Why is it Necessary to Reduce Calories to Lose Weight : आजकल बिगड़ी हुई डाइट और लाइफस्टाइल आदतों की वजह से लोगों को वजन बढ़ने की समस्या घेर लेती है। इस स्थिति में लोगों को कई समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि वजन घटाने के लिए लोग जिम में खूब पसीना बहाते हैं। साथ ही, स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करते हैं। वजन घटाने के लिए आजकल कई तरह की डाइट ट्रेंड में रहती हैं। हालांकि, अगर वजन घटाने के लिए आपको डाइट से ज्यादा कैलोरी काउंट पर ध्यान देने की सलाह दी जाए, तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि वजन घटाने के लिए कैलोरी काउंट कम करना क्यों जरूरी होता है। इस बारे में जानकारी हमें डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) ने दी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैलोरी कम करना जरूरी क्यों है?- Why is it Necessary to Reduce Calories
डायटीशियन दिव्या गांधी के मुताबिक, वजन कम करने के लिए कैलोरी कम करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे आप ज्यादा बेहतर तरीके से वजन घटा पाते हैं। बता दें कि अगर आप अपनी जरूरत से कम कैलोरी का सेवन करते हैं, तो ऊर्जा के शरीर में जमे फैट को बर्न करने की जरूरत पड़ती है। इससे आपका वजन तेजी से कम होने लगता है।
कैलोरी बर्न क्या है?- What is Calorie Burn
अगर आप कैलोरी बर्न के बारे में अच्छी तरह समझना चाहते हैं, तो शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ मात्रा में कैलोरी बर्न करना जरूरी होता है। जब आप सोना, जागना, सांस लेना, चलना और बोलना जैसी एक्टिविटी करते हैं, तो कैलोरी बर्न होती है। बता दें कि हमारे शरीर में कैलोरी कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट के कारण बनती है। जब बॉडी एनर्जी बनाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करने लगती है, तो उस स्थिति को कैलोरी बर्न कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें- हाई कैलोरी मील के बाद इस स्ट्रेटेजी से डाइट को करें बैलेंस, होगा फायदा
आइए कैलोरी कम करने से होने वाले फायदे जानते हैं- Benefits of Reducing Calories
- वजन कम करने के लिए अगर आप कैलोरी को कम करते हैं, तो शरीर में एनर्जी का संतुलन बनाने में मदद मिलती है। इस स्थिति में आप कैलोरी इनटेक कम करते हैं और शरीर में जमा फैट बर्न ज्यादा होता है।
- डायबिटीज से बचा जा सकता है। अगर आप कैलोरी को कम कर लेते हैं, तो खुद को डायबिटीज से बचा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर को बढ़ने से रोका जा सकता है।
- अगर शरीर में कैलोरी कम होती है, तो मूड बेहतर हो सकता है। इससे तनाव को कम किया जा सकता है। यही कारण है कि स्ट्रेस में ओवरईटिंग से बचने की सलाह दी जाती है।
- कैलोरी कम होने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और आप शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं।
- कैलोरी की कमी से व्यक्ति को नींद अच्छी आती है। इससे आप सुकून की नींद सो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वेट लॉस कर रहे हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 लो कार्ब्स ब्रेकफास्ट ऑप्शन, कैलोरी इनटेक होगा कम
कुल मिलाकर, अगर आप आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो कैलोरी की मात्रा कम करना बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर को कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं। कैलोरी काउंट कम होने की वजह से ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है।