Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

ब्लैक कॉफी vs ग्रीन कॉफी: वजन घटाने के लिए कौन है ज्यादा असरदार?

वजन कम के लिए ब्लैक कॉफी ग्रीन कॉफी से ज्यादा फायदेमंद हो सकती है, लेकिन ध्यान रहे ब्लैक कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में करें। वजन कम करने के लिए सिर्फ कॉफी पर निर्भर रहने के बजाय हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है।

आज के समय में ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके लिए अक्सर लोग नेचुरल हर्बल ऑप्शन्स को अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है ग्रीन कॉफी, जिसको वजन कम करने के लिए फायदेमंद बताया जाता है और काफी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। वहीं ब्लैक कॉफी को भी वजन कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। फिटनेस के लिए इसको बहुत से लोग पीना पसंद भी करते हैं, लेकिन क्या इससे ज्यादा ग्रीन कॉफी फायदेमंद है? आइए इस बारे में इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।

ग्रीन कॉफी क्या होती है?

ग्रीन कॉफी नॉर्मल कॉफी बीन्स का ही कच्चा रूप है। इन बीन्स को भुना नहीं जाता है, इसलिए इनका रंग हरा होता है। भूनने की प्रक्रिया न होने के कारण इनमें कुछ नेचुरल तत्व नॉर्मल कॉफी के मुकाबले अलग मात्रा में मौजूद रहते हैं।

ब्लैक कॉफी क्या है?

ब्लैक कॉफी भुने हुए कॉफी बीन्स से बनाई जाती है और इसमें दूध या चीनी नहीं मिलाई जाती है। ब्लैक कॉफी को कई लोग नियमित रूप से सीमित मात्रा में पीना पसंद करते हैं और यह उनकी आदत में भी शामिल होती है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या ब्लैक कॉफी पीने के कुछ नुकसान भी होते हैं? एक्सपर्ट से जानें

वजन कम करने के लिए ग्रीन कॉफी और ब्लैक कॉफी

  ग्रीन कॉफी (Green Coffee) ब्लैक कॉफी (Black Coffee)
क्या होती है? कच्ची (Unroasted) कॉफी बीन्स से बनती है भुनी (Roasted) कॉफी बीन्स से बनती है
मुख्य तत्व  क्लोरोजेनिक एसिड (Chlorogenic Acid)  ज्यादाकैफीन, क्लोरोजेनिक एसिड कम
 कैफीन  थोड़ी कम  अधिक मात्रा
 वजन पर असर  कुछ अध्ययनों में हल्का फायदा, लेकिन बहुत कम  कैफीन मेटाबॉलिज्म और फैट बर्निंग में हल्की मदद कर सकती है
 वजन कम करने के लिए बेहतर?  ब्लैक कॉफी से बेहतर होने का प्रमाण नहीं  आसान ऑप्शन है, लेकिन अकेले वजन कम नहीं करती

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, "नहीं, स्टडीज में यह साबित नहीं हुआ है कि, ग्रीन कॉफी ब्लैक कॉफी के मुकाबले वजन कम करने में ज्यादा प्रभावी है। कुछ अध्ययनों में इसके थोड़े फायदे देखने को मिलते हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए बैलेंस डाइट को फॉलो करें।"

साल 2010 में Gastroenterology Research and Practice के सिस्टमेटिक रिव्यू के अनुसार, ग्रीन कॉफी एक्सट्रैक्ट (GCE) वजन कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन इससे वजन में जो कमी आती है, वह बहुत कम होती है और सेहत के नजरिए से यह फायदा कितना असरदार है, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है।

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन आगे बताती हैं, "वजन कम करने या अच्छे स्वास्थ्य के लिए ब्लैक कॉफी का सेवन किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें और इसकी लत न लगाएं। किसी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।"

साल 2018 में Food Science and Nutrition में प्रकाशित सिस्टमेटिक रिव्यू के अनुसार, कैफीन का सेवन करने से वजन, बीएमआई (BMI) और शरीर की चर्बी (बॉडी फैट) को कम करने में मदद मिल सकती है।

green coffee vs black coffee which is better for weight loss 01 (6)

वजन कम करने के लिए ब्लैक कॉफी या ग्रीन कॉफी?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, वजन कम करने के लिए ब्लैक कॉफी को सीमित मात्रा में और बिना चीनी के पिया जा सकता है, लेकिन वजन कम करने के लिए सिर्फ ब्लैक कॉफी पर निर्भर न रहे। वजन कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट ग्रीन टी पीने से मतली क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें कारण

वजन कम करने के लिए क्या करें?

The Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के अनुसार, वजन कम करने के लिए नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटीज, पोषण से फूड्स खाएं, स्ट्रेस मैनेज करें और अच्छी नींद लें। ये सभी आदतें वजन कम करने में सहायक हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना के अनुसार, वजन कम करने के लिए कॉफी पर निर्भर रहने के बजाए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद जरूरी है। जैसे -

  • बैलेंस डाइट लें (प्रोटीन और फाइबर युक्त फूड्स लें)
  • नियमित एक्सरसाइज करें (दिन में 30 मिनट)
  • पर्याप्त नींद लें (7-8 घंटों की भरपूर नींद लें)
  • स्ट्रेस मैनेज करें (इसके लिए मेडिटेशन करें)
  • कैलोरीज को बैलेंस रखें
  • शरीर को हाइड्रेट रखें
  • जंक और प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचें
  • अधिक मीठी चीजों को खाने से बचें

निष्कर्ष

वजन कम करने के लिए ग्रीन कॉफी के मुकाबले ब्लैक कॉफी फायदेमंद है। ध्यान रहे, ब्लैक कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, वजन कम करने के लिए सिर्फ कॉफी पर निर्भर रहने के बजाए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है, जिसमें नियमित एक्सरसाइज, बैलेंस डाइट और स्ट्रेस मैनेजमेंट जरूरी है । ऐसा करने से वजन कम करने के साथ-साथ स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है। ध्यान रहे, वजन कम करने के लिए आप डॉक्टर से सलाह लें सकते हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • वजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

    वजन कम करने के लिए डाइट में लो कैलोरी, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर सब्जियों, दाल, साबुक अनाज, फल और नट्स को शामिल किया जा सकता है। इनसे स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है।
  • वजन कम करने के लिए क्या करें?

    वजन कम करने के लिए बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, शरीर को हाइड्रेट करें, भरपूर नींद लें, स्ट्रेस को मैनेज करें और शरीर को हाइड्रेट रखें। 

Read Next

फैट लॉस के लिए कार्डियो या वॉकिंग, क्या ज्यादा बेहतर है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 19, 2026 16:34 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jul 19, 2026 16:34 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content