026 | 12:52 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

तो आपको भी लगती है वेट लॉस के दौरान बार-बार भूख, खुद एक्सपर्ट ने बताया है ऐसा क्यों होता है?

वजन घटाने के दौरान लोग लगातर भूख से परेशान रहते हैं। ये असल में एनर्जी का इनटेक कम होने की वजह से होता है। ऐसे में एक्सपर्ट से जानते हैं कि इस भूख को कंट्रोल करने के साथ वेट लॉस कैसे करें?
तो आपको भी लगती है वेट लॉस के दौरान बार-बार भूख, खुद एक्सपर्ट ने बताया है ऐसा क्यों होता है?
तो आपको भी लगती है वेट लॉस के दौरान बार-बार भूख, खुद एक्सपर्ट ने बताया है ऐसा क्यों होता है?

वजन घटाने के दौरान बार-बार भूख लगना आम बात है क्योंकि शरीर को जरूरत से कम कैलोरी मिलती है। जैसे-जैसे एनर्जी का इनटेक कम होता है, शरीर भूख के सिग्नल बढ़ाकर प्रतिक्रिया दे सकता है। साथ ही, अगर खाने में प्रोटीन, फाइबर या हेल्दी फैट कम हों, तो खाना खाने के तुरंत बाद भी भूख लग सकती है। इसके अलावा भी भूख बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसके बारे में हमने Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru से बात की।

वेट लॉस के दौरान बार-बार भूख लगने की वजह क्या है?

Obesity (Silver Spring) नामक जर्नल में बताया गया है कि आप जितना वजन कम करते हैं, आपकी भूख उसी अनुपात में बढ़ जाती है। प्रति किलोग्राम वजन कम होने पर आपको प्रतिदिन लगभग 100 कैलोरी अतिरिक्त खाने की इच्छा होने लगती है इसलिए भी वेट लॉस के दौरान भूख ज्यादा लगती है। इसके अलावा हमारी डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि बार-बार भूख लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें सबसे पहला कारण

1. तेज मेटाबॉलिज्म की वजह से

दरअसल, वेट लॉस से पहले जिस तरह से आप खा रहे होते हैं, आपका मेटाबॉलिज्म कुछ उसी तरह का हो जाता है। ऐसे में जब आप खाना कम कर देते हैं तो तेज मेटाबॉलिज्म पहले के हिसाब से ही खाना मांगता है और आपको बार-बार भूख लगने की समस्या हो सकती है।

2. तेज भूख लगने की वजह से

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि भूख तब और तेज हो सकती है जब आप खाना छोड़ देते हैं। वेट लॉस में व्यक्ति कैलोरी कंट्रोल करने लगता है और खाना तय मात्रा में खाता है। हालांकि, पेट की आदत ऐसी नहीं रहती और इस वजह से तेज भूख लगती है। इसके अलावा जब आप खाना छोड़ देते हैं या खाने की मात्रा बहुत कम कर देते हैं तो भी शरीर पहले के हिसाब से ही एनर्जी इंटेक की मांग करती है जिस वजह से तेज भूख लगती है।

Inside-1 (3)Inside-1 (3)

इसे भी पढ़ें: भूख भी मिटेगी और वजन भी घटेगा, दिनभर में ऐसे लें छोटे-छोटे मील्स

3. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट लेने की आदत से

वेट लॉस के दौरान बार-बार भूख लगने के पीछे एक कारण यह भी होता है कि शरीर को रिफांइड कार्बोहाइड्रेट लेने की आदत हो चुकी होती है और जब आप वेट लॉस के दौरान इन्हें खाना बंद कर देते हैं तो अचानक से कमजोरी महसूस हो सकती है और आपको बार-बार भूख लग सकती है।

4. खराब नींद और तनाव के कारण

नींद, तनाव, शारीरिक गतिविधि, शरीर में पानी की मात्रा, खाना खाने का समय और हर व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म भी भूख पर असर डाल सकते हैं। दरअसल, जब आप अच्छी नहीं नहीं लेते हैं तो खराब नींद भूख से जुड़े हार्मोन पर असर डाल सकती है। इस दौरान स्ट्रेस की वजह से आपको क्रेविंग हो सकती है और बहुत स्वादिष्ट खाना खाने की इच्छा बढ़ सकती है जिससे आपको बार-बार भूख लग सकती है।

5. ज्यादा एक्सरसाइज करने की वजह से

वेट लॉस में ज्यादा एक्सरसाइज करने की वजह से भी आपको बार-बार भूख लगने की समस्या हो सकती है। दरअसल, ज्यादा एक्सरसाइज से शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत हो सकती है जिससे बार-बार भूख लग सकती है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी को कभी-कभी भूख समझ लिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार खाने की क्रेव‍िंग होती है तो खाएं ये 5 हेल्दी फूड्स, लंबे समय तक भरा रहेगा पेट

वेट लॉस के दौरान कैसे कंट्रोल करें अपनी भूख?

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि वेट लॉस के दौरान भूख कंट्रोल करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना है। इसलिए, वजन घटाने के लिए ऐसी डाइट अपनानी चाहिए जो लंबे समय तक चल सके और जिसमें बहुत ज्यादा पाबंदी के बजाय सही पोषण पर ध्यान दिया जाए। जैसे

  • डाइट में प्रोटीन इंटेक बढ़ा दें जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहे और आपकी भूख कंट्रोल रहे। ऐसे में आप डाइट में अंडे, डेयरी उत्पाद, दालें, बीन्स, सोया या अन्य फूड्स को शामिल कर सकते हैं।
  • आप फाइबर से भरपूर सब्जियों और फलों को खाएं जो कि वेट लॉस में आपकी मदद कर सकता है।
  •  साबुत अनाज या कम प्रोसेस किए गए कार्बोहाइड्रेट को डाइट में शामिल करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और इसके लिए डाइट में पानी से भरपूर फूड्स को भी शामिल करें।
  • नियमित नींद लें जो कि हार्मोनल असंतुलन को कम करता है जिससे भूख और क्रेविंग कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष:

अंत में डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि अगर भूख लगातार या बहुत ज्यादा लगती है या इसके साथ कमजोरी, चक्कर आना, असामान्य प्यास या वजन में बिना किसी वजह के बदलाव जैसे लक्षण दिखते हैं, तो किसी क्वालिफाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल या रजिस्टर्ड डाइटीशियन से बात करना समझदारी है।

FAQ

  • अगर भूख बहुत ज्यादा लगे और कमजोरी महसूस हो तो क्या करना चाहिए? 

    अगर भूख लगातार और ज्यादा लग रही हो, साथ में कमजोरी, चक्कर आना, असामान्य प्यास या वजन में बिना वजह बदलाव जैसे लक्षण दिखें, तो किसी डॉक्टर को दिखाएं और डाइट एक्सपर्ट से भी बात करें।
  • क्या ज्यादा एक्सरसाइज करने से भूख बढ़ती है? 

    हां, ज्यादा एक्सरसाइज के लिए शरीर को ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है, जिससे बार-बार भूख लग सकती है इसलिए इस दौरान प्री और पोस्ट वर्कऑउट डाइट जरूर फॉलो करें।

Read Next

चीनी छोड़ दी, फिर भी वजन कम नहीं हो रहा? इन छिपे हुए शुगर सोर्स पर दें ध्यान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 22, 2026 12:04 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content