Fri Sep 11, 2026 | 08:57 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

हेल्दी स्नैक्स भी वजन बढ़ा सकते हैं, एक्सपर्ट बता रहे हैं कैसे?

आप वजन कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से हेल्दी स्नैक्स का सेवन करते हैं, फिर भी वजन बढ़ सकता है। ऐसा तब होता है, जब आप हेल्दी स्नैक्स के पोर्शन का प्राॅपर ध्यान नहीं रखते हैं। इसके अन्य कारण भी हैं, जानें इनके बारे में।

वजन संतुलित रखने के लिए हम अक्सर ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, जिनमें फैट नहीं होता है। कई लोग अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए एक बार में हैवी मील लेने के बजाय बार-बार, लेकिन कम मात्रा में चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे लोग अक्सर दिन में दो बार हेल्दी स्नैक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार हेल्दी स्नैक्स भी वेट गेन के लिए जिम्मेदार होते हैं? जी, हां! यह सच है। जानने की बात यह है कि हेल्दी स्नैक्स वजन कैसे बढ़ाते हैं? आइए, जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।

हेल्दी स्नैक्स वजन कैसे बढ़ाते हैं?

does healthy snacking cause weight gain 01'

वजन कम करने के लिए हेल्दी स्नैक्स खाना अच्छे विकल्प होते हैं। अमूमन हेल्दी स्नैक्स में लोग चिप्स या बिस्कुट जैसी चीजों का सेवन नहीं करते हैं। इसके बजाय, मखाने, नट्स या डार्क चॉकलेट जैसे विकल्प चुनते हैं। इसके बावजूद, देखने में आता है कि लोगों का वजन कम होने के बजाय बढ़ जाता है। कैसे, जानें-

ओवर ईटिंग करनाः जब हम हेल्दी सोचकर किसी चीज को जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, तो यह स्थिति वजन बढ़ाने में सहयोग करने लगती है। असल में, वजन को संतुलित रखने के लिए बहुत जरूरी है कि पोर्शन साइज का भी ध्यान रखा जाए। हालांकि, कई बार काम करते हुए फोन देखकर स्नैक्स खाते समय लोग अक्सर मुट्ठी भर चीजों के बजाय पूरा पैकेट खा जाते हैं। इनमें कैलोरी और फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो वजन बढ़ा देते हैं।

इसे भी पढ़ें: रात में आपको भी लगती है भूख? जानें 6 लेट नाइट हेल्दी स्नैक्स, जिन्हें खाने से नहीं बढ़ेगा वजन

पैकेट बंद हेल्दी फूड का अधिक सेवन करनाः भले ही ब्रांड अपनी पैकेट में न्यूट्रिशनल वैल्यू डालते हैं, लेकिन आप क्या खा रहे हैं, इस पर नजर रखा जाना भी जरूरी है। आमतौर पर पैकेट बंद चीजों में लो फैट या हेल्दी लिखा होता है, लेकिन इनमें आर्टिफिशियल शुगर, सोडियम आदि अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये चीजें हेल्दी नहीं होती हैं। इनका सेवन करने से वजन बढ़ता है।

भूख न लगने के बावजूद खाना खानाः जैसा कि कई लोग वजन को संतुलित रखने के लिए हर दो घंटे में खाना खाते हैं। उन्हें लगता है कि कम-कम खाएंगे, तो शरीर में वेट गेन नहीं होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार खाना खाने की वजह से शरीर का पाचन तंत्र सही तरह से आराम नहीं कर पाता है। ऐसे में कुल कैलोरी इनटेक बाॅडी में बढ़ जाती है, जिससे वेट गेन होने लगता है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने में आपकी मदद करेंगे ये 9 ड्राई फ्रूट्स, स्नैक्स के रूप में करें डाइट में शामिल

निष्कर्ष

निश्चित तौर पर हेल्दी स्नैक्स का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, लेकिन स्वस्थ चीजों का सेवन भी सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। ओवर ईटिंग करने से या पोर्शन साइज का ध्यान न रखने से वजन बढ़ सकता है। अगर आप वजन को संतुलित रखना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आप क्या खा रहे हैं, कितनी मात्रा में खा रहे हैं और दिन भर में कितनी बार खा रहे हैं, इन सब चीजों पर नजर रखें। वैसे भी ध्यान रखें कि वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप रेगुलर एक्सरसाइज भी करें। सिर्फ डाइट को बैलेंस करके वजन कम करना मुश्किल होता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या वजन घटाने के लिए स्नैक्स खाना पूरी तरह बंद कर देना चाहिए?

    नहीं, स्नैक्स के रूप में हेल्दी विकल्प चुनें और इनके पोर्शन साइज पर विशेष ध्यान दें।
  • हेल्दी स्नैक्स के रूप में क्या खा सकते हैं?

    खीरा, गाजर, उबले चने, भुने मखाने आदि कम कैलोरी वाले हेल्दी स्नैक्स के विकल्प हैं।
  • लो-फैट स्नैक्स खाने के बाद भी वजन क्यों बढ़ता है?

    लो-फैट स्नैक्स के बावजूद उनमें अतिरिक्त चीनी और स्टार्च होता है, जो कि वेट गेन करते हैं।

Read Next

क्या डिनर में सिर्फ सलाद खाना वजन घटाने का सही तरीका है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 09, 2026 15:24 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 09, 2026 15:24 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 09, 2026 15:24 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content