Expert

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए रोजाना वॉक करें या योग? एक्सपर्ट से जानें क्या ज्यादा फायदेमंद है

योगा और वॉक दोनों ही स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए रोजाना वॉक करें या योग? एक्सपर्ट से जानें क्या ज्यादा फायदेमंद है


Is yoga better than walking for diabetes: दुनिया भर में लाखों लोग हर साल डायबिटीज की चपेट में आ जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है लंबे समय तक अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करना। इसके कारण पैंक्रियाज जरूरत मुताबिक इंसुलिन नहीं बना पाता। ऐसे में ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है और डायबिटीज हो जाती है। डायबिटीज की समस्या लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है। इसलिए इसे हेल्दी लाइफस्टाइल से कंट्रोल रखना आसान है। ऐसे में कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी रोजाना जरूर करनी चाहिए, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है। ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए योगा और वॉक दोनों फायदेमंद हैं। लेकिन ये दोनों ही बॉडी पर अलग-अलग तरीके से असर करते हैं। इनमें से क्या ज्यादा फायदेमंद है? इसका जवाब जानने के लिए हमने हेल्थ कोच और न्यूट्रिशनिस्ट वर्णित यादव से बात की।

01 - 2025-07-19T085230.010

क्या वॉक ब्लड शुगर कम करती है? Can Walking Reduce Blood Sugar

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए रोजाना सुबह-शाम की सैर करना फायदेमंद माना जाता है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी इंप्रूव होती है इसलिए खाना खाने के बाद वॉक करने की सलाह दी जाती है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो वॉक करने से आपको कैलोरी बर्न करने और वेट मैनेज करने में मदद मिलेगी। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस भी कंट्रोल होगा। इसलिए खाना खाने के बाद 15 मिनट से 30 मिनट तक वॉक जरूर करें। इससे शुगर स्पाइक होने की संभावना कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- रात में खाने के बाद बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल! इन उपायों से कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज

क्या योग करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होती है- Will Yoga Reduce Blood Sugar Levels?

डायबिटीज में रोजाना योग करना भी फायदेमंद होता है। इससे स्ट्रेस कम होता है और बॉडी रिलैक्स रहती है। योग करने से कोर्टिसोल और इंसुलिन भी कंट्रोल रहती है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए जरूरी है। योग करने से मेटाबॉलिज्म और फ्लेक्सिबिलिटी इंप्रूव होती है और वेट कम होता है। योग करने से मेंटल हेल्थ इम्प्रूव होती है। ये स्लीप साइकिल और हार्मोन बैलेंस में भी मदद करता है। ब्लड शुगर में पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार और वृक्षासन करना फायदेमंद होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए क्या ज्यादा बेहतर है?

  • जिन लोगों को इनडोर एक्सरसाइज पसंद नहीं हैं और जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है, वो रोजाना वॉक कर सकते है। क्योंकि इससे जोड़ों पर दवाब नहीं पड़ता है और बॉडी रिलैक्स रहती है।
  • अगर खाना खाते ही शुगर स्पाइक हो जाती है, तो कुछ देर वॉक करें। इससे ब्लड शुगर जल्दी कंट्रोल होगी। लेकिन अगर आपको स्ट्रेस लेने से शुगर बढ़ जाती है, तो आप योग कर सकते हैं।
  • अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको दोनों की आदत बनानी चाहिए। इससे आपको हेल्थ के साथ फिटनेस मेंटेन रखने में भी मदद मिलेगी।
  • अगर आपको हार्मोन इंबैलेंस की समस्या रहती है, तो आप योग कर सकते हैं। अगर हेल्दी रहने के लिए रूटीन बनाना चाहते हैं तो दोनों की आदत बनाएं।
  • अगर आपकी फास्टिंग शुगर भी हाई रहती है, तो सुबह वॉक या योग जरूर करें। इससे आपको जल्दी रिजल्ट मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- Khane Ke Baad Sugar Kitna Hona Chahiye: खाना खाने के बाद शुगर लेवल क‍ितना होना चाह‍िए? डॉक्‍टर से जानें

एक्सपर्ट टिप

फिटनेस के साथ ब्लड शुगर बैलेंस रखने के लिए इन दोनों की आदत बनाएं। खाना खाने के बाद 15-20 मिनट की वॉक करने से शुगर स्पाइक नहीं होगी। सुबह 20-25 मिनट का योग करने से आपकी ओवरऑल हेल्थ को फायदा होगा। अगर आपकी कोई सर्जरी हो चुकी है, तो आपको अपने एक्सपर्ट की सलाह पर ही सही विकल्प चुनना चाहिए।

निष्कर्ष

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के फायदेमंद लिए वॉक और योग दोनों फायदेमंद होते हैं। अगर आप दोनों की आदत बनाते हैं तो इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ को फायदा होगा। लेकिन लाइफस्टाइल और हेल्थ कंडीशन के मुताबिक आप अपने लिए सही विकल्प चुन सकते हैं। इसके साथ ही, अपनी डाइट भी बैलेंस्ड जरूर रखें। क्योंकि ब्लड शुगर लेवल बैलेंस रखने के फायदेमंद लिए डाइट का सबसे बड़ा रोल होता हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • बिना दवा के शुगर लेवल कंट्रोल कैसे करें?

    बिना दवा के शुगर कंट्रोल रखने के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करें। लो ग्लाइसेमिक फूड्स खाएं, रोजाना वॉक या योग करें, स्ट्रेस कंट्रोल रखें और पर्याप्त नींद लें। 
  • डायबिटीज में कौन सा योग करना चाहिए?

    एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटीज में योग करना फायदेमंद है। ऐसे में आप पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार और वृक्षासन कर सकते हैं।  
  • क्या पैदल चलने से शुगर कंट्रोल होती है?

    पैदल चलने से शुगर कंट्रोल होती है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी इंप्रूव होती है और ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है। इसलिए खाना खाने के बाद वॉक करने की सलाह दी जाती है।

 

 

 

Read Next

इलाज के बाद भी दोबारा हो सकता कैंसर, जानें इससे बचाव के लिए एक्सरसाइज रूटीन

Disclaimer

TAGS