How Do You Maintain A Normal Hormonal Balance?- शरीर को स्वस्थ रखने और कार्यप्रणाली के बेहतर तरीके से का करने के लिए हार्मोन का संतुलित रहना बेहद जरूरी है। हार्मोन ब्लड के जरिए हमारे शरीर के अन्य हिस्सों, मांसपेशियों, स्किन और अन्य टिशू तक संदेश पहुंचाने में मदद करता है। हालांकि हार्मोन के असंतुलित होने पर आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। शरीर में हार्मोन असंतुलन के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें आपकी खराब लाइफस्टाइल भी शामिल है। अनहेल्दी फूड्स और नींद की कमी जैसे कारक असंतुलित हार्मोन का कारण बन सकते हैं। ऐसे में आइए हार्मोन और गट हेल्थ कोच डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानते हैं हार्मोन असंतुलन को ठीक करने के लिए क्या करें और क्या नहीं?
हार्मोन को संतुलित करने के लिए क्या करें? - What To Do To Balance Hormones in Hindi?
1. सुबह सूरज की रोशनी के साथ जागने की आदत डालें, क्योंकि ऐसा करने से कोर्टिसोल के स्तर (Cortisol Levels) और सर्कैडियन लय में सुधार करने में मदद मिलती है।
2. सुबह ब्रेकफास्ट करने के कम से कम 40 मिनट बाद कैफीनयुक्त पेय पदार्थों को सेवन करें। नाश्ते से पहले कैफीन का सेवन करने से जरूरी पोषक तत्वों के अवशोषण में समस्या आ सकती है।
3. ब्रेकफास्ट में यानी दिन की शुरुआत भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से करें। ऐसे करने से आपको देर तक पेट भरा हुआ महसूस होगा और इंसुलिन हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
4. रोजाना हर 30 से 40 मिनट बाद ताड़ासन करना चाहिए, क्योंकि यह आपके शरीर की अकड़न कम करने और आराम देने में मदद करता है।
5. खाना खाने के बाद एक चुटकी दालचीनी और सौंफ की चाय पीएं। इस चाय को पीने से ब्लड शुगर लेवल और पाचन दोनों कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
6. रात को सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खाना खा लें। ऐसा करने से सोने के समय तक खाना आराम से पच जाता है, जिससे सोने में समस्या नहीं होती है।
7. सोने से पहले योगासन या ध्यान करना चाहिए। इस तरह की गतिविधियां आपके शरीर को शांत करने और आराम देने में मदद करती हैं।
इसे भी पढ़ें- मेंटल हेल्थ दुरुस्त रखने के लिए जरूर बैलेंस रखें ये 6 हार्मोन, एक्सपर्ट से जानें
टॉप स्टोरीज़
हार्मोन को संतुलित करने के लिए क्या न करें? - What Not To Do To Balance Hormones in Hindi?
1. सुबह उठने के साथ फोन का इस्तेमाल करना
2. सुबह की शुरुआत चाय और चीनी के साथ करना
3. ब्रेकफास्ट करने से पहले कैफीन का सेवन
4. 45 मिनट से ज्यादा एक ही स्थान पर बैठे रहना
5. खाना खाने के बाद चीनी का सेवन करना
6. रात को खाना खाने के तुरंत बाद सोना
7. सोने से पहले फोन का उपयोग करना
View this post on Instagram
हार्मोन बैलेंस के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल, डाइट और शारीरिक गतिविधियों को अपने रूटीन में शामिल करें।
Image Credit- Freepik