Doctor Verified

Khane Ke Baad Sugar Kitna Hona Chahiye: खाना खाने के बाद शुगर लेवल क‍ितना होना चाह‍िए? डॉक्‍टर से जानें

खाने के 2 घंटे बाद शुगर लेवल 140 mg/dL से कम होना चाहिए। अगर इससे ज्यादा है, तो प्री-डायबिटीज या डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Khane Ke Baad Sugar Kitna Hona Chahiye: खाना खाने के बाद शुगर लेवल क‍ितना होना चाह‍िए? डॉक्‍टर से जानें


खाने के बाद शुगर लेवल जानना क्यों जरूरी है?- Why is Post-Meal Sugar Monitoring is Important

खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल यह दिखाता है कि शरीर खाने से मिले ग्लूकोज को कैसे प्रोसेस कर रहा है। अगर शुगर लेवल ज्‍यादा समय तक हाई बना रहता है, तो यह डायबिटीज, हार्ट डिजीज, किडनी में खराबी और आंखों की समस्या का कारण बन सकता है। इसके अलावा बॉर्डर लाइन पर डायब‍िटीज आने पर भी लाइफस्‍टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। शुगर की जांच करने से शरीर में ब्‍लड शुगर लेवल के बारे में पूरी जानकारी म‍िलती है।

इसे भी पढ़ें- रात में सोने से पहले करें ये 3 काम, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड शुगर लेवल

खाने के कितने समय बाद चेक करें शुगर लेवल?- When to Check Blood Sugar Level Post Eating

  • खाना खाने के 2 घंटे बाद शुगर लेवल चेक करना चाह‍िए।
  • अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद, शुगर लेवल चेक करेंगे, तो नतीजे गलत आ सकते हैं।
  • खाने के 2 घंटे बाद शुगर लेवल चेक करने से शरीर का इंसुलि‍न, अपना काम कर चुका होता है और ब्‍लड शुगर लेवल स्‍थ‍िर होता है।

खाना खाने के बाद शुगर लेवल कितना होना चाहिए?- Blood Sugar Level After Eating Food

खाने के बाद ब्लड शुगर की जांच को पोस्ट-प्रैंडियल ब्लड शुगर टेस्‍ट (Postprandial Blood Sugar Test) कहा जाता है। इसे आमतौर पर खाने के 2 घंटे बाद मापा जाता है-

  • नॉर्मल व्यक्ति के लिए: 140 mg/dL से कम
  • प्री-डायबिटिक के लिए: 140-199 mg/dL
  • डायबिटिक के लिए: 200 mg/dL या उससे ज्‍यादा

यह टेस्ट यह दिखाता है कि आपका शरीर खाने के बाद ग्लूकोज को कितनी अच्छी तरह प्रोसेस कर पा रहा है।

इसे भी पढ़ें- डेस्क जॉब बन सकता है डायबिटीज का खतरा, इन 5 तरीकों से करें बचाव

सामान्‍य, प्री-डायब‍िट‍िक और डायब‍िटि‍क का ब्‍लड शुगर लेवल- Blood Sugar Level For Normal, Pre-Diabetic and Diabetic

ब्लड शुगर लेवल का पूरा चार्ट (फास्टिंग और पोस्ट मील दोनों के लिए)

1. सामान्य

  • फास्टिंग (खाली पेट) 70–99 mg/dL
  • खाने के 2 घंटे बाद < 140 mg/dL

2. प्री-डायबिटिक

  • फास्टिंग (खाली पेट) 100–125 mg/dL
  • खाने के 2 घंटे बाद 140–199 mg/dL

3. डायबिटिक

  • फास्टिंग (खाली पेट) ≥ 126 mg/dL
  • खाने के 2 घंटे बाद ≥ 200 mg/dL

हाई ब्‍लड शुगर लेवल के नुकसान- Side Effects of High Blood Sugar Level

अगर खाना खाने के बाद शुगर लेवल बार-बार 200 mg/dL से ऊपर जा रहा है, तो यह डायबिटीज के खराब कंट्रोल का संकेत हो सकता है। हाई ब्‍लड शुगर लेवल के कारण-

  • थकान और चक्कर
  • धुंधली नजर
  • बार-बार पेशाब आना
  • अंगों में सुन्नपन
  • किडनी, हार्ट और आंखों पर बुरा असर जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।

खाना खाने के बाद शुगर को कैसे कंट्रोल करें?- How to Control Sugar Level Post Meal

  • कम कार्ब्स और हाई फाइबर डाइट लें।
  • खाने के बाद हल्की वॉक करें (10–15 मिनट)।
  • पानी की पर्याप्त मात्रा लें।
  • मीठी चीजों और प्रोसेस्ड फूड से बचें।
  • रेगुलर शुगर मॉनिटरिंग करें।

