Diabetes Snacks: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शुगर कंट्रोल करना अक्सर मुश्किल लगता है। दिनभर के खाने में व्यक्ति शुगर और कैलोरी को गिनता रहता है और फिर शुगर मैनेज करता है। ऐसे में डायबिटीज में सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के खाने सबकुछ प्लान होना चाहिए। अगर सिर्फ शाम के नाश्ते की बात करें तो हमें अक्सर मसालेदार और अलग खाने का मन करता है। लेकिन, डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा तली भुनी चीजों का सेवन भी नुकसानदेह है और इससे सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, दिल की बीमारियां हो सकती हैं और फिर तमाम प्रकार की डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको शाम के नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहिए जिससे शुगर मैनेज हो, मेटाबॉलिज्म सही रहे और फिर रात की भूख भी कम हो जाए। तो आइए, जानते हैं Diabetes Snacks Diet Plan के बारे में विस्तार से By Dr Kalyan Kumar, Consultant - Diabetology, Brahmananda Narayana Hospital, Jamshedpur
शुगर पेशेंट को शाम को क्या खाना चाहिए-Diabetes Snacks Diet Plan in Hindi
शाम के नाश्ते डायबिटीज मैनेज करना आसान नहीं होता लेकिन, आप कोशिश कर सकते हैं। और आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं। जैसे कि
सीमित कार्बोहाइड्रेट सामग्री वाली चीजों का सेवन करें
शुगर के मरीजों को शाम के नाश्ते में सीमित कार्बोहाइड्रेट सामग्री वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। जैसे कि अगर आप शकरकंद से बनी चीजों का भी सेवन कर रहे हैं तो आपको इसे भी सीमित करना चाहिए। अगर आप मखाना या फिर मूंगफली से बनी चीजों को भी खा रहे हैं तो भी आपको कार्बोहाइड्रेट का खास ख्याल रखना चाहिए। आपको एक लेवल के बाद इन्हें खाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज में बालम खीरा खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें जवाब
कम कैलोरी और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों का चयन करें
शुगर के मरीजों को कम कैलोरी और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों का चयन करना चाहिए क्योंकि इससे शुगर के मरीज स्पाइक से बच सकते हैं। इससे डायबिटीज कंट्रोल करने और तमाम प्रकार की समस्याओं से बचने में मदद मिलती है, जैसे कि शुगर मेटाबॉलिज्म मैनेज रहता है और पेनक्रियाज हेल्दी तरीके से काम करते हैं जिससे डायबिटीज की समस्या कंट्रोल में रहती है।
नट्स और सूप को स्नैक्स में लें
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको नट्स और सूप को शाम के नाश्ते में शामिल करना चाहिए जिससे पेट भर जाए और शुगर कंट्रोल रहे। दरअसल, नट्स में काजू, किशमिश और तमाम प्रकार के ड्राई फ्रूट्स होते हैं जिनके सेवन से शरीर को मल्टीन्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। इससे डायबिटीज में होने वाली तमाम समस्याओं में कमी आती है। इसके अलावा आप सब्जियों से बने सूप भी पी सकते हैं जो कि पेट भरने के साथ शरीर को फाइबर, प्रोटीन और तमाम प्रकार के मल्टीन्यूट्रिएंट्स प्रदान करते हैं। इसके अलावा इनके सेवन से रात की भूख कम हो जाती है।
बेरीज के साथ दही
बेरीज के साथ दही को आप अपने शाम के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इससे पेट भरा रहता है और फिर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में कमी आती है। इसके अलावा यह डायबिटीज में कब्ज की समस्या से बचाता है। आंतों की गति को तेज करता है और फिर शुगर मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में पनीर खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां
अंकुरित मूंग और भुने हुए छोले
अंकुरित मूंग और भुने हुए छोले दोनों ही लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले हैं जो कि शुगर मैनेज करने और मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इन्हें खाने से पेट हमेशा भरा रहता है। इसके अलावा इनका फाइबर पेट भरने के साथ मेटाबॉलिज्म तेज करने में भी मददगार है।
जो लोग अधिक पेट भरने वाले या संतोषजनक विकल्पों की तलाश में हैं, वे उपमा, सूजी का हलवा या नमकीन उपमा जैसी चीजों को खा सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, संतुलित मात्रा में प्रोटीन और फैट कम मात्रा में होती है। साथ ही कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी कम रहती है जो ब्लड शुगर में अचानक वृद्धि को रोकने में मदद करते हैं और साथ ही पेट भरा होने का एहसास भी देते हैं। हल्के, फाइबर युक्त विकल्पों के लिए, सेब, फलों का सलाद या सब्जी का सूप जैसे विकल्प भी ब्लड शुगर को स्थिर रखने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अच्छी तरह से काम करते हैं।
बस ध्यान रखें कि आम तौर पर, पूरे दिन में 4 से 5 हल्के नाश्ते की सलाह दी जाती है। इससे ज्यादा आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है और आपको शुगर मैनेज करने में दिक्कत हो सकती है।
FAQ
डायबिटीज किसकी वजह से होती है?
डायबिटीज होने की सबसे बड़ी वजह है शरीर का शुगर न पचाना और इंसुलिन हार्मोन का सही से काम न करना। इसकी वजह से खाने से निकलने वाला शुगर पचने की जगह खून के साथ पूरे शरीर में सर्कुलेट हो जाता है।डायबिटीज का परमानेंट इलाज क्या है?
डायबिटीज का परमानेंट इलाज नहीं है। आप इसे डाइट, लाइफस्टाइल और दवाओं के साथ मैनेज कर सकते हैं जो कि आपको शुगर से जुड़ी समस्याओं से बचा सकता है।शुगर वालों को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?
शुगर वालों को सुबह खाली पेट हाई फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए जैसे कि आप अंकुरित मेथी या मूंग खा सकते हैं।