आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोगों के न तो सोने का समय फिक्स होता है और न ही खाने-पीने का समय फिक्स होता है। दरअसल, वर्तमान में लोग आगे बढ़ने की होड़ में काम का इतना प्रेशर ले लेते हैं कि अपनी सेहत का ही ख्याल नहीं रखते हैं। जिसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आप खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर न लेटें, बल्कि कुछ देरे के लिए वॉक जरूर करें। खाना खाने के बाद वॉक करने के अनेक फायदे होते हैं। खासकर, डिनर के बाद रोजना वॉक जरूर करनी चाहिए। ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि डिनर के बाद स्लो वॉक करें या फास्ट? इस बारे में हमने नोएडा के कैलाश अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉक्टर संजय महाजन (Sr. Consultant Physician & Intensivist Dr. Sanjay Mahajan, Kailash Hospital, Noida) से बात की है।
डिनर के बाद स्लो वॉक करें या फास्ट? - What Type Of Walk Is Best After Dinner
दिनभर काम करने के बाद लोग इतना थक जाते हैं कि खाना खाते ही उन्हें बिस्तर दिखाई देने लगता है। वर्तमान में कई लोग ऐसे हैं जो डिनर करते ही बिस्तर पर बैठकर टीवी या मोबाइल में बिजी हो जाते हैं। जिसके कारण वजन बढ़ने और मोटापा जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें: वॉक करने से पहले जरूर करें स्ट्रेचिंग, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे
डॉक्टर संजय महाजन ने बताया कि डिनर करने के बाद वॉक करने के अनेक फायदे होते हैं। लेकिन खाना खाने के बाद वॉक धीमी करनी चाहिए या तेज, ये बात उम्र के मुताबिक अलग-अलग हो सकती है। डॉक्टर ने बताया कि 16 साल से 40 साल तक के महिला या पुरुष खाना खाने के 20 मिनट बाद लाइट ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं। लेकिन अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है तो डिनर के बाद धीमे-धीमे अपनी चाल से ही कम से कम 30 से 35 मिनट कर वॉक करें। हालांकि, इस बात का खास ख्याल रखें कि खाना खाने के तुरंत बाद आपको वॉक नहीं करनी है, बल्कि 15 से 20 मिनट बाद ही वॉक करें। खाना खाने के तुरंत बाद आप खड़े-खड़े घर में छोटे काम कर सकते हैं या बैठ सकते हैं और फिर 20 मिनट के बाद वॉक पर जा सकते हैं। ऐसा करने से आपको वॉक करने का पूरा लाभ मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में मॉर्निंग वॉक करते समय ध्यान रखें ये 5 टिप्स, नहीं पड़ेंगे बीमार
डिनर करने के बाद वॉक करने के फायदे - Health Benefits Of Walking After Dinner
1. रात में खाना खाने के बाद वॉक करन से पाचन सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
2. डिनर के बाद वॉक करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। दरअसल, जब आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होगा तो वजन बढ़ने और मोटापा जैसी दिक्कतें भी कम होंगी।
3. डिनर करने के बाद वॉक करने से नींद अच्छी आती है। जिन लोगों को अक्सर अनिद्रा की शिकायत रहती है उनके लिए डिनर के बाद वॉक करना लाभदायक साबित हो सकता है।
4. डिनर के बाद वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद मिलती है। जो कि डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
5. घर और ऑफिस को मैनेज करते हुए कई लोग तनाव के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में डिनर के बाद वॉक करने से मन शांत हो सकता है, जिससे तनाव जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
All Images Credit- Freepik