ब्‍लड शुगर लेवल का टेस्ट कैसे किया जाता है?- Blood Sugar Level Test

  • खाने के ठीक 2 घंटे बाद ब्लड सैंपल लिया जाता है।
  • यह टेस्ट घर पर ग्लूकोमीटर से भी किया जा सकता है या लैब में भी।
  • लगातार 2–3 बार हाई रीडिंग आए, तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है।

डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?- Doctor's Advice

डॉक्‍टर्स मानते हैं कि सिर्फ फास्टिंग नहीं, बल्कि पोस्ट-प्रांडियल शुगर भी डायबिटीज कंट्रोल में अहम भूमिका निभाती है। अगर दोनों रेंज में बैलेंस बना रहे, तो समस्‍याएं कम होती हैं। कुछ लोगों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे एचबीए1सी टेस्‍ट (HbA1c Test) भी समय-समय पर कराएं ताकि पूरे 3 महीने का शुगर लेवल का औसत पता चल सके।

ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के ल‍िए लाइफस्‍टाइल में ये बदलाव करें- Lifestyle Changes to Control Blood Sugar Level

blood-sugar-level-post-meal

  • खाने के बाद हल्की वॉक (10–15 मिनट) करना बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर में ग्लूकोज की प्रोसेसिंग बेहतर होती है।
  • तीन बड़े मील की बजाय छोटे-छोटे 5 मील में खाना लें ताकि शुगर अचानक न बढ़े।
  • हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स (जैसे सफेद चावल, शक्कर, बेकरी आइटम) से दूरी बनाए रखें।
  • धूम्रपान और शराब से बचें, क्योंकि ये इंसुलिन की क्रिया को प्रभावित करते हैं।
  • हर दिन एक ही समय पर सोना और उठना, शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को संतुलित करता है, जिससे मेटाबोलिज्म सही रहता है।
  • तनाव कम करने के लिए ध्यान (Meditation), प्राणायाम और गहरी सांस लेना फायदेमंद होता है।
  • पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं ताकि टॉक्सिन्स बाहर निकलें और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो।
  • ब्लड शुगर की नियमित जांच करें ताकि किसी बदलाव को समय रहते पहचाना जा सके।

किन चीजों से बढ़ता है खाना खाने के बाद शुगर लेवल?- Foods That Increase Sugar Level

  • ज्‍यादा मीठा या प्रोसेस्ड फूड खाना
  • सफेद चावल, सफेद ब्रेड या रिफाइंड कार्ब्स खाना
  • फ्राइड फूड या ट्रांस फैट का सेवन करना
  • एक ही बार में ज्‍यादा मात्रा में खाना

शुगर लेवल कंट्रोल करने के ल‍िए क्‍या खाएं?- Foods to Control Sugar Level

  • फाइबर युक्त सब्जियां (भिंडी, पालक, मेथी) खाएं।
  • साबुत अनाज (जैसे जौ, ब्राउन राइस, ओट्स) का सेवन करें।
  • प्रोटीन से भरपूर फूड्स (अंकुरित दालें, टोफू, अंडा) का सेवन करें।
  • कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल (जैसे जामुन, अमरूद) खाएं।
  • इन चीजों को खाने से ब्लड शुगर लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है और शरीर को एनर्जी म‍िलती है।

नियमित मॉनिटरिंग, संतुलित आहार और सही आदतों से आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • सुबह खाली पेट शुगर कितनी होनी चाहिए?

    सुबह खाली पेट ब्लड शुगर का नॉर्मल लेवल 70 से 99 mg/dL के बीच होना चाहिए। अगर यह 100-125 mg/dL हो, तो प्री-डायबिटीज का संकेत हो सकता है और 126 mg/dL से ज्‍यादा, डायबिटीज का संकेत देता है।
  • दोपहर में शुगर कितना होना चाहिए?

    दोपहर में, खाने के 2 घंटे बाद ब्लड शुगर का लेवल 140 mg/dL से कम होना चाहिए। अगर यह 140-199 mg/dL के बीच हो, तो यह प्री-डायबिटीज है और 200 mg/dL या उससे ज्‍यादा का मतलब आपको डायबिटीज है।
  • रात को सोते समय शुगर कितनी होनी चाहिए?

    रात को सोने से पहले ब्लड शुगर का सामान्य लेवल 100 से 140 mg/dL के बीच होना चाहिए। इससे कम या ज्यादा होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए।

 

 

 

Read Next

डायबिटीज के मरीजों के लिए औषधि से कम नहीं ये बैंगनी जूस, तेजी से कंट्रोल होगा है शुगर लेवल

Disclaimer

TAGS