Tue Sep 15, 2026 | 11:06 AM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

वजन घटाने के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट ने बताए इसके मुख्य कारण

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो प्रोटीन को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। यह वेट लॉस में किस तरह मददगार साबित हो सकता है, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है। इसकी मदद से मसल्स ब्लॉक के निर्माण और रिपेयर होने में मदद मिलती है। यही नहीं, यह भी माना जाता है कि वजन कम करने के लिए प्रोटीन जरूरी तत्व है। सवाल है, वेट लॉस में प्रोटीन की क्या भूमिका है? इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रोटीन का सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है। नतीजा, आप ओवरईटिंग या असमय मंचिंग करने से बच जाते हैं। ऐसे में वेट संतुलित रहता है। इस लेख में हम इसी तरह के अन्य रोचक कारणों के बारे में जानेंगे। इस संबंध में बात करने के लिए हमने Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

वजन घटाने के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है?

why high protein breakfast is important for weight loss 01 (8)

प्रोटीन वेट मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाता है। इस बारे में डायटिशियन दिव्या गांधी बताती हैं, "वैसे तो वजन कम करने की प्रक्रिया के दौरान हर व्यक्ति को सभी तरह के पोषक तत्वों का संतुलित अनुपात में सेवन करना चाहिए, ताकि शरीर में  इसकी कमी न हो। वहीं, सिर्फ प्रोटीन की बात करें, तो वेट लॉस जर्नी में इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है।"

डायटिशियन दिव्या गांधी आगे बताती हैं, "असल में प्रोटीन की मदद से मेटाबाॅलिज्म तेज होता है, भूख में कमी आती है और इसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। साथ ही, प्रोटीन वजन को कंट्रोल वाले हार्मोन को भी प्रभावित करता है। अगर आप कार्ब्स और फैट की जगह डाइट में प्रोटीन शामिल करते हैं, तो बेली फैट और ओवर ऑल वजन कम करने में मदद मिलती है।"

इसे भी पढ़ें: क्या बहुत कम खाना खाने से भी बढ़ सकता है वजन? डॉक्‍टर से जानें

स्टडी क्या कहती है?

Journal Of Obesity में प्रकाशित किया एक शोध अध्ययन से पता चलता है कि वजन घटाने के दौरान हाई प्रोटीन डाइट लेने वाले व्यक्तियों ने सामान्य प्रोटीन आहार लेने वाले लोगों की तुलना में दिनभर अधिक पेट भरा हुआ महसूस किया। इसका मतलब है जब किसी का पेट भरा होता है, वे बेवक्त मंचिंग नहीं करते हैं और अगली मील में ओवर ईटिंग भी नहीं करते हैं। इस तरह वजन को संतुलित रखते में मदद मिलती है।

ओबेसिटी से जूझ रहे लोगों के लिए वजन कम करना जितना जरूरी होता है, उसे मेंटेन करना भी उतना ही आवश्यक होता है। International Journal Of Obesity में प्रकाशित एक अनुसंधान के अनुसार, वजन कम करने के बाद जिन लोगों ने अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा 20 प्रतिशत अधिक बढ़ाई, उनका वजन दोबारा बढ़ने की दर उन लोगों की तुलना में 50 फीसदी कम रही जिन्होंने सामान्य मात्रा में प्रोटीन लिया।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई कम खाकर वजन कम कर सकते हैं? डॉक्टर से जानें ये बस मिथक है या सच

वेट लॉस के लिए प्रोटीन लेने के फायदे

वजन कम करने में हाई प्रोटीन डाइट कई मायनों में फायदेमंद है, जैसे-

भूख में नियंत्रण

अक्सर उन लोगों का वजन आसानी से बढ़ जाता है, जिन्हें अपनी भूख पर कंट्रोल नहीं होता है। दिव्या गांधी बताती हैं कि वेट लॉस जर्नी के दौरान पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है यानी भूख नियंत्रण में रहता है। असल में प्रोटीन घ्रेलिन, जो कि हंगर हार्मोन है, को कंट्रोल करता है। इससे पेट भरे रहने का एहसास होता है।

