Sun Oct 25, 2026 | 04:32 AM IST

Medically Reviewed by Dr Kapil Sharma , Group Director - Gastroenterology & Advanced Endoscopy

क्या बहुत कम खाना खाने से भी बढ़ सकता है वजन? डॉक्‍टर से जानें

ज्‍यादा खाने से वजन बढ़ सकता है, लेक‍िन क्‍या कम खाने से भी वजन बढ़ता है या वजन में कोई बदलाव आता है? डॉक्‍टर से जानें इसका सही जवाब।
क्या बहुत कम खाना खाने से भी बढ़ सकता है वजन? डॉक्‍टर से जानेंक्या बहुत कम खाना खाने से भी बढ़ सकता है वजन? डॉक्‍टर से जानें

अक्‍सर जब क‍िसी व्‍यक्‍त‍ि का वजन बढ़ने लगता है, तो हम उसे मजाक में कह देते हैं क‍ि कम खाया करो। ऐसा इसल‍िए क्‍योंक‍ि डाइट में कैलोरी बढ़ाने का सीधा संबंध वजन बढ़ने के साथ देखा गया है, लेक‍िन क्‍या कम खाने से भी वजन बढ़ सकता है? कई लोग वजन कम करने के चक्‍कर में कम खाने लगते हैं, लेक‍िन इसके बावजूद भी वजन कम होने के बजाय बढ़ने लगता है। तो क्‍या वजन बढ़ने का सीधा संबंध कम खाने से भी हो सकता है? आइए डॉक्‍टर से समझते हैं इस सवाल का जवाब। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Kapil Sharma, Gastroenterologist At Yatharth Super Speciality Hospital, Faridabad से बात की।

साल 2017 में Perspectives On Psychological Science में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, वजन कंट्रोल करने के ल‍िए केवल कैलोरी इंटेक कम करना काफी नहीं होता। वेट लॉस के ल‍िए भोजन की गुणवत्ता, पेट कितनी देर भरा रहता है (satiety), कितनी मात्रा में खाने के बाद संतुष्टि होती है (satiation), शरीर एनर्जी का इस्‍तेमाल कैसे करता है जैसे सभी सवालों के जवाब होना जरूरी है।

कम खाने से भी बढ़ सकता है वजन

वजन कम करने के ल‍िए कैलोरी डेफ‍िस‍िट (Calorie Deficit) की जरूरत होती है यानी ज‍ितनी कैलोरी आप डाइट के जर‍िए ले रहे हैं उससे ज्‍यादा कैलोरी बर्न करना। इस स्‍थ‍ित‍ि को कैलोरी डेफ‍िस‍िट कहा जाता है ज‍िससे वजन घटाने में मदद म‍िलती है। हालांक‍ि, कुछ लोग कम खाने के बावजूद वजन कम नहीं कर पाते हैं, उल्‍टा वजन बढ़ने लगता है। हालांक‍ि, वजन बढ़ने और कम खाने में सीधा संबंध नहीं है, लेक‍िन फ‍िर भी ऐसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- उम्र के साथ कुछ लोगों का वजन क्यों बढ़ता जाता है? कारण बता रहे हैं डॉक्टर

कम खाने के बाद भी वजन क्‍यों बढ़ रहा है?

eating-less-cause-weight-gaineating-less-cause-weight-gain

कम खाने के बावजूद वजन बढ़ सकता है और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे-

1. स्ट्रेस

अगर वेट लॉस के बारे में सोच-सोचकर स्‍ट्रेस लेते हैं, तो वेट लॉस लक्ष्‍य से दूर हो सकते हैं। स्‍ट्रेस के कारण व्‍यक्‍त‍ि बार-बार वजन चेक करने लगता है, उसे बार-बार मीठा खाने की क्रेव‍िंग या फूड क्रेव‍िंग हो सकती है और वजन बढ़ सकता है।

2. मेडिकल कंडीशन

कुछ मेडिकल कंडीशन, जैसे थायराइड या PMOS में कम खाने के बजाय वजन बढ़ सकता है। ऐसी बीमार‍ियों में हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल मेनटेन करके ही वेट लॉस क‍िया जा सकता है।

3. फिजिकल वर्कआउट न करना

कम खाना वजन घटाने के लिए काफी नहीं है, क्योंकि शरीर को नियमित मूवमेंट की भी जरूरत होती है। एक्‍सरसाइज के बगैर वजन कम करना मुश्‍क‍िल हो सकता है इसल‍िए इसे रूटीन का ह‍िस्‍सा बनाएं।

4. सेडेंटरी लाइफस्टाइल

लंबे समय तक बैठकर काम करना, कम चलना और रोजमर्रा की फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी कम होने से वजन घटाने में मुश्‍क‍िल हो सकती है, भले ही आप कम खा रहे हों। इसल‍िए रोजाना हेल्‍दी डाइट लें, एक्‍सरसाइज करें और हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल फॉलो करें।

5. नींद की कमी

पर्याप्त नींद न लेने से भूख प्रभाव‍ित हो सकती है, जिससे ज्यादा खाने या हाई कैलोरी फूड की क्रेव‍िंग बढ़ सकती है। लगातार नींद की कमी वेट मैनेजमेंट को मुश्किल बना सकती है।

यह भी पढ़ें- ओवरईट‍िंग से बचने के ल‍िए भोजन से पहले हमेशा खुद से पूछें ये 3 सवाल, जवाब में छिपा है सेहत का राज

भूख और ओवरईट‍िंग का कनेक्‍शन

जब व्‍यक्‍त‍ि वजन कम करने के ल‍िए बहुत सख्‍त डाइट का पालन करता है, तो कुछ दिनों या हफ्तों तक बहुत कम खाता है, फिर तेज भूख लगने पर ज्यादा कैलोरी लेने लगता है। इस तरह पूरे हफ्ते या महीने का टोटल कैलोरी इंटेक बढ़ सकता है और वजन कम होने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

कम खाने के बाद वजन दोबारा बढ़ सकता है?

हां, कम खाने से भले ही वजन थोड़ा कम हो जाए, लेक‍िन यह दोबारा बढ़ सकता है। इसे वेट र‍िगेन कहा जाता है। अगर किसी व्यक्ति ने बहुत सख्‍त डाइट फॉलो करके तेजी से वजन कम किया है और बाद में अपनी पुरानी डाइट पर लौट जाए, तो वजन वापस बढ़ने की संभावना हो सकती है।

वजन घटाने के बाद शरीर को वेट मेनटेन करने के लिए ऐसी हेल्‍दी डाइट और फ‍िजि‍कल एक्‍ट‍िव‍िटी की जरूरत होती है ताक‍ि लंबे समय तक वेट लॉस का असर बना रहे। इसल‍िए डाइट को उतना ही सख्‍त बनाएं ज‍ितना आप हमेशा फॉलो कर पाएं, केवल कुछ समय के ल‍िए क‍िसी भी डाइट या हेल्‍दी डाइट रूल को फॉलो करना व्‍यर्थ है।

न‍िष्‍कर्ष:

जब व्‍यक्‍त‍ि जरूरत से ज्‍यादा कम खाता है, तो भी उसका वजन बढ़ सकता है। हालांक‍ि, वेट गेन और कम डाइट लेने में सीधा संबंध नहीं है, लेक‍िन ज्‍यादा कम खाने से स्‍ट्रेस बढ़ सकता है और व्‍यक्‍त‍ि ईट‍िंग ड‍िसऑर्डर का श‍िकार भी हो सकता है, इसके अलावा थायराइड, PMOS जैसी मेड‍िकल कंडीशन, सेडेंटरी लाइफस्‍टाइल और फ‍िजि‍कल एक्‍ट‍िव‍िटी की कमी के कारण भी व्‍यक्‍त‍ि कम खाने के बावजूद वजन बढ़ने की श‍िकायत कर सकता है।

image credit: magnific

FAQ

  • वेट लॉस के ल‍िए क्‍या करें?

    वेट लॉस के ल‍िए कैलोरी डेफ‍िस‍िट को फॉलो करें, साथ ही प्रोटीन और फाइबर र‍िच मील लें, नींद पूरी करें, एक्‍सरसाइज करें और प्रोसेस्‍ड फूड्स से दूरी बनाएं। 
  • वेट लॉस के ल‍िए क्‍या न करें?

    वेट लॉस के ल‍िए सख्‍त डाइट फॉलो न करें, भूखे न रहें, क्रैश डाइट‍िंग से बचें, प्रोटीन को नजरअंदाज न करें, पूरे द‍िन बैठे रहने और ओवरईट‍िंग से बचें।

Read Next

→ वजन कम करने के लिए सुबह कौन सी हर्बल ड्रिंक है सबसे असरदार? जानिए 5 बेस्ट ऑप्शन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 09, 2026 19:25 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Kapil Sharma