Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

फैट लॉस के लिए कार्डियो या वॉकिंग, क्या ज्यादा बेहतर है? एक्सपर्ट से जानें

फैट लॉस के लिए कार्डियो और वॉकिंग दोनों फायदेमंद हैं, लेकिन उनके असर अलग-अलग होते हैं। कार्डियो कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करता है, जबकि वॉकिंग आसान और सुरक्षित है, लेकिन असर दिखाने में ज्यादा समय दिखा सकता है। 

वर्तमान में बढ़ता वजन और शरीर पर जमी चर्बी कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। फिट रहने और वजन कम करने के लिए लोग कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं। इनमें कार्डियो और वॉक करना सबसे बेहतर शारीरिक गतिविधि मानी जाती है। हालांकि, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि वजन कम करने और फैट लॉस के लिए कार्डियो या वॉक में से क्या ज्यादा बेहतर होता है? Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar का कहना है कि कार्डियो और वॉकिंग दोनों के अपने अलग-अलग फायदे हैं और दोनों के नतीजे भी अलग-अलग होते हैं।

कार्डियो के फायदे

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, कार्डियो ऐसी एक्सरसाइज होती है, जिससे दिल की धड़कन तेज होती है और शरीर में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। इसमें दौड़ना, साइकिल चलाना, रस्सी कूदना, डांस करना, कूदना और तेज एरोबिक एक्सरसाइज शामिल हैं। कार्डियो करने से कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। इससे शरीर की ज्यादा चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, यह दिल और फेफड़ों को मजबूत बनाता है, स्टैमिना बढ़ाता है और शरीर को ज्यादा एक्टिव रखता है। हालांकि, शुरुआत करने वाले लोगों को धीरे-धीरे कार्डियो की आदत डालनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: फैट लॉस बरकरार रखना है बहुत आसान, बस करें इन 3 चीजों पर फोकस, हमेशा द‍िखेंगे फ‍िट

वॉकिंग के फायदे

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम का कहना है कि नियमित रूप से वॉकिंग करना यानी पैदल चलना आसान और सुरक्षित एक्सरसाइज है। इसे लगभग हर उम्र का व्यक्ति कर सकता है। रोजाना 30 से 45 मिनट तेज चलने से शरीर कैलोरी बर्न करता है और धीरे-धीरे वजन कम करने में मदद मिलती है। वॉकिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे घुटनों और जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है। इसलिए, ज्यादा वजन वाले लोग, बुजुर्ग और लंबे समय बाद एक्सरसाइज शुरू करने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। रोजाना वॉकिंग करने से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में भी मदद मिल सकती है।

01 (11)

कार्डियो या वॉकिंग: फैट लॉस के लिए क्या है बेहतर?

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम का कहना है कि अगर आपका लक्ष्य कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करना है, तो कार्डियो वॉकिंग से ज्यादा असरदार हो सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ कार्डियो करने से ही फैट कम होगा। अगर आप रोज तेज चाल में वॉक करते हैं और संतुलित भोजन लेते हैं तो वॉकिंग से भी अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। फैट लॉस तब होता है जब शरीर जितनी कैलोरी बर्न करता है, उससे कम कैलोरी भोजन से लेता है। इसलिए, एक्सरसाइज के साथ सही डाइट भी जरूरी है। सिर्फ एक्सरसाइज करके और गलत खानपान की आदतें अपनाकर सही नतीजा नहीं मिल सकता है।

क्या कहती है स्टडी

साल 2013 में Medicine & Science in Sports & Exercise में प्रकाशित क्लीनिकल ट्रायल्स (लैब स्टडीज) से पता चलता है कि अगर वजन कम करने के लिए कैलोरी बर्न की जाए तो हल्की कसरत जैसे चलना और तेज कसरत दोनों से बराबर फैट कम होता है। हालांकि, दौड़ना, चलने के मुकाबले वजन कम करने और फैट बर्न करने में ज्यादा असरदार होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या फैट लॉस करने या मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए ब्लैक कॉफी पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से

फैट लॉस के बेहतर नतीजों के लिए क्या करें?

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम का कहना है कि अगर आपकी सेहत अच्छी है तो हफ्ते में 3 से 4 कार्डियो और बाकी दिनों में तेज वॉकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही हफ्ते में 2 से 3 दिन हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी शामिल कर सकते हैं, ताकि मांसपेशियां मजबूत रहें और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो। इसके साथ ही, जंक फूड और मीठे ड्रिंक का सेवन कम करें। इसके साथ ही, खाने में प्रोटीन, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और पर्याप्त पानी शामिल करें। रोज 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना भी फैट लॉस में फायदेमंद हो सकता है।

निष्कर्ष

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के मुताबिक, फैट लॉस करने के लिए कार्डियो और वॉकिंग दोनों ही फायदेमंद हैं। अगर आप ज्यादा तेजी से करने वाले एक्सरसाइज कर सकते हैं तो कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। वहीं, वॉकिंग आसान, सुरक्षित और लंबे समय तक नियमित रूप से की जा सकने वाली एक्सरसाइज है। सबसे अच्छे रिजल्ट तब मिलते हैं, जब आप नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करें और इसके साथ संतुलित डाइट, पर्याप्त नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

Image Credit: Freepik

FAQ

  • कौन सा कार्डियो सबसे ज्यादा फैट बर्न करता है?

    सबसे ज्यादा फैट और कैलोरी बर्न करने वाले कार्डियो एक्सरसाइज में रस्सी कूदना, दौड़ना और हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग शामिल हैं।
  • क्या वॉकिंग से वजन कम होता है?

    हां, वॉक करना वजन कम करने में फायदेमंद होता है। रोजाना 30 से 45 मिनट तेज कदमों से चलने यानी ब्रिस्क वॉकिंग से कैलोरी बर्न होती है और पेट की चर्बी समेत पूरे शरीर का फैट कम करने में मदद मिलती है।

Read Next

हेल्दी स्नैक्स भी वजन बढ़ा सकते हैं, एक्सपर्ट बता रहे हैं कैसे?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 04, 2026 20:14 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jul 04, 2026 20:14 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jul 04, 2026 20:14 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jul 04, 2026 20:14 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content