अधिक कैलोरी बर्न होना

The American Journal of Clinical Nutrition में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार वजन घटाते समय हाई प्रोटीन लेने से शरीर केवल वसा बर्न करता है और मांसपेशियों के नुकसान को रोकता है। नतीजतन, मेटाबाॅलिज्म धीमा नहीं पड़ता। इसके अलावा, हाई प्रोटीन डाइट सिर्फ वेट लॉस में मदद नहीं करता है, बल्कि इसकी वजह से ब्लड प्रेशर, ट्राइग्लिसराइड्स और बेली फैट में भी कमी आती है।

क्रेविंग में कमी

7 common mistakes to avoid while eating fruits 01 (1)

वजन कम करने की चाह में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और एनर्जी क्रैश की समस्या नहीं होती है। इसका मतलब है कि शरीर में एनर्जी का स्तर तेजी से गिरता नहीं है, जिससे व्यक्ति को खाने की क्रेविंग, खासकर शुगर क्रेविंग, भी कम होती है। निश्चित रूप से जब आप शुगर इनटेक कम करते हैं, तो इसका असर आपके वजन पर भी पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: ओवरईट‍िंग से बचने के ल‍िए भोजन से पहले हमेशा खुद से पूछें ये 3 सवाल, जवाब में छिपा है सेहत का राज

एक्सपर्ट की सलाह

डायटिशियन दिव्या गांधी सलाह देती हैं, "वजन कम करने में निश्चित रूप से प्रोटीन की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हालांकि, आपका वजन क्यों बढ़ा हुआ है, यह जान लेना भी जरूरी है। कई बार हार्मोनल प्रॉब्लम, बीमारी या आनुवांशिक कारणों से वजन बढ़ता है। इसलिए, वेट लॉस के लिए खुद से अपनी डाइट में बदलाव न करें और न ही प्रोटीन की मात्रा बढ़ाकर अन्य पोषक तत्वों को कम करें। बेहतर होगा कि डाइट में किसी भी तरह के बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह ले लें। विशेषकर, डायबिटीज, PCOS या थायराइड जैसी हार्मोनल समस्या होने पर वेट लॉस करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।"

निष्कर्ष

वजन कम करने के लिए अक्सर लोग प्रोटीन इनटेक बढ़ा देता है। हालांकि, प्रोटीन से भूख कंट्रोल होती है, स्नैकिंग नहीं करते हैं और एनर्जी क्रैश से जुड़ी समस्या भी नहीं होती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर संतुलित रहता है। इसके बावजूद, वजन घटाने के लिए डाइट में जो भी बदलाव करें, उस संबंध में एक्सपर्ट की राय लेना बेहतर होता है। कई बार स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए अचानक वजन कम करने की प्रक्रिया नुकसानदायक हो सकती है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से किडनीपर बुरा असर पड़ सकता है?

    स्वास्थ्य लोगों के लिए हाई प्रोटीन डाइट सेफ होती है। हां, अगर किसी को पहले से किडनी की कोई बीमारी (CKD) है, तो उन्हें बिना डॉक्टर के सलह के हाई प्रोटीन डाइट नहीं लेना चाहिए।
  • वजन घटाने के लिए प्लांट-बेस्ड प्रोटीन या व्हे प्रोटीन में से क्या बेहतर है?

    विशेषज्ञ के अनुसार, दोनों ही तरह के प्रोटीन अपनी-अपनी जगह प्रभावी हैं। व्हे प्रोटीन तेजी से पचता है और इसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड्स होते हैं, वहीं प्लांट-बेस्ड प्रोटीन पाचन में हल्के होते हैं और इनमें फाइबर भी मिलता है।

Read Next

क्या वाकई कम खाकर वजन कम कर सकते हैं? डॉक्टर से जानें ये बस मिथक है या सच

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 15, 2026 09:45 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content