
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की इंडिया डायबिटीज स्टडी (ICMR-INDIAB), जो साल 2023 में प्रकाशित हुई, के अनुसार भारत में लगभग 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। अब यह सिर्फ एक बीमारी नहीं बल्कि लाइफस्टाइल कंडीशन बन चुकी है। हाई शुगर लेवल के कारण लोग मोटापा, हाई बीपी, ह्रदय रोग का शिकार हो जाते हैं। जबकि डायबिटीज को कंट्रोल करना उतना मुश्किल नहीं है जितना लगता है। बीते साल मेरे एक रिश्तेदार को हाई शुगर के कारण हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। डॉक्टर ने उन्हें डिस्चार्ज के दौरान दवाओं के साथ कुछ हेल्दी आदतों को अपनाने की सलाह दी जिसके बाद तीन महीनों में उनका शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो गया। अगर आप भी डायबिटिक पेशेंट हैं या डायबिटीज से बचना चाहते हैं, तो भोजन के बाद कुछ आसान टिप्स अपनाएं ताकि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सके। इन टिप्स को आगे विस्तार से जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Mayank Somani, Internal Medicine Specialist At Apollomedics Super Speciality Hospitals, Lucknow से बात की।
1. भोजन के बाद हल्की वॉक करें- Light Walk After Meals
- हाई शुगर लेवल से बचने के लिए भोजन के बाद हल्की वॉक करें।
- भोजन के बाद 5 से 20 मिनट हल्की वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
- इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है और शरीर को ग्लूकोज को एनर्जी में बदलने में मदद मिलती है।
- कोशिश करें कि भोजन के बाद भारी एक्सरसाइज न करें।
इसे भी पढ़ें- भोजन के बाद तेजी से बढ़ता है शुगर लेवल, ये 5 चीजें तो नहीं खा रहे हैं आप?
2. पॉश्चर सही रखें- Maintain Correct Posture After Meals
- अक्सर लोग खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं, इससे ब्लड शुगर और पाचन दोनों पर बुरा असर पड़ता है।
- भोजन के बाद कम से कम 30 मिनट बैठें या हल्की वॉक करें।
- इससे पेट में गैस, ब्लोटिंग और इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या नहीं होगी।
3. शुगर लेवल मॉनिटर करें- Monitor Blood Sugar Level After Meals

- डायबिटिक हैं, तो भोजन के 2 घंटे बाद शुगर लेवल चेक करें।
- नियमित शुगर मॉनिटर करेंगे, तो डायबिटीज को मैनेज करने में आसानी होगी।
- Dr. Mayank Somani ने बताया कि पोस्ट मील शुगर लेवल 140 mg/dL से कम होना चाहिए। वहीं अगर डायबिटिक हैं, तो शुगर लेवल 180 mg/dL से कम होना चाहिए।
4. भोजन के बाद ऐसे पानी पिएं- Drink Water After Meals
- भोजन के बाद पानी पीना चाहिए, लेकिन तुरंत पानी पीने से बचें।
- भोजन के आधे घंटे बाद पानी पिएं।
- सामान्य तापमान वाला या गुनगुना पानी पिएं।
- हर 10 से 15 मिनट में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।
- इससे शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी और शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएंगे।
5. स्ट्रेस कंट्रोल करें- Control Stress Level
- डायबिटिक पेशेंट्स के लिए स्ट्रेस में रहना सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है।
- Dr. Mayank Somani ने बताया कि स्ट्रेस के दौरान, कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं।
- इसलिए खाने के बाद कुछ मिनट गहरी सांस लें, हल्का संगीत सुनें ताकि मन और शरीर दोनों रिलैक्स रहे।
निष्कर्ष:
भोजन के बाद इन छोटी-छोटी बातों पर गौर करके आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं और स्वस्थ जीवनशैली जी सकते हैं। डायबिटिक हैं, तो समय-समय पर डॉक्टर से शुगर लेवल की जांच करवाएं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
- शुगर लेवल बढ़ने के लक्षण क्या हैं?जब ब्लड शुगर बढ़ता है, तो बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान, धुंधला दिखना, सिरदर्द और अचानक वजन घटने जैसे लक्षण दिखते हैं।
- हाई शुगर लेवल कैसे कंट्रोल करें?हाई शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें, मीठा और रिफाइंड कार्ब्स कम लें, पर्याप्त पानी पिएं और समय पर दवा लें। साथ ही, भोजन के बाद हल्की वॉक करें।
- हाई शुगर में क्या न खाएं?मीठे पेय, सफेद ब्रेड, चावल, मिठाई, जूस और प्रोसेस्ड फूड से बचें। इनसे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। इसके बजाय फाइबर युक्त भोजन और साबुत अनाज लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version
- Oct 31, 2025 13:25 IST Published By : Yashaswi Mathur