फिट रहने के लिए वजन को कंट्रोल में रखना और वजन कम करना कई लोगों की प्राथमिकता बन चुकी है। इसलिए, वर्तमान में कई लोग वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं, जो वजन कम करने में मदद कर सके। ऐसे में सलाद का सेवन भी लोगों में काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसमें अलग-अलग तरीकों से तैयार सलाद हल्का, पौष्टिक और कम कैलोरी वाला होता है। इसलिए, वजन कम करने वाले लोग अपनी डाइट में कई बार सिर्फ सलाद शामिल करते हैं, खासकर डिनर के समय। लेकिन क्या रात के खाने में सिर्फ सलाद खाना वजन घटाने का सही तरीका होता है? आइए इस बारे में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं।
वजन कम करने के लिए डिनर में सिर्फ सलाद खाना कितना सही?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि रात के खाने में सिर्फ सलाद खाना वजन कम करने के लिए न ही अच्छा होता है और न ही बुरा। आमतौर पर सलाद सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन डिनर में सिर्फ सलाद खाना वजन म करने में कितना प्रभावी है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके सलाद में क्या-क्या चीजें शामिल हैं। इसके साथ ही, आपका शरीर रोजाना कितनी कैलोरी बर्न कर रहा है और साम का समय कच्चा खाना खाने पर आपका पाचन कैसे रिएक्ट करता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी मुकेश तिवारी को सलाद खाने के बाद भारी लगता था पेट, इन टिप्स से मिली राहत
वजन कम करने के लिए डिनर में सलाद कैसे खाएं?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि वेट लॉस के लिए रात के खाने में सलाद शामिल करना तभी फायदेमंद हो सकता है, जब आप इसे संतुलित और सही तरीके से खाते हैं। सलाद में सिर्फ कच्ची सब्जियां खाने के स्थान पर उसमें हेल्दी फैट्स और प्रोटीन भी शामिल करें, जैसे उबला अंडा, पनीर, दाल, चना, टोफू या ग्रिल्ड चिकन मिला सकते हैं।

डिनर में सिर्फ सलाद शामिल करने के नुकसान
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, डिनर में सिर्फ सलाद खाने से सेहत को कुछ नुकसान भी पहुंच सकता है, जैसे-
- सलाद को हेल्दी बनाने के लिए इसमें क्रीम ड्रेसिंग, क्रूटन, चीज, मीठे ड्राई फ्रूट्स आदि मिलाने से कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है।
- सिर्फ लेट्यूस और सब्जियों से भरपूर बाउल खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसके कारण आपका मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो सकता है।
- अगर आप अपनी जरूरत से कम खाते हैं तो देर रात आपको भूख ज्यादा लग सकती है और फूड क्रेविंग बढ़ सकती है।
- रात में ज्यादा मात्रा में कच्ची और रेशेदार सब्जियां खाने से कुछ लोगों में पाचन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकती है, जिससे लेटने पर पेट फूलना, गैस या एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: बिना मैदा गाजर से बनाएं हेल्दी नूडल सलाद, वजन और पेट दोनों रहेंगे फिट
निष्कर्ष
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि वजन कम करने के लिए रात का खाना हल्का रखना अच्छा है, लेकिन सिर्फ सब्जियों का सलाद फायदेमंद नहीं होता है। इसलिए, अपनी डाइट में संतुलित और पौष्टिक सलाद शामिल करने की कोशिश करें। लेकिन, वजन कम होने के बाद अपने रात के खाने में रोटी, दाल आदि जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स संतुलित और सीमित मात्रा में दोबारा शामिल करना शुरू कर दें।
Image Credit: Freepik
FAQ
वजन कम करने के लिए सलाद में क्या खाना चाहिए?
वजन कम करने के लिए सलाद में कम कैलोरी, हाई फाइबर और भरपूर मात्रा में प्रोटीन वाले फूड्स जैसे खीरा, टमाटर, स्प्राउट्स, उबले चने और पनीर शामिल करना चाहिए।1 दिन में कितना सलाद खाना चाहिए?
एक दिन में लगभग 2 से 3 बाउल सलाद खाना पर्याप्त माना जाता है। हालांकि, आप इसे अपनी लाइफस्टाइल और पोषण की जरूरतों के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 21, 2026 12:31 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 21, 2026 12:31 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra