यह तो आप जानते ही होंगे कि ओवर ईटिंग करना सही नहीं है। इससे वजन बढ़ सकता है और यह कई तरह की मेडिकल कंडीशन जैसे हाई बीपी, डायबिटीज आदि का कारण भी बन सकता है। इसलिए, कहा जाता है कि हमेशा उतना ही खाएं, जितना जरूरी है और हमेशा खाने के लिए स्वस्थ विकल्पों को ही चुनें। हालांकि, कुछ लोग यह सवाल करते हैं कि अगर हेल्दी फूड्स ज्यादा मात्रा में खा लिया जाए, तो क्या तब भी वजन बढ़ सकता है? आइए, Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं कि ऐसा होता है या नहीं।
क्या ज्यादा मात्रा में हेल्दी फूड्स खाने से वजन बढ़ता है?
-1779263049997.jpg)
ज्यादा मात्रा में कोई भी चीज बुरी होती है, फिर चाहे आप स्वस्थ आहार का ही सेवन क्यों नहीं कर रहे हैं। इसको स्पष्ट करते हुए दिव्या गांधी समझाती हैं, "हेल्दी फूड्स को भी सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। असल में, हेल्दी फूड्स में भी सीमित मात्रा में कैलोरी होती है। अगर आप ओवर ईटिंग कर बैठते हैं, तो शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। यह वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार स्थिति मानी जाती है।" दिव्या गांधी आगे कहती हैं, "अधिक मात्रा में पौष्टिक आहार का सेवन करने से शरीर उसे फैट की तरह स्टोर करता है। यह भी मोटापा बढ़ाने का कारण बन सकता है।"
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान, एक्सपर्ट से जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
हेल्दी फूड खाते हुए वजन को नियंत्रित कैसे रखें?
हालांकि, यह सच है कि ज्यादा मात्रा में हेल्दी फूड खाने से मेटाबाॅलिज्म पर उतना नेगेटिव असर नहीं पड़ता है, जितना जंक या प्रोसेस्ड फूड खाने से होता है। इसके बावजूद, ज्यादा मात्रा में हेल्दी फूड खाना भी सही नहीं है। हेल्दी फूड खाते हुए वजन को नियंत्रित करने के लिए इन टिप्स को अपनाएं-
- पोर्शन कंट्रोलः हेल्दी फूड को भी सीमित मात्रा में ही खाया जाना चाहिए। खासकर, स्नैक्स और नट्स आदि की मात्रा कम रखें।
- माइंडफुल ईटिंग करेंः हेल्दी फूड न सिर्फ सीमित मात्रा में खाएं, बल्कि चबा-चबाकर खाएं। जैसे ही पेट भर जाएगा, बाॅडी को सिग्नल मिलेगा कि अब खाना बंद कर दें।
- सब्जियां अधिक खाएंः हेल्दी फूड में भी आपको उन विकल्पों को चुनना चाहिए, जो फैट स्टोरेज को बढ़ावा नहीं देते हैं। इनमें ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि शामिल हैं। इनमें कैलोरी कम होती है और कम मात्रा में ही इसका सेवन करने से पेट भरे होने का एहसास होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या है 30-30-30 वेट लॉस ट्रेंड? जानें वजन घटाने में किस तरह है प्रभावी
निष्कर्ष
अगर आप अपने वेट को लेकर काॅन्शस हैं, तो इसके पोर्शन साइज पर भी पूरा ध्यान दें। हेल्दी फूड भी अधिक मात्रा में खाया जाना सही नहीं होता है। इससे वजन बढ़ सकता है। ध्यान रखें कि मोटापा कई तरह की बीमारियों जैसे डायबिटीज, हाई बीपी, थाइरायड का कारण बन सकता है। सीमित मात्रा में हेल्दी फूड खाने से एनर्जी का स्तर बना रहता है और बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
किन हेल्दी फूड्स से वजन तेजी से बढ़ता है?
नट्स, ड्राई फ्रूट्स, एवोकाडो, पीनट बटर और ऑलिव ऑयल जैसे खाने की चीजों में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। इनके सेवन से बढ़ाने में मदद मिलती है।क्या ज्यादा हरी सब्जियां खाने से वजन बढ़ता है?
नहीं। हरी सब्जियों में फाइबर और पानी ज्यादा होता है, कैलोरी की मात्रा कम होती है।कैसे जानें कि हम हेल्दी फूड भी ज्यादा खा रहे हैं?
अगर हेल्दी खाने के बाद भी वजन लगातार बढ़ रहा है, तो आप समझ जाइए कि आप ओवरईटिंग कर रहे हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 20, 2026 13:18 IST
Modified By : Meera Tagore May 20, 2026 13:18 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi