Expert

प्रोबायोटिक्स से कब्ज की समस्या में कमी आती है? बता रहे हैं डॉक्टर

Can Probiotics Relieve Constipation : कब्ज को दूर करने के लिए अक्सर प्रोबायोटिक्स युक्त आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या वाकई प्रोबायोटिक्स से कब्ज की समस्या में कमी आती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रोबायोटिक्स से कब्ज की समस्या में कमी आती है? बता रहे हैं डॉक्टर


Can Probiotics Relieve Constipation : जीवन शैली, खान पान और मानसिक तनाव के कारण कब्ज की परेशानी इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। बुजुर्ग और व्यस्क ही नहीं बल्कि जंक फूड खाने की वजह से बच्चे भी इन दिनों कब्ज (Constipation) की परेशानी से जूझ रहे हैं। कब्ज के कारण मल त्याग करने में कठिनाई, मल का कठोर होना, पेट फूला हुआ महसूस होना, खाने की इच्छा न होना और मल त्यागने के बावजूद पेट भरा हुआ महसूस होने की समस्या (Symptoms of Constipation) होती है।

जो लोग कब्ज से परेशान होते हैं, उन्हें अक्सर प्रोबायोटिक्स (Probiotics) वाले फूड्स ज्यादा मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में ये सवाल बार-बार उठता है- क्या प्रोबायोटिक्स (Can Probiotics Relieve Constipation) कब्ज को कम कर सकते हैं?

प्रोबायोटिक्स क्या हैं- What are probiotics

प्रोबायोटिक्स वे जीवित सूक्ष्मजीव होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंत होते हैं। मायो क्लीनिक की रिपोर्ट बताती है कि प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्रिका को स्वस्थ बनाते हैं। प्रोबायोटिक्स पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे हमारे आंतों में संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः हाइपोथायरायडिज्म के रोगी हो सकते हैं कब्ज से ज्यादा परेशान, इसे ठीक करने के लिए पिएं ये स्पेशल चाय

प्रोबायोटिक्स युक्त फूड आइटम- Food items containing probiotics

प्रोबायोटिक्स युक्त फूड आइटम की लिस्ट

  • दही
  • छाछ
  • कांजी
  • किमची
  • आचार

 

इसे भी पढ़ेंः बूंदी रायता vs खीरे का रायता क्या है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर

प्रोबायोटिक्स कब्ज से छुटकारा दिला सकते हैं- Probiotics can relieve constipation

 

1. बैक्टीरिया संतुलन

जयपुर की डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आंतों में लैक्टोबैसिलस और बिफीडो बैक्टीरिया को संतुलित करना जरूरी होता है। प्रोबायोटिक्स का सेवन करने से ये संतुलन बनाना बहुत ही आसान काम हो जाता है। जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

2. पेरीस्टाल्सिस को एक्टिव करना

प्रोबायोटिक्स आंतों की मांसपेशियों को सक्रिय करके पेरीस्टाल्सिस (आंतों की संकुचन प्रक्रिया) को तेज करता है। इससे मल त्याग और मल त्यागने के बाद होने वाली परेशानी दूर होती है। प्रोबायोटिक्स आंतों में संकुचन की प्रक्रिया को तेज करके कब्ज की समस्या दूर होती है।

इसे भी पढ़ेंः बच्चों को जरूर खिलाना चाहिए मोटा अनाज, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

3. मल को बनाए नरम

प्रोबायोटिक्स युक्त फूड्स खाने से पेट में मौजूद बैक्टीरिया कुछ एसिड्स बनाते हैं, जो आंतों में जलवाष्प की प्रक्रिया को तेज करते हैं। इससे मल को मुलायम बनाने में मदद मिलती है। जब मल मुलायम बनता है, तो इसके त्याग की प्रक्रिया की आसान हो जाती है, जिससे कब्ज से छुटकारा मिलता है।

4. पेट फूलने से राहत

कब्ज के साथ अक्सर लोगों को पेट में गैस और सूजन की समस्या भी होती है। प्रोबायोटिक्स इन समस्याओं में भी राहत पहुंचाते हैं। प्रोबायोटिक्स वाले फूड्स खाने से पेट में गुड और बैड बैक्टीरिया का संतुलन बनता है और ये पेट फूलने की परेशानी से राहत दिलाता है।

इसे भी पढ़ेंः खाली पेट पिएं काला नमक, हींग और अजवाइन का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

health-benefits-of-curd-for-kids-main

प्रोबायोटिक्स कब और कैसे लेने चाहिए- When and how should probiotics be taken?

खाने के साथ लें

प्रोबायोटिक्स जीवित बैक्टीरिया होते हैं। यदि इन्हें खाली पेट लिया जाए, तो पेट का एसिड को खत्म कर सकते हैं। इसलिए प्रोबायोटिक्स वाले फूड्स को खाने के साथ ही खाना चाहिए। आप चाहें तो प्रोबायोटिक्स खाने के बाद भी ले सकते हैं।

नेचुरल सोर्स को दें प्राथमिकता

बाजार में कई ब्रांड्स के प्रोबायोटिक्स कैप्सूल मौजूद हैं, लेकिन गुड बैक्टीरिया और पेट के संतुलन को बनाए रखने के लिए इसके प्राकृतिक सोर्स को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके लिए खाने में दही, छाछ, कांजी जैसे पारंपरिक भारतीय प्रोबायोटिक को शामिल करें।

रोजाना खाएं

प्रोबायोटिक्स का असर धीरे-धीरे दिखाई देता है, इसलिए इसे कम से कम 3 से 4 सप्ताह तक रोजाना थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः छोटे बच्चों को प्राइवेट पार्ट को साफ करना होता है बहुत जरूरी, डॉक्टर से जानें इसका तरीका

किन्हें प्रोबायोटिक्स नहीं खाना चाहिए- Who should not take probiotics

डाइटिशियन की मानें, तो प्रोबायोटिक्स आमतौर पर सुरक्षित होते हैं, लेकिन जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, जो किसी गंभीर संक्रमण से ग्रसित हैं और नवजात शिशुओं को प्रोबायोटिक्स का सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए।

निष्कर्ष

प्रोबायोटिक्स कब्ज की समस्या को कम करने का एक प्राकृतिक उपाय हैं। अगर आपको कब्ज की परेशानी है, तो नियमित तौर पर प्रोबायोटिक्स युक्त फूड आइटम का सेवन जरूर करें। खाने के अलावा कब्ज को दूर करने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज जरूर करें।

FAQ

  • कब्ज को हमेशा के लिए खत्म कैसे करें?

    कब्ज को हमेशा के लिए खत्म करने हेतु खाने में फाइबर युक्त आहार का सेवन करें। खाने में फ्रेश फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज को शामिल करें। फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से मल को मुलायम बनाकर मल त्याग की प्रक्रिया आसान हो जाती है। इसके साथ ही कब्ज को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। रोजाना सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना पानी पीने से भी कब्ज की समस्या खत्म होती है।
  • रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?

    सुबह पेट साफ हो जाए, इसके लिए रात में हाई फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। रात को खाने में गेहूं और हरी सब्जियां का दलिया, खिचड़ी और सूप खाने से पेट सुबह सही तरीके से साफ करता है। आप चाहे तो रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण या इसबगोल मिलाकर आधा गिलास पानी भी पी सकते हैं। ये सुबह मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है, जिससे सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है।
  • कब्ज होने का सबसे बड़ा कारण क्या है?

    कब्ज होने के प्रमुख कारणों में से एक खाने फाइबर की कमी वाला आहार है। जो लोग खाने में पर्याप्त मात्रा में फल, सब्जियां, अनाज और पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, उनके आंतों की गति धीमी हो जाती है। फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण कब्ज की परेशानी होना आम बात है।

 

 

 

Read Next

वजन घटाने के लिए खाएं ये मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग फूड्स? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer