How much should a Diabetic walk a day: डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों में सबसे आम समस्या है। दुनिया भर में करोड़ों लोग इससे ग्रस्त है। डायबिटीज को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता है। लेकिन इसे हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिये मैनेज करना आसान है। डायबिटीज में ब्लड शुगर को मैनेज करना होता है। इसके लिए डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी हेल्दी आदतें अपनाना जरूरी होता है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने के फायदेमंद लिए रोजाना वॉक करना भी फायदेमंद होता है। खासकर के अगर आप खाना खाने के बाद वॉक करते हैं, तो इसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं डायबिटीज में रोजाना कितनी देर वॉक करना चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने डॉ. के. शेषी किरण, वरिष्ठ सलाहकार जनरल फिजिशियन, यशोदा अस्पताल (हैदराबाद) से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
डायबिटीज में रोजाना कितनी देर वॉक करनी चाहिए?
- एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटीज के पेशेंट को दिन में 2 बार यानी सुबह-शाम वॉक जरूर करना चाहिए। अगर वॉक खाना खाने के बाद की जाए, तो इससे शुगर स्पाइक होने से रोका जा सकता है।
- डायबिटीज में आप सप्ताह में पांच दिन 20 से 30 मिनट की वॉक जरूर करें। दूसरे शब्दों में, अगर आप रोज वॉक नहीं कर पाते तो सप्ताह में 150 मिनट की वॉक जरूर कर सकते हैं।
- अगर लगातार 30 मिनट की वॉक करना मुश्किल होता है, तो आप इसे 3 सेशन में बांट सकते हैं। इसमें आप सुबह, दोपहर और रात में खाने के बाद 10-10 मिनट की वॉक कर सकते हैं।
- अगर आपने कुछ दिनों पहले से वॉक शुरू की है, तो शुरुआत में दिनभर में 10 से 15 मिनट की वॉक भी काफी होगी। धीरे-धीरे आप अपना समय बढ़ा सकते हैं।
- खाना खाने के तुरंत बाद वॉक न करें। पहले करीब 10 मिनट तक रुके फिर वॉक करने के लिए जाएं। इससे ब्लड शुगर स्पाइक रोकने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए रोजाना वॉक करें या योग? एक्सपर्ट से जानें क्या ज्यादा फायदेमंद है
डायबिटीज में वॉक करने के फायदे- Benefits in Walk In Diabetes
शुगर लेवल कम होता है- Reduce Sugar Level
ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए वॉक करना फायदेमंद है। इससे शुगर स्पाइक होने का खतरा कम होता है। साथ ही मांसपेशियों को ग्लूकोज इस्तेमाल करने में मदद मिलती है।
इंसुलिन सेंसिटिविटी इम्प्रूव होती है- Improve Insulin Sensitivity
रोजाना वॉक करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी इम्प्रूव होती है। इससे बॉडी को इंसुलिन और भी बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद मिलती है।
वेट मैनेज करना आसान होता है- Manage Weight
डायबिटीज में अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो रोजाना वॉक करने की आदत जरूर बनाएं। इससे कैलोरी बर्न होती है और वेट लॉस होता है। इससे हेल्दी वेट मेंटेन रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी खाना खाने से पहले या बाद में करते हैं वॉक! एक्सपर्ट से जानें कब टहलना होता है फायदेमंद
हार्ट हेल्थ इम्प्रूव होना- Improve Heart Health
रोजाना वॉक करने की से हार्ट हेल्थ भी इम्प्रूव होती है। क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड सर्कुलेशन भी इम्प्रूव होता है।
स्लीप क्वालिटी इम्प्रूव होना- Improve Sleep Quality
डायबिटीज में कुछ लोगों को नींद से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। लेकिन रोजाना वॉक करने ब्लड शुगर रेगुलेट होती है और अच्छी नींद आती है।
पाचन क्रिया ठीक रहती है- Improve Digestion
डायबिटीज में कई लोगों का डाइजेशन खराब रहता है। रोजाना वॉक करने से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है और पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।
निष्कर्ष
डायबिटीज में वॉक करने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी इम्प्रूव होती है। एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटीज के पेशेंट के लिए रोजाना 30 मिनट की वॉक काफी होती है। इसे दिन में तीन सेशन में बांट सकते हैं या सप्ताह में 5 दिन वॉक कर सकते हैं। अगर आपको अस्थमा या कोई और स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे अपनाना चाहिए।
FAQ
क्या टहलने से शुगर कम होती है?
डायबिटीज में वॉक करने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी इम्प्रूव होती है।डायबिटीज में कितना पैदल चलना चाहिए?
डायबिटीज में आप सप्ताह में पांच दिन 20 से 30 मिनट की वॉक जरूर करें। दूसरे शब्दों में, अगर आप रोज वॉक नहीं कर पाते तो सप्ताह में 150 मिनट की वॉक जरूर कर सकते हैं। डायबिटीज के पेशेंट को दिन में 2 बार यानी सुबह-शाम वॉक जरूर करना चाहिए।अगर आपका ब्लड शुगर हाई है तो क्या आपको चलना चाहिए?
आप सप्ताह में पांच दिन 20 से 30 मिनट की वॉक जरूर करें। दूसरे शब्दों में, अगर आप रोज वॉक नहीं कर पाते तो सप्ताह में 150 मिनट की वॉक जरूर कर सकते हैं। अगर आपने कुछ दिनों पहले से वॉक शुरू की है, तो शुरुआत में दिनभर में 10 से 15 मिनट की वॉक भी काफी होगी।