Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या वाकई वजन कम करने के दौरान कैलोरी काउंट करना जरूरी होता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Is Counting Calories Necessary For Weight Loss: वजन कम करने के दौरान कैलोरी काउंट करना जरूरी नहीं है। हालांकि, इस कैलोरी काउंट करने से फूड पोर्शन पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।

Is Counting Calories Good For Weight Loss: वजन कम करने के दौरान हम अपने द्वारा लिए जा रहे पोषक तत्वों पर काफी ज्यादा नजर रखते हैं। ऐसी चीजों का सेवन करने से बचते हैं, जिससे मोटापा बढ़ता है। आमतौर पर वजन कम करने के वक्त प्रोटीन इनटेक बढ़ा देते हैं और कैलोरी इनटेक कम कर देते हैं। कई लोग तो गिन-गिनकर दिन भर की कैलोरी लेते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई वजन कम करने के दौरान कैलोरी काउंट करना जरूरी होता है? आइए, जानते हैं इस बारे में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी क्या बताती हैं।

क्या वजन कम करने के लिए कैलोरी काउंट जरूरी है?- Is Calorie Counting Important For Weight Loss

is calorie counting necessary for weight loss 1 (10)

एनएचएस की मानें, "जब हम उपयोग की जाने वाली कैलोरी से अधिक मात्रा में कैलोरी का सेवन कर बैठते हैं, तो हमारा शरीर एक्स्ट्रा कैलोरी को फैट के रूप में स्टोर कर लेता है। अगर यही प्रक्रिया लंबे समय तक जारी रहती है, तो ऐसे में हमारा वजन बढ़ने लगता है। खाने-पीने की चीजों में मौजूद कैलोरी की सही मात्रा जान लेना हमारे लिए सही है। इससे हम एक दिन का जरूरत के अनुसार कैलोरी का सेवन कर सकते हैं, जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।" जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई वजन कम करने के लिए कैलोरी काउंट आवश्यक है? इस संबंध में डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी सलाह देती हैं कि यह जरूरी नहीं है कि वजन कम करने की प्रक्रिया में आप हर बार कैलोरी काउंट करें। इसे आप महज एक टूल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसकी मदद से वेट लॉस जर्नी को सपोर्ट मिलता है

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए खाना कम करने के बजाय कैलोरी कम करना क्यों जरूरी है? जानें एक्सपर्ट से

कैलोरी काउंट वेट लॉस जर्नी में किस तरह फायदेमंद है?

why should you not reduce ten kg weight 01 (1)

क्लेयरिटी मिलती हैः जब आप रोजाना की जरूरत भर की कैलोरी के बारे में जानते हैं और यह पता होगा कि आपने एक दिन में कितनी कैलोरी ली है, तो इससे आप एक्स्ट्रा कैलोरी इनटेक करने से बच जाते हैं। इससे आपको सही खाद्य पदार्थ चुनने में मदद मिलती है।

जानकारी बढ़ती हैः आप अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक होते हैं। वजन कम करने के लिए यह बहुत जरूरी है। आपको एक दिन में कितनी कैलोरी लेनी है, इसकी जानकारी होने से आप पोर्शन साइज का ध्यान रखते हैं और अपनी आदतों में सुधार करते हैं।

इसे भी पढ़ें- हाई कैलोरी मील के बाद इस स्ट्रेटेजी से डाइट को करें बैलेंस, होगा फायदा

वजन कम करने के लिए कैलोरी काउंट के अलावा और क्या करें?

  1. हमेशा अच्छी डाइट पर फोकस करें। डाइट में पोषक तत्वों को महत्व दें।
  2. हमेशा खाने के पोर्शन साइज पर विशेष ध्यान दें।
  3. ओवर ईटिंग से बचें। जब भूख लगे, तभी खाएं।
  4. वजन कम करने के लिए खाने के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करें।

इसे भी पढ़ें- वेट लॉस कर रहे हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 लो कार्ब्स ब्रेकफास्ट ऑप्शन, कैलोरी इनटेक होगा कम

एक्सपर्ट की सलाह

हर व्यक्ति को अपने कैलोरी काउंट पर नजर नहीं रखनी चाहिए। कई लोग कैलोरी काउंट को अपनी आदत नहीं, सनक बना लेते हैं। इससे खाने का इंट्रेस्ट खत्म हो जाता है और व्यक्ति हमेशा कैलोरी इनटेक पर फोकस करने लगता है। कैलोरी काउंट के बजाय फूड क्वालिटी पर जोर दें। अच्छा खाद्य पदार्थ हार्मोन को बैलेंस करने और पेट भरे होने का एहसास कराता है। इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है

निष्कर्ष

ओबेसिटी सही नहीं है। डब्लूएचओ भी इसे एक बीमारी मानता है। हालांकि, आप वजन कम करना क्यों चाहते हैं, इसको लेकर मन में एक स्पष्टता रखें। आपको दिन भर में कितनी कैलोरी लेनी है, इस संबंध में एक्सपर्ट से सलाह ले लें। ऐसा सिर्फ एक या दो दिन न करें, बल्कि रोजाना अपनी इस आदत को मेंटेन रखें। हां, जरूरी नहीं है कि रोजाना कैलोरी काउंट करें। बेहतर होगा कि आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को ही महत्व दें। इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल भी इसके लिए महत्वपूर्ण है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या कैलोरी काउंटिंग वास्तव में काम करती है?

    कैलोरी काउंटिंग हर व्यक्ति के लिए सही नहीं है। हालांकि, इससे कैलोरी इनटेक को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • मोटापा कम करने के लिए सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए?

    मोटापा कम करने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुना पानी, नींबू पानी, जीरा पानी, मेथी दाना पानी, अजवाइन पानी, ग्रीन टी या अदरक-शहद-नींबू का पानी पी सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, पाचन क्षमता बेहतर होती है और बॉडी डिटॉक्स भी होती है।
  • 10 किलो वजन कम करने में कितना समय लगेगा?

    अगर आप हाइपोकैलोरिक (कैलोरी की कमी) आहार के जरिए वजन कम करना चाहते हैं और हर दिन लगभग 500 से 600 कैलोरी कम करते हैं, तो ऐसे में 10 किलो वजन कम करने में आपको तीन से छह महीने तक का समय लग सकता है।

Read Next

डेस्क जॉब संघर्ष से लड़कर ऑस्‍ट्रेल‍िया की पायल ने घटाया 23 Kgs, बनीं दूसरों की प्रेरणा, जानें इनका सफर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 12, 2026 19:19 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 12, 2026 19:19 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 12, 2026 19:19 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content