Sat Oct 17, 2026 | 07:22 PM IST

Medically Reviewed by Ms Veena V , Clinical Dietician

एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें कैलोरी घटाने के सुरक्षित तरीके

वजन कम करने के लिए कैलोरी बर्न का कोई फिक्स काउंट नहीं है। यह व्यक्ति की उम्र, लिंग और एक्टिविटी पर निर्भर करता है। बैलेंस डाइट, नियमित एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है।
एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें कैलोरी घटाने के सुरक्षित तरीकेएक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें कैलोरी घटाने के सुरक्षित तरीके

आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में अक्सर लोग वजन कम करने के लिए कैलोरीज का इनटेक कम कर देते हैं और ज्यादा कैलोरी बर्न करने लगते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न या कैलोरी डेफिसिट सही होता है? आइए इस बारे में Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician & HOD - Department of Clinical Nutrition and Dietetics, Aster Whitefield Hospital से जानें।

"कैलोरी का कोई फिक्स काउंट नहीं"

क्लिनिकल डाइटिशियन वीना के अनुसार, कैलोरी का कोई ऐसा फिक्स काउंट नहीं है, जिसे हर किसी को एक दिन में बर्न करने का लक्ष्य रखना चाहिए। शरीर आराम की स्थिति में भी सांस लेने, ब्लड सर्कुलेशन, पाचन और शरीर का तापमान बनाए रखने जैसे जरूरी कार्यों के लिए लगातार एनर्जी का इस्तेमाल करता है।

कुल एनर्जी की जरूरत उम्र, लिंग, लंबाई, वजन, मसल मास, फिजिकल एक्टिविटीज के स्तर और स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियों के आधार पर अलग-अलग होती है। इसलिए, सिर्फ एक्सरसाइज के दौरान बर्न होने वाली कैलोरी पर ध्यान देने से ओवरऑल स्वास्थ्य और वेट मैनेजमेंट की पूरी तस्वीर नहीं मिल पाती है।

इसे भी पढ़ें: कैलोरी कम करके भी नहीं घट रहा वजन? डॉक्‍टर से जानें कारण

कैलोरी बर्न करने का सही तरीका

डाइटिशियन वीना कहती हैं, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनका लक्ष्य बहुत अधिक कैलोरी बर्न करने की कोशिश करने के बजाय, एक बैलेंस कैलोरी डेफिसिट (खपत से कम कैलोरी लेना) बनाने का होना चाहिए।

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

इसे बैलेंस खान-पान और नियमित एक्सरसाइज के जरिए हासिल किया जा सकता है। तेज चलना (ब्रिस्क वॉक), साइकिल चलाना, तैराकी, डांस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज) एनर्जी की खपत बढ़ाने के साथ-साथ कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस, मांसपेशियों की ताकत और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य में सुधार करने के प्रभावी तरीके हैं।

how many calories should you burn in a day ways to shed calories 1how many calories should you burn in a day ways to shed calories 1

150 मिनट एक्सरसाइज है जरूरी

वयस्क हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट की मध्यम तीव्रता वाली एरोबिक एक्सरसाइज कर सकते हैं, साथ ही हफ्ते में दो या उससे ज्यादा दिन मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज भी कर सकते हैं, जो लोग अभी शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं हैं। उन्हें धीरे-धीरे शुरुआत करनी चाहिए और अपने फिटनेस स्तर के अनुसार, एक्सरसाइज की ड्यूरेशन और तीव्रता बढ़ानी चाहिए।

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि फिटनेस वॉच और एक्सरसाइज की मशीनों पर दिखने वाली कैलोरी की मात्रा सिर्फ एक अनुमान होती है, न कि एकदम सटीक माप।

वजन कम करने के लिए क्या करें?

डाइटिशियन वीना के अनुसार, क्रैश डाइट, बहुत ज्यादा वर्कआउट करना या कैलोरी की भरपाई के लिए जानबूझकर खाना छोड़ देना, इन सब से थकान हो सकती है, शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। वजन को लंबे समय तक सही बनाए रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।

  • पर्याप्त नींद
  • शरीर में पानी की सही मात्रा
  • पर्याप्त प्रोटीन
  • हरी सब्जियों
  • ताजे फल
  • साबुत अनाज
  • हेल्दी फैट्स

डाइटिशियन वीना का कहना है, अपनी फिटनेस या प्रोग्रेस का हिसाब सिर्फ इस बात से न लगाएं कि आपने कितनी कैलोरी बर्न की हैं। इसके बजाय यह देखें कि आपकी ताकत, एनर्जी लेवल और कुल मिलाकर सेहत में कितना सुधार हुआ है।

इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाते हैं ये 5 फूड्स, 2026 में कैलोरी घटाने के लिए इन्हें कहें अलविदा

क्या कहती है स्टडी?

साल 2014 में International Journal of Preventive Medicine के अनुसार, वजन और चर्बी घटाने के मामले में कैलोरी रिस्ट्रिक्शन (CR - यानी सिर्फ खाना कम करने) और CSD (Calorie Shifting Diet) दोनों के शुरुआती फायदे लगभग एक जैसे थे, लेकिन CSD डाइट का एक बड़ा फायदा यह था कि इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म (RMR - यानी आराम करते वक्त कैलोरी बर्न करने की स्पीड) कम नहीं हुआ, जबकि CR डाइट लेने वालों का मेटाबॉलिज्म धीमा हो गया, जिस वजह से उनका घटा हुआ वजन दोबारा बढ़ने लगा। इसके अलावा, CSD लेने वाले लोगों का वजन लंबे समय तक कंट्रोल में रहा, वे ज्यादा अच्छा महसूस करते हैं।

किसी भी बदलाव से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें

डाइटिशियन वीना कहती हैं, अगर आपको मोटापा, डायबिटीज, दिल की बीमारी या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो अपनी डाइट या एक्सरसाइज में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह जरूर लें।

ध्यान रहे, रोज की छोटी-छोटी हेल्दी आदतें हमेशा फायदा देती हैं, जबकि सिर्फ कैलोरी बर्न करने के पीछे भागने से ज्यादा असरदार लगातार की जाने वाली हेल्दी लाइफस्टाइल होती है।

निष्कर्ष

वजन कम करने के लिए हर किसी के लिए कैलोरी बर्न करने का कोई एक फिक्स पैमाना नहीं होता है, क्योंकि शरीर की एनर्जी की जरूरतें उम्र, वजन और एक्टिविटी पर निर्भर करती हैं। अत्यधिक क्रैश डाइट या जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने के बजाय, संतुलित खान-पान और नियमित एक्सरसाइज (जैसे हफ्ते में 150 मिनट की एरोबिक और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग) के जरिए एक सही कैलोरी डेफिसिट बनाना चाहिए।

प्रोग्रेस का आकलन सिर्फ बर्न कैलोरी से करने के बजाय अपनी ताकत, एनर्जी और सेहत में सुधार से करें। पर्याप्त नींद, पानी और पोषक तत्वों से युक्त डाइट को अपनाएं और किसी भी बड़ी स्वास्थ्य समस्या (जैसे मोटापा या डायबिटीज) के मामले में डाइट या एक्सरसाइज बदलने से पहले डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सबसे ज्यादा कैलोरी कौन से खाने में होती है?

    अधिक तले-भुने, घी, मक्खन, नट्स, सीड्स और पीनट बटर जैसे फूड्स में ज्यादा कैलोरी होती हैं। ऐसे में इनका सेवन सीमित करें।
  • ज्यादा कैलोरी लेने से क्या होता है?

    ज्यादा कैलोरी लेने से यह शरीर में एक्स्ट्रा फैट के रूप में जमा होने लगती है, जिससे वजन बढ़ने, मोटापे, नींद में गड़बड़ी, स्किन से जुड़ी समस्याएं, थकान और सुस्ती जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

Read Next

→ जिम जाने के बाद ज्यादा भूख क्यों लगती है? ओवरईटिंग से बचने के लिए अपनाएं आसान तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 17, 2026 17:56 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Ms Veena V