How to Fight Seasonal Diseases: सर्दियों के दिनों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस मौसम में आप आसानी से बीमार पड़ सकते हैं। ठंड के दिनों में खांसी, सर्दी-जुकाम, बुखार, त्वचा में संक्रमण आदि समस्याएं होने लगती हैं। सीजनल एलर्जी और बीमारियों से बचने के लिए आप कुछ हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पुराने जमाने में दादी-नानी सर्दियों में मेवे खाने की सलाह देती थीं। आजकल डॉक्टर भी यही सुझाव देते हैं कि अपनी डाइट में मेवों को जरूर शामिल करें। बादाम को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण मिलते हैं। वहीं अखरोट का सेवन करने से शरीर को ओमोगा 3 मिलता है जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। इसी तरह सर्दियों में क्या खाकर इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं इसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
1. घी- Ghee
सर्दियों के दिनों में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए घी का सेवन करें। सब्जी और दाल में घी डालकर खाएं। घी का सेवन करने से शरीर में गर्मी रहती है। इसके साथ ही ऊर्जा बढ़ाने के लिए घी का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में त्वचा रूखी होने से रेडनेस और रैशेज हो जाते हैं। त्वचा रोग से बचने के लिए भी घी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। बाजरे की खिचड़ी में घी मिलाकर खा सकते हैं।
2. आंवला- Amla
सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आंवले का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है। आंवले का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। जैसे आंवला कैंडी, आंवला मुरब्बा, चटनी, जूस आदि। आंवले का जूस पीना भी फायदेमंद माना जाता है। आंवले के साथ खजूर का सेवन भी सर्दियों में मौसमी बीमारियों से बचाव करता है। खजूर में कैल्शियम पाया जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है।
3. बाजरा रोटी- Bajra Roti
साल 2023 को मिलेट्स ईयर घोषित किया है। मोटे अनाज का ग्लाइसेमिक इंंडेक्स कम होता है। इनमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही मोटे अनाज में न्यूट्रिएंट्स, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। आप ठंड में बाजरे की रोटी खा सकते हैं। इसमें विटामिन बी की भरपूर मात्रा होती है। इसका सेवन करने से शरीर को विटामिन बी मिलता है और शरीर कम बीमार पड़ता है।
इसे भी पढ़ें- Bubble Tea: गूगल डूडल पर नजर आई बबल टी, जानें रेसिपी और फायदे-नुकसान
4. गुड़- Jaggery
बार-बार पड़ जाते हैं बीमार, तो आपको गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ का सेवन करने से शरीर गरम होता है। गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा होती है। शरीर में आयरन की मात्रा कम होगी, तो ऑक्सीजन में कम हो जाएगा और आपको ज्यादा ठंड लगेगी। गुड़ का सेवन करने से शरीर प्रदूषण के बुरे प्रभावों से बच सकता है।
5. सरसों का साग खाएं- Sarso Ka Saag
सर्दियों के दिनों में सरसों के साग का सेवन कर सकते हैं। सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी खाने से शरीर सर्दियों में गरम रहेगा। इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से शरीर को विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मिलेंगे। जिन लोगों को हार्ट की बीमारी, डायबिटीज, अस्थमा होता है उन्हें सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने की ज्यादा जरूरत होती है।
सर्दियों में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सरसों का साग, गुड़, बाजरा रोटी, आंवला, घी आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।
Read Next
स्टडी में खुलासा- कॉफी में दूध मिलाकर पीना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version