Doctor Verified

डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होती है जंगल जलेबी, खाने से ब्लड शुगर लेवल होता है कम

Jungle Jalebi Benefits for People with Diabetes : आयुर्वेद में जंगल जलेबी को एक त्रिदोषनाशक फल माना गया है। जंगल जलेबी डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होती है जंगल जलेबी, खाने से ब्लड शुगर लेवल होता है कम


Jungle Jalebi Benefits for People with Diabetes : डायबिटीज आज के समय की सबसे तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है। इसमें शरीर में इंसुलिन सही तरीके से बनने की प्रक्रिया बाधित हो जाती है। डायबिटीज में ब्लज शुगर तेजी से असंतुलित हो जाता है। अक्सर देखा जाता है कि डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए इंजेक्शन और दवाओं का सहारा लेता है। जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है डायबिटीज की दवाओं का डोज भी बढ़ने लगता है। डायबिटीज को कंट्रोल में जितनी दवाएं फायदेमंद होती है, उतने ही फायदेमंद आयुर्वेदिक उपाय माने जाते हैं।

जंगल जलेबी, जिसे "विलायती इमली" या "मद्रास थॉर्न" (Madras Thorn) भी कहा जाता है, एक ऐसा ही प्राकृतिक फल है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस लेख में दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा के एक्सपर्ट और आयुर्वेदाचार्य दीपक कुमार से जानेंगे डायबिटीज में जंगल जलेबी खाने के फायदे।

इसे भी पढ़ेंः क्या महिलाओं को थायराइड होने पर प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी आती है? डॉक्टर से जानें जवाब

जंगली जलेबी क्या है- What is jungle jalebi

जंगली जलेबी (वैज्ञानिक नाम: Pithecellobium dulce) एक कांटेदार पेड़ होता है, जो भारत, दक्षिण एशिया और कुछ उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। इसके फल जलेबी की आकृति के होते हैं और अंदर खट्टे-मीठे गूदेदार बीज होते हैं। यह फल स्वाद में आकर्षक होता है और पोषण से भरपूर भी।

jungle-jalebi-inside

डायबिटीज में जंगली जलेबी के फायदे- Benefits of jungle jalebi in Diabetes

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि आयुर्वेद में जंगल जलेबी को त्रिदोष नाशक कहा जाता है। जंगल जलेबी खाने से वात्त, पित्त और कफ में होने वाले असंतुलन को ठीक करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं डायबिटीज में जंगल जलेबी खाने के फायदों के बारे में।

1. ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार

जंगली जलेबी के फल और बीज में प्राकृतिक तत्व होते हैं जो शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण की गति को धीमा कर देते हैं। इससे भोजन के बाद शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता। इसके अलावा यह शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बढ़ाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है लाल एलोवेरा जूस, पीने से शुगर रहेगा कंट्रोल

2. डाइजेशन को बेहतर करता है

डायबिटीज में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है। जंगली जलेबी में मौजूद फाइबर और पाचक गुण पाचन क्रिया को सुधारते हैं। यह मल को नरम करता है और आंतों की गति को बढ़ाता है।

3. वजन नियंत्रित करने में मददगार

डायबिटीज के रोगियों के लिए वजन नियंत्रण आवश्यक होता है। जंगली जलेबी में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और ओवरईटिंग की संभावना घटती है।

4. डायबिटिक अल्सर में राहत

इस पौधे की छाल और पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो डायबिटिक अल्सर या स्किन इंफेक्शन में राहत प्रदान कर सकते हैं। विशेषकर पैरों में होने वाले घावों में इसके लेप का उपयोग फायदेमंद होता है।

5. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है

डायबिटीज में फ्री रेडिकल्स के कारण शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है। जंगली जलेबी में भरपूर मात्रा में विटामिन C, फ्लावोनॉयड्स और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करके कोशिकाओं की सुरक्षा करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः ब्रेस्टफीड कराने वाली ज्यादातर मदर्स करती हैं ये गलतियां, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

Daily-Routines-and-Ayurvedic-Lifestyle-Changes-for-Diabetes-Patients-main

डायबिटीज में जंगल जलेबी कैसे खाएं- how to eat jungle jalebi in diabetes

- पके हुए फल सीधे खा सकते हैं। दिन में 5–7 फल खाए जा सकते हैं।

- पके फलों का रस निकालकर थोड़ा नींबू और काला नमक मिलाकर सेवन करें। दिन में एक बार सुबह खाली पेट लिया जा सकता है।

- बीजों को सुखाकर पाउडर बना लें। प्रतिदिन 1/2 चम्मच गुनगुने पानी के साथ सेवन करें।

- जंगली जलेबी के पत्तों को उबालकर उसका काढ़ा बनाएं। सुबह-शाम एक कप सेवन करें।

इसे भी पढ़ेंः थायराइड के रोगी रोजाना सुबह पिएं इन 5 चीजों से बनीं ड्रिंक, कई समस्याओं से मिलेगा आराम 

जंगल जलेबी का सेवन करते समय सावधानी- Precautions while consuming Jungle Jalebi

  • अत्यधिक मात्रा में सेवन न करें, क्योंकि इससे पेट खराब हो सकता है या वात दोष बढ़ सकता है।
  • गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बिना सेवन न करें।
  • यदि आप पहले से डायबिटीज की दवा ले रहे हैं, तो जंगली जलेबी का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • कच्चे फल कभी न खाएं। जंगल जलेबी के कच्चे फल खाने से पेट में दर्द, कब्ज और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः थायराइड होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है, बता रहे हैं डॉक्टर

निष्कर्ष

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें जीवनशैली और खानपान का संतुलन बेहद जरूरी होता है। आयुर्वेद के अनुसार जंगली जलेबी एक प्राकृतिक औषधि है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है, पाचन सुधारती है और इम्युनिटी भी बढ़ाती है।

इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है लाल एलोवेरा जूस, पीने से शुगर रहेगा कंट्रोल

 

FAQ

  • जंगल जलेबी के क्या फायदे हैं?

    जंगल जलेबी में फाइबर होता है। जंगल जलेबी खाने से पाचन शक्ति बढ़ाने और कब्ज की परेशानी दूर होती है। आयुर्वेद के अनुसार, जंगल जलेबी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी पाया जाता है। ये शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने से साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा कम करते हैं।
  • जंगल जलेबी कैसे खाई जाती है?

    जंगल जलेबी का स्वाद हल्का सा खट्टा और मीठा होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बच्चे बहुत ही स्वाद से जंगल जलेबी खाते हैं। जंगल जलेबी को छीलकर इसका गूदा निकालकर खाया जात सकता है। इसके अलावा जंगल जलेबी के गूदे को सुखाकर चटनी, मुरब्बा या शरबत भी बनाया जाता है। 
  • जंगली जलेबी कहां मिलती है?

    जंगली जलेबी खेतों की मेढ़ों और ग्रामीण इलाकों में पाई जाती है। जंगली जलेबी उत्तर भारत, मध्य भारत, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में देखी जाती है।

 

 

 

Read Next

गर्मियों में रागी खाने से किसे परहेज करना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer