Health benefits of jungle jalebi: बचपन में स्कूल से लौटते वक्त रास्ते में जहां भी हम लोगों को जंगल जलेबी का पेड़ दिखता, हम सभी कूद पड़ते थे। पहले खूब सारी जंगल जलेबी खा लेते थे और कुछ को बैग में भर लेते थे कि घर जाकर मां को देंगे और उनसे बोलेंगे कि जंगल जलेबी की चटनी बनाकर रोटी में लपेटकर दें। जंगल जलेबी का नाम सुनते ही मेरे जैसे कई लोगों की बचपन की याद ताजा हो गई होंगी। जंगल जलेबी (jungle jalebi) सिर्फ पेड़ पर उगने वाला एक फल नहीं, बल्कि स्वाद और सेहत से भरपूर प्राकृतिक तोहफा है।
आयुर्वेद में जंगल जलेबी को वात-नाशक, पित्त-शामक और कफ-संतुलक बताया गया है। इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। खासकर बच्चों को जंगल जलेबी खिलाई जाए, तो उनकी सेहत को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। इन दिनों जब जंगल जलेबी (jungle jalebi Benefits for kids) का मौसम चल रहा है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं, बच्चों को जंगल जलेबी खिलाने के फायदों के बारे में।
इसे भी पढ़ेंः शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है प्रदूषित हवा, पेरेंट्स इन 5 बातों का रखें ध्यान
1. पाचन शक्ति को बढ़ाता है- jungle jalebi Improve digestion
आयुर्वेदिक सेंटर माधवबाग के सीईओ और आयुर्वेदाचार्य डॉ. रोहित साने का कहना है कि जंक, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड जूस पीने की वजह से अक्सर बच्चों को पेट में दर्द, कब्ज और गैस की परेशानी होती है। जंगल जलेबी में प्राकृतिक फाइबर की प्रचुरता होती है जो पाचन क्रिया को सुचारू बनाता है। बच्चों को जंगल जलेबी खिलाने से पाचन शक्ति को दुरुस्त होती है।
2. इम्यूनिटी को बनाए स्ट्रांग - Jungle Jalebi makes immunity strong
बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होने के कारण वे बार-बार बीमार पड़ते हैं। जंगल जलेबी दीपन (अग्नि को उत्तेजित करने वाला) और पाचन (पाचन क्रिया को सुधारने वाला) गुणों से युक्त होता है। जंगल जलेबी खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है और बच्चों के शरीर को वायरस व हवा में मौजूद विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा
3. वजन बढ़ाने में मददगार- Jungle Jalebi helps in increasing weight
कई बार पेरेंट्स बच्चों के कम वजन और दुबले-पतले शरीर से परेशान होते हैं। जंगल जलेबी खाने से शरीर का वजन भी तेजी से बढ़ता है। आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, जंगल जलेबी धातु पोषक (शरीर के ऊतकों को पोषण देने वाला) और मांसवर्धक (मांसपेशियों को बढ़ाने वाला) गुण होते हैं। ये हड्डियों और मांसपेशियों को अंदर से मजबूत बनाता है, जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
4. मुंह को रखें साफ- Jungle Jalebi keep your mouth clean
जंगल जलेबी के फल में चबाने में एक प्रकार का गूदा होता है। ये गूदा मसूड़ों को साफ रखने में मदद करता है। बच्चों को जब दांत निकलते हैं, तो जंगल जलेबी चबाने से उन्हें राहत मिलती है। जंगल जलेबी खाने से सांसों की दुर्गंध और कैविटी से भी राहत मिलती है।
5. एनर्जी का नेचुरल सोर्स
आयुर्वेद में जंगल जलेबी को बल्य कहा गया है। इसमें प्राकृतिक रूप से चीनी पाई जाती है। ये बच्चों को तात्कालिक रूप से ऊर्जा देती है, जिससे वो खेल, कूद और स्कूल की तमाम प्रकार में काफी एक्टिव रहते हैं। गर्मी में जंगल जलेबी खाने से शरीर की थकान भी दूर होती है।
बच्चों को जंगल जलेबी कैसे खिलाएं- How to Eat jungle jalebi
डॉ. रोहित साने का कहना है कि जंगल जलेबी को बच्चों की डाइट में शामिल करना बहुत ही आसान काम है। आप बच्चों को ताजे जंगल जलेबी तोड़कर उसका गूदा निकालकर खिला सकते हैं।
- जंगल जलेबी को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर स्टोर किया जा सकता है। जंगल जलेबी के पाउडर को दूध में मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।
- जंगल जलेबी के बीज और फल का चूर्ण बनाकर शहद के साथ दें।
- आप जंगल जलेबी को पुदीना, नमक और अमचूर डालकर चटनी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः जन्म के तुरंत बाद शिशु को नए के बजाय पुराने कपड़े क्यों पहनाए जाते हैं? डॉक्टर से जानें वजह
जंगल जलेबी खाते वक्त सावधानी- Precaution while eating Jungle Jalebi
आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, जंगल जलेबी में हाई फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में जंगल जलेबी खाने से पाचन तंत्रिका पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे दस्त और उल्टी की परेशानी हो सकती है।
- जंगल जलेबी का सिर्फ गूदा खाना चाहिए। इसके बीजों को निगलने से बचना चाहिए। जंगल जलेबी के बीज सख्त होते हैं, इनका सेवन करने से कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
- अगर आपके परिवार में माता- पिता या किसी अन्य व्यक्ति को जंगल जलेबी से किसी प्रकार की एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदाचार्य की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ेंः हर पतला बच्चा नहीं होता है कमजोर, डॉक्टर से जानें क्या है हेल्दी बच्चे की निशानी
निष्कर्ष
जंगल जलेबी एक ऐसा फल है, जिसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जंगल जलेबी के पोषक तत्व बच्चों और व्यस्कों दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करता है, इसलिए पेरेंट्स बिना किसी संकोच के जंगल जलेबी का सेवन कर सकते हैं।
FAQ
जंगली जलेबी कितने रुपए किलो है?
यूं तो जंगल जलेबी ग्रामीण क्षेत्रों में यूं ही पनघट और खेतों के किनारों पर मिल जाती है। लेकिन दिल्ली, नोएडा और मुंबई जैसे शहरों में लोगों को जंगल जलेबी बाजार से खरीदकर खानी पड़ती है। इसकी कीमत 200 से 300 रुपये किलो तक हो सकती है। जंगल जलेबी की कीमत उसकी क्वालिटी पर आधारित होती है।जंगल जलेबी क्यों खानी चाहिए
जंगल जलेबी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। जंगल जलेबी खाने से पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भी होता है, जो त्वचा और बालों से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है।क्या जंगल जलेबी खाने के नुकसान भी हैं
हां, जंगली जलेबी (Pithecellobium dulce) को अगर गलत तरीके से खाया जाए, तो ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जंगल जलेबी को ज्यादा खाया जाए, तो ये कब्ज और दस्त का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं, जंगल जलेबी के बीजों को खा लिया जाए, तो कई प्रकार की एलर्जी का कारण बन सकता है।