Doctor Verified

बदलते मौसम में मॉर्निंग वॉक करते समय ध्यान रखें ये 5 टिप्स, नहीं पड़ेंगे बीमार

Morning Walk In Changing Seasons Tips: बदलते मौसम में अगर आप भी मॉर्निंग वॉक करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बदलते मौसम में मॉर्निंग वॉक करते समय ध्यान रखें ये 5 टिप्स, नहीं पड़ेंगे बीमार


Morning Walk In Changing Seasons Tips: फरवरी के महीने आते- आते ठंड कुछ कम हो जाती है। लेकिन इस मौसम में की जाने वाली जरा सी लापरवाही से सर्दी-जुकाम होने के साथ फ्लू की समस्या को बढ़ा सकती है। अक्सर लोग मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण गर्म कपड़े पहनना कम कर देते हैं, जिस कारण ठंड आसानी से लग सकती है। इस मौसम में ठंडी हवाएं काफी चलती है, जिस कारण सर्दी,जुकाम और खांसी की समस्या भी बढ़ जाती हैं। अक्सर लोगों को ज्यादा सर्दी पड़ने पर सुबह मॉर्निंग वॉक न करने की सलाह दी जाती है क्योंकि सर्दी में पड़ने वाला कोहरा शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ इसमें वॉक करने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता है। मौसम बदलने के साथ बहुत से लोग मॉर्निंग वॉक शुरू कर देते हैं, लेकिन जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसमें आप बदलते मौसम में आसानी से मॉर्निंग वॉक पर जा सकेंगे और वॉक का पूरा फायदा भी मिलेगा। इन टिप्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

सुबह बहुत जल्दी वॉक करने न जाएं

बदलते मौसम में वॉक करने के लिए सबसे मुफीद समय 7 बजे के आसपास का है। इस समय तक उजाला ठीक से हो जाता है और ज्यादा ठंडी हवाएं भी नहीं चलती हैं। सूरज की रोशनी आने से ठंड लगने से बचाव होता है और आपको फ्रेश एयर भी मिलती है।

गर्म कपड़े पहन कर जाएं

बदलते मौसम में अक्सर लोग वॉक पर जाते समय गर्म कपड़े कम पहनते हैं, जिस कारण सर्दी, जुकाम जल्दी ही आपको चपेट में ले लेता है। इस समस्या से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहन कर अवश्य जाएं। ऐसा करने से शरीर को गर्मी भी मिलेगी।

गुनगुना पानी पिएं

मॉर्निंग वॉक पर जाते समय शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वॉक पर आने के बाद हल्के गुनगुने पानी को पिएं। ऐसा करने से मौसमी बीमारियों से बचाव होगा और बैली फैट भी कम होता है। वॉक से आने के बाद ठंडा पानी पीने से शरीर को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-  सर्दी-जुकाम और फ्लू के कारण ठीक से नहीं आ रही है नींद, तो अपनाएं ये 5 टिप्स

बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक पर जाने से बचें

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए बुजुर्गों को मॉर्निंग वॉक पर 8 बजे के बाद ही जाना चाहिए। 8 बजे तक मौसम साफ होने के साथ हल्की धूप भी आ जाती है। सुबह जल्दी जाने से ठंडी हवाओं के कारण बुजुर्ग बीमार हो सकते हैं।

20 मिनट तक वॉक करें

सर्दी में लोग वॉक पर कम जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी बहुत समय बाद वॉक पर जा रहे हैं, तो शुरुआत में 20 मिनट तक वॉक करें। उसके बाद धीरे-धीरे समय को बढ़ाएं। वॉक करते समय कॉटन के जुराब और कंफर्टेबल वॉकिंग शूज पहनें।

बदलते मौसम में मॉर्निंग वॉक करते समय इन टिप्स का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, वॉक शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

शरीर में सेरोटोनिन हॉर्मोन की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें बढ़ाने के टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version