वेट लॉस कर रहे हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 लो कार्ब्स ब्रेकफास्ट ऑप्शन, कैलोरी इनटेक होगा कम

लो कार्ब्स डाइट लेने से जल्दी वेट लॉस करने में मदद मिलती है। जानें नाश्ते में आपको कौन-से ब्रेकफास्ट ऑप्शन चुनने चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
वेट लॉस कर रहे हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 लो कार्ब्स ब्रेकफास्ट ऑप्शन, कैलोरी इनटेक होगा कम

Which Breakfast Is Best For Weight Loss: ब्रेकफास्ट हमारी बॉडी के लिए फ्यूल की तरह होता है, जो हमें दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद करता है। अगर आप ब्रेकफास्ट स्कीप कर देते हैं, तो आप दिनभर थकावट और सुस्ती महसूस कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट टाइम पर करने के साथ हेल्दी ऑप्शन चुनना भी जरूरी है। खासकर के अगर आप वेट लॉस कर रहे है, तो आपको हाई प्रोटीन और लो कार्ब्स ब्रेकफास्ट ऑप्शन चुनना चाहिए। कई लोग नाश्ते में हैवी पराठे या सीरियल्स खाना पसंद करते हैं। लेकिन इससे आपको पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए वेट लॉस जर्नी पर आपको लो कार्ब्स वाले ब्रेकफास्ट ऑप्शन ही चुनने चाहिए। अगर आप भी वेट लॉस कर रहे हैं और वेट लॉस को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं, तो आप ये हेल्दी ऑप्शन चुन सकते हैं। आइए लेख में जानें इन हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन के बारे में।

in

वेट लॉस कर रहे हैं तो डाइट में शामिल करें ये लो कार्ब्स ब्रेकफास्ट ऑप्शन- Low Carbs Breakfast Options For Weight Loss

मूंग दाल चीला- Moong Dal Chilla

नाश्ते में आप मूंग दाल चीला बनाकर खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन अधिक होता है और कार्ब्स कम होते हैं। इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। फूड इनटेक कंट्रोल करने के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आपको मूंग दाल को रातभर पानी में भिगोकर रखना है। सुबह इसका चीला बनाकर खाएं।

वेजिटेबल उत्तपम- Vegetable Uttapam

कार्ब्स कम करने के लिए वेजिटेबल उत्तपम परफेक्ट ऑप्शन है। उत्तपम के लिए आपको उड़द दाल और चावल के मिक्सचर को इस्तेमाल करना है। इसके अलावा आप सूजी का उत्तपम भी बना सकते हैं। उत्तपम बनाते हुए इसमें अपनी मनपसंद कई सारी सब्जियां डालें। इससे आपको फाइबर की भरपूर मात्रा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में नहीं करनी चाहिए ये 3 गलतियां, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

वेजिटेबल दलिया- Vegetable Daliya

अगर आपको जल्दबाजी में नाश्ता तैयार करना है तो आप वेजिटेबल दलिया बना सकते हैं। कार्ब्स कम होने के साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर ज्यादा होता है। एक छोटी प्लेट दलिया खाने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। वेट लॉस जर्नी को स्पीड देने के लिए इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

मिलेट्स पराठा- Millets Pratha

सर्दियों में अगर आप वेट लॉस का सोच रहे हैं, तो मिलेट्स पराठा से बेहतर क्या ही होगा? आपको बाजरा, रागी, गेंहु, दलिया, जौ और ओट्स के आटे को मिक्स कर लेना है। इससे रोटियां बनाएं और अपनी मनपसंद कोई भी स्टफिंग भरे। इसमें आप पनीर, गोभी, मूली या बथुआ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक पराठा खाते ही आपको भरा हुआ महसूस होगा और आप वेट लॉस कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें- क्या वर्कआउट के तुरंत बाद खाना खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

चना और स्प्राउट्स चाट- Chana and Sprouts Chaat

वजन घटाने के लिए चना और स्प्राउट्स चाट भी हेल्दी ऑप्शन है। इसके लिए आपको चना और अपने मनपसंद स्प्राउट्स को सब्जियों के साथ एड करना है। इससे आपको फाइबर और प्रोटीन दोनों मिलेगा।

इन लो कार्ब्स ऑप्शंस को आप अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा बना सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इन्हें आप कम ऑयल के साथ ही तैयार करें।

Read Next

हेल्दी वेट लॉस डाइट प्लान में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? बता रही हैं डॉक्टर

Disclaimer