Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

भूख भी मिटेगी और वजन भी घटेगा, दिनभर में ऐसे लें छोटे-छोटे मील्स

छोटे-छोटे मील्स लेते हुए भी पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाना बहुत जरूरी है, ताकि वजन कम करने और पाचन में सुधार करने में मदद मिल सके। इसके लिए आप प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर फूड्स खाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

वजन कम करने के लिए या पाचन क्रिया को बेहतर रखने के लिए लोग अक्सर दिन में छोटे-छोटे और बार-बार भोजन करने यानी स्मॉल मील्स का विकल्प चुनते हैं। छोटे-छोटे मील्स के साथ लोगों को अक्सर इस समस्या का सामना करना पड़ता है कि कई बार भोजन करने के बाद पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता है और भूख शांत नहीं होती है। ऐसे में खाने की क्वालिटी और खाने का तरीका दोनों अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए, आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि छोटे-छोटे और बार-बार भोजन करने पर भी लंबे समय तक पेट कैसे भरा हुआ महसूस करें?

थोड़ा-थोड़ा और बार-बार खाना खाकर पेट भरा हुआ कैसे महसूस करें?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि थोड़ा-थोड़ा और बार-बार सही तरह से खाने की आदत आपके वजन को कम करने के साथ आपके पेट को भरा रखने में मदद करती है। इसलिए, आप इन बातों का ध्यान रखें-

1. हर मील में प्रोटीन जरूर शामिल करें

प्रोटीन सबसे ज्यादा संतुष्टि देने वाले पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है और बार-बार भूख लगने की समस्या को कम कर सकता है। साल 2016 में Journal of the Academy of Nutrition and Dietetics में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, ज्यादा प्रोटीन वाले फूड्स खाने से पेट भरने का एहसास ज्यादा बढ़ाता है। अपने छोटे-छोटे मील्स में दाल, पनीर, दही, अंडे, अंकुरित अनाज, सोया या चना जैसे प्रोटीन शामिल करें, जो आपके शरीर में एनर्जी बनाए रखने और अनहेल्दी क्रेविंग को कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना भूख के आपको भी है भोजन करने की आदत? तो जरूर जानिए किन कारणों से होता है ऐसा

2. फाइबर से भरपूर भोजन चुनें

अपनी हर मील में फाइबर शामिल करें। फाइबर पाचन क्रिया को धीमा करता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। फल हरी पत्तेदार सब्जियां, ओट्स, साबुत अनाज, बीन्स और सलाद जैसे फूड्स शामिल कर सकते हैं। इन्हें अपने हर मील का हिस्सा बनाने से भूख कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।

3. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

छोटे-छोटे मील्स लेने के बाद पानी कम मात्रा में पीते हैं। कई बार प्यास को भी लोग भूख समझ लेते हैं। इसलिए, पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। भोजन करने से कुछ समय पहले एक गिलास पानी पीने से भी पेट कुछ हद तक भरा हुआ महसूस हो सकता है, जिससे आप जरूरत से ज्यादा खाने से बचते हैं।

1 (8)

4. हेल्दी फैट को नजरअंदाज न करें

अच्छी क्वालिटी वाले फैट भी लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद करते हैं। सीमित मात्रा में बादाम, अखरोट, मूंगफली, अलसी के बीज, चिया सीड्स आदि हेल्दी फैट्स को अपने छोटे मील का हिस्सा बनाएं। इनका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें, क्योंकि इनमें कैलोरी ज्यादा होती है।

5. धीरे-धीरे और ध्यान लगाकर खाएं

आप अपने छोटे-छोटे मील्स को भी धीरे-धीर और फोकस के साथ खाएं। जल्दी-जल्दी खाने से दिमाग को यह संकेत मिलने में समय लगता है कि पेट भर चुका है। इसलिए, भोजन को अच्छी तरह चबाकर, बिना मोबाइल या टीवी के खाएं।

इसे भी पढ़ें: बार-बार भोजन की इच्छा को कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके, डाइट को करें ऐसे तैयार

6. जंक फूड से बचें

छोटे-छोटे मील लेने का मतलब यह नहीं है कि आप हर बार बिस्कुट, नमकीन या मिठाइयों का सेवन करें। प्रोसेस्ड और ज्यादा चीनी वाले फूड्स आपके शरीर को जल्दी एनर्जी देते हैं, लेकिन थोड़ी ही देर में फिर भूख लग सकती है। इसके स्थान पर आप पौष्टिक और संतुलित स्नैक्स चुनें और इन्हें हर 3 से 4 घंटे के अंतर पर खाएं।

निष्कर्ष

छोटे-छोटे और बार-बार भोजन करना आपके लिए तभी फायदेमंद होता है, जब हर मील संतुलित और पौष्टिक हो। प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद मिल सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • 1 दिन में कितनी बार भोजन करना चाहिए?

    हेल्दी रहने के लिए दिन में 3 बार मुख्य भोजन जिसमें ब्रेकफास्ट, दोपहर का खाना और रात का खाना शामिल है करना चाहिए और बीच में 1-2 हल्के स्नैक्स लेना चाहिए।
  • 24 घंटे में एक बार भोजन करने से क्या होता है?

    24 घंटे में एक बार भोजन करने से आपके शरीर में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं। इसे इंटरमिटेंट फास्टिंग के रूप में जाना जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल में सुधार, वजन कम होना और पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है।

Read Next

दही-चावल है पेट के लिए बेस्ट कंफर्ट फूड, न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट से जानें इससे होने वाले फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 01, 2026 12:22 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jul 01, 2026 12:22 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content