Is it okay to eat immediately after a workout: हेल्दी और फिट रहने के लिए रोज वर्कआउट करना जरूरी है। इससे दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक रहने में मदद मिलती है। हर फिटनेस फ्रिक का वर्कआउट रूटीन अलग होता है। किसी को मॉर्निंग में वर्कआउट करना पसंद होता है, तो कोई शाम में एक्सरसाइज करना ज्यादा पसंद करता है। वहीं जिन लोगों को जॉब के साथ वर्कआउट रूटीन मेंटेन रखना होता है उनको मील और वर्कआउट के टाइम में बैलेंस रखने में परेशानी हो सकती है। कुछ लोग वर्कआउट के कुछ देर बाद ही खाना खा लेते हैं। लेकिन क्या यह हमारी बॉडी के लिए सही होता है? अगर नहीं, तो वर्कआउट के कितनी देर बाद हमें कुछ खाना चाहिए? हॉलिस्टिक हेल्थ कोच और एक्सरसाइज फिजियोलॉजिस्ट कपिल कनोडिया ने इस बारे में जानकारी दी है। आइए लेख के माध्यम से समझें इन सभी प्रश्नों के उत्तर।
क्या वर्कआउट के तुरंत बाद खाना खा सकते हैं? Is It Good To Eat Food Immediately After Workout
एक्सपर्ट के मुताबिक वर्कआउट करने के तुरंत बाद कुछ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे शरीर को वर्कआउट और खाना दोनों के ही फायदे नहीं मिलते हैं। दरअसल, जब बॉडी रेस्ट मोड पर होती है तो ब्लड पूल यानी ब्लड फ्लो एब्डोमेन की तरफ ज्यादा होता है। लेकिन जब हम एक्सरसाइज करते हैं, तो ब्लड शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने लगता है। ऐसे में हमारा हार्ट रेट बढ़ता है और ब्लड शरीर के उन हिस्सों में जाने लगता है जहां ब्लड फ्लो होने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें- वर्कआउट से कितनी देर पहले खाना खा सकते हैं? जानें खाने-पीना का सही समय
टॉप स्टोरीज़
वर्कआउट करने के तुरंत बाद खाना खाने से क्या होता है?
वर्कआउट करने के बाद कुछ देर तक हमारा हार्ट रेट तेज रहता है। इसका मतलब है कि ऐसे में ब्लड एब्डोमेन की तरफ नहीं पहुंचा होता है। ऐसे में अगर आप खाना खा लेते हैं तो बॉडी पर प्रेशर बढ़ जाता है। इससे बॉडी न्यूट्रिशन सोखने के बजाय खाना पचाने में लग जाती है। इसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी आ सकती है। साथ ही, शरीर को वर्कआउट के भी फायदे नहीं मिल पाते हैं।
वर्कआउट करने के कितनी देर बाद कुछ खाना चाहिए?
एक्सपर्ट के मुताबित वर्कआउट करने के तुरंत बाद कुछ भी खाना नुकसानदायक होगा। इसलिए आपको कम से कम 40 से 60 मिनट बाद ही कुछ खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्कआउट करने के बाद हमारा हार्ट रेट तेज होता है। सांसे तेज-तेज चल रही होती है। लेकिन अगर कुछ देर रेस्ट देकर खाया जाए, तो इससे ब्लड फ्लो और हार्ट रेट भी नॉर्मल हो जाता है। इससे बॉडी को खाने से पोषक सोखने और खाना पचाने में मदद मिलती है। वहीं वर्कआउट के फायदे भी बॉडी को मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- जिम के बाद क्या डाइट लेनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें मसल्स रिकवरी के लिए क्या खाएं
इस लेख में हमने जाना कि वर्कआउट करने के तुरंत बाद कुछ खाना क्यों नुकसानदायक है। इसलिए अपने वर्कआउट और मील टाइम के बीच गैप जरूर रखें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram