Morning Weight Loss Drinks: वजन कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज और संतुलित डाइट के साथ कई तरह के प्राकृतिक विकल्पों को भी अपने रूटीन में शामिल करना पसंद करते हैं। ऐसे में सुबह की शुरुआत एक कप चाय या कॉफी से करने वाले लोग भी अपना कैफीन से बचना चाहते हैं। ऐसे में वह अपने दिन की शुरुआत किसी हेल्दी और हर्बल तरीके से करना पसंद करते हैं। हर्बल ड्रिंक्स पाचन, हाइड्रेशन और नॉर्मल स्वास्थ्य को सपोर्ट कर सकती हैं। इसलिए आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि वजन कम करने के लिए सुबह कौन-सी हर्बल ड्रिंक पीना चाहिए?
सुबह हर्बल चाय पीने के क्या फायदे हैं?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा बताती हैं कि सुबह एक कप बिना चीनी वाली हर्बल चाय पीना दिन की शुरुआत करने का एक अच्छा तरीका हो सकती है। कुछ हर्बल चाय पाचन को सपोर्ट करती हैं, जबकि कुछ में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउड्स पाए जाते हैं। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो मीठी और दूध वाली चाय की जगह हाई-कैलोरी ड्रिंक की जगह बिना चीनी की हर्बल चाय लेना कुल कैलोरी सेवन कम करने में मदद कर सकता है।
साल 2021 में Journal of Functional Foods में प्रकाशित एक रिव्यू के अनुसार, प्राकृतिक सूखे या ताजे रसोई में इस्तेमाल होने वाली जड़ी-बूटियों और मसाले का सेवन मोटापे को कंट्रोल करने और वजन कम करने में प्रभावी माना जाता है। खासकर अदरक, दालचीनी, हल्दी, इलायची, तुलसी, लहसुन और धनिया जैसी जड़ी-बूटियों के 1 से 3 ग्राम रोजाना सेवन से 4 से 16 हफ्तों में शरीर के वजन, BMI, कमर के घेरे और बॉडी फैट में कमी देखी गई है।
वजन घटाने के लिए सबसे असरदार सुबह की हर्बल चाय
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, वजन कम करने के लिए आप अपनी सुबह की शुरुआत इन हर्बल ड्रिंक्स के साथ कर सकते हैं:
1. जीरा चाय
जीरा भारतीय रसोई में लंबे समय से इस्तेमाल होने वाला मसाला है। जीरे की चाय हल्की और पाचन के बाद आराम देने वाली ड्रिंक हो सकती है। साल 2015 में Annals of Nutrition and Metabolism में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, ज्यादा वजन वाले 80 लोगों पर 8 हफ्ते तक स्टडी की गई। इसके नतीजे से पता चलता है कि जीरे के सेवन से वजन कम करने और इंसुलिन मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
जीरा चाय बनाने के लिए एक कप पानी में लगभग आधा से एक चम्मच जीरा डालकर कुछ मिनटों तक उबालें और छानकर पिएं। इसमें चीनी या शहद डालकर पीने से बचें।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए सुबह नींबू पानी में शहद पीना कितना असरदार है? एक्सपर्ट से जानें
2. गुड़हल की चाय
गुड़हल की चाय अपने गहरे लाल रंग और हल्के खट्टे स्वाद के लिए जानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं। गुड़हल की चाय को आप गर्म या ठंडा दोनों तरह से पी सकते हैं। वजन कम करने के लिए इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये बिना चीनी के कम कैलोरी वाला ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए 2 कप पानी में गुड़हल के ताजे फूल या पाउडर को डालकर पानी आधा होने तक उबालें और फिर चाय को छानकर गुनगुना करके पिएं।
3. हल्दी चाय
हल्दी में करक्यूमिन होता है, जिसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण वजन कम करने में प्रभावी हो सकते हैं। हल्दी वाली चाय बनाने के लिए गर्म पानी या हल्के गर्म दूध में थोड़ी हल्दी मिलाई जा सकती है।
साल 2022 में International Journal of Molecular Sciences के जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अलग-अलग स्टडी में बताया गया है कि करक्यूमिन फैट सेल्स के निर्माण को रोककर, लिपिड मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करके और थर्मोजेनेसिस को बढ़ाकर, आंत के माइक्रोबायोटा में सुधार करके तथा ऑक्सीडेटिव तनाव व सूजन को कम करके मोटापे को मैनेज करने में मदद करता है।
4. मोरिंगा चाय
मोरिंगा की पत्तियों से तैयार चाय में अलग-अलग पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। सुबह इसे बिना चीनी के लिए जाता है। मोरिंगा की पत्तियों में फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार खाने की क्रेविंग को कम करती है। मोरिंगा की चाय बनाने के लिए इसकी पत्तियों या पाउडर को एक कप पानी में डालकर 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरह उबालें। इसके बाद चाय को कप में छानकर गुनगुना पिएं।
5. मेथी चाय
मेथी के बीजों का इस्तेमाल पाचन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को बेहतर रखने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसकी चाय बनाने के लिए रात में एक चम्मच मेथी को भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को उबालकर इसका सेवन करें। मेथी की चाय आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकती है, जो वजन कम करने में फायदेमंद हो सकती है।
हर्बल चाय पीने का सही समय और तरीका
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा ने बताया कि हर्बल चाय सुबह नाश्ते से पहले या नाश्ते के साथ लिया जा सकता है। अगर खाली पेट हर्बल चाय पीने से आपको एसिडिटी, पेट में जलन या असुविधा महसूस होती है तो इसे नाश्ते के बाद लेना बेहतर हो सकता है।
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा कहती हैं कि ध्यान रहे वजन कम करने के लिए इन ड्रिंक्स को पीने के लिए इनमें चीनी, शहद या अन्य मीठे पदार्थ ज्यादा मात्रा में न डालें। इसके अलावा, दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे और दिनभर में एक या दो कप से ज्यादा हर्बल ड्रिंक लेने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने वाली एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट क्या होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान
किन बातों का ध्यान रखें?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा बताती हैं कि हर्बल चाय प्राकृतिक जरूर होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह हर व्यक्ति के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। कुछ जड़ी-बूटियां दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकती हैं या कुछ लोगों में पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकती हैं।
खासकर, प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं, किसी बीमारी से पीड़ित लोगों और नियमित दवाएं लेने वालों को किसी खास हर्बल चाय को रोजाना पीना शुरू करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
निष्कर्ष
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह की नॉर्मल चाय या कॉफी की जगह इन हर्बल चाय को अपनी सेवन में शामिल कर सकते हैं। ध्यान रहे इन ड्रिंक्स को वजन कम करने का एकमात्र उपाय नहीं मानना चाहिए। इन ड्रिंक्स के साथ हेल्दी डाइट और शारीरिक गतिविधियां करना जरूरी हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
रात में सोने से पहले क्या खाएं वजन घटेगा?
वजन कम करने के लिए रात में सोने से ठीक पहले भारी खाना खाने से बचना चाहिए, लेकिन अगर हल्की भूख लगे तो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हल्की चीजों का सेवन करें।हर्बल टी दिन में कितनी बार पीनी चाहिए?
हर्बल चाय पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, दिनभर में 2 से 4 कप हर्बल चाय पिएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 09, 2026 17:28 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra