हेल्दी और फिट रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने डेली रूटीन में कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर शामिल करें। फिजिकली एक्टिव रहने से न सिर्फ स्वस्थ रहने में मदद मिलती है, बल्कि ये कई बीमारियों से बचाव करने में भी मदद करता है। फिटनेस एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स भी अक्सर लोगों को रोजाना हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधियां करने की सलाह देते हैं, फिर चाहे कुछ देर वॉक करना हो या फिर एक्सरसाइज या योग। चाहे बात खाना पचाने की हो या फिर वजन कंट्रोल में रखने की, वॉक करना हमारे शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होता है। कुछ लोग खाना खाने के बाद वॉक करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग खाने से पहले वॉक करते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि खाना खाने से पहले या बाद में, कब वॉक करना चाहिए (Is it better to walk before or after eating)? इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से बात की-
भोजन से पहले या बाद में कब चलना चाहिए? - When is Walking Good For Health Before Or After Meal in Hindi?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि खाना खाने से पहले या बाद में वॉक करने का फायदा इस बात पर निर्भर करता है कि आप वॉक कर क्यों रहे हैं। खाने से पहले और बाद में वॉक करना (Is it better to walk on a full or empty stomach) दोनों अलग-अलग स्थितियां हैं, जिससे आपके शरीर को अलग-अलग फायदा मिलता है। जैसे अगर किसी व्यक्ति को वजन कम करना है या ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना है और डायजेशन को बेहतर रखना है तो खाना खाने के बाद टहलना फायदेमंद होता है। वहीं, अगर किसी को वजन बढ़ाना है या भूख को बढ़ाना है तो उनके लिए खाने से पहले वॉक करना फायदेमंद होता है। खाने से पहले या बाद में वॉक करने (khane se pehle ya baad me kab walk karna chahiye) का फैसला व्यक्ति की स्थिति और जरूरत के हिसाब से काम करते हैं और दोनों के अपने अलग-अलग फायदे हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या वॉक करने से डिप्रेशन और एंग्जायटी में कमी आ सकती है? एक्सपर्ट से जानें
खाने से पहले चलने के फायदे
खाना खाने से पहले वॉक करना भी आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपना वजन या भूख बढ़ाना (khali pet walk karne ke fayde) चाहते हैं-
1. वजन बढ़ाने में फायदेमंद
अगर कोई व्यक्ति अपना वजन बढ़ाना चाहता है तो खाने से पहले वॉक करने से भूख बढ़ती है, जिससे आप पोषक तत्वों से भरपूर ज्यादा खाना खा पाते हैं।इससे आपको मसल्स बिल्डिंग और वजन बढ़ाने में मदद (khali pet walk karne ke fayde) मिलती है।
2. भूख को बढ़ाएं
बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें भूख कम लगती है या खाने का मन नहीं करता है। ऐसे लोगों के लिए खाना खाने से पहले वॉक करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इससे उनका पाचन तंत्र एक्टिव होता है, जो भूख में सुधार कर सकता है।
खाना खाने के बाद चलने के फायदे
खाना खाने के बाद हल्की वॉक करना आपके सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद (khane ke baad chalne ke fayde) होता है-
1. वजन कम करने के लिए
अगर आप वजन कम करने या एक हेल्दी वेट बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं तो खाना खाने के बाद 15 से 20 मिनट की वॉक आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। खाने के बाद वॉक करने से शरीर को कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है, और पाचन भी बेहतर होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: किन लोगों को ज्यादा देर तक वॉक करने से बचना चाहिए? जानें डॉक्टर से
2. प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
प्रेग्नेंसी के दौरान जिन महिलाओं को गेस्टेशनल डायबिटीज़ मेलिटस यानी डायबिटीज की समस्या है उनके लिए भी खाना खाने के बाद वॉक करना फायदेमंद होता है। खाने के बाद वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने में मदद मिलती है और शरीर बेहतर तरीके से इंसुलिन का उपयोग कर पाता है, जिससे एसिडिटी या अपच की समस्या भी कम होती है।
3. पाचन में सुधार
खाने के बाद हल्की वॉक करना आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे आपको खाने को अच्छे से पचने में मदद मिलती है। कई लोग खाने के बाद सुस्ती महसूस करते हैं, ऐसे में थोड़ी देर वॉक करने से शरीर एक्टिव होता है।
निष्कर्ष
खाने से पहले या बाद में वॉक करना पूरी तरह व्यक्ति की जरूरत और वॉक करने के कारण पर निर्भर करता है। इसलिए, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, शुगर लेवल कंट्रोल रखना चाहते हैं और पाचन में सुधार करना चाहते हैं तो खाने के बाद वॉक करें। लेकिन, अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं या भूख को बढ़ावा देना है तो आप खाने से पहले वॉक कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
सुबह-सुबह वॉक करने के क्या फायदे हैं?
सुबह-सुबह वॉक करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इससे दिल की सेहत में सुधार होता है, हड्डियां मजबूत होती हैं, वजन कंट्रोल में रहता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।मॉर्निंग वॉक से पहले क्या खाएं?
मॉर्निंग वॉक से पहले हल्का नाश्ता या कोई ड्रिंक पीना अच्छा होता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और वॉक के दौरान थकान ज्यादा थकान महसूस नहीं होती है। अगर आप चाहे तो बादाम, दही, फल, या टोस्ट जैसे कुछ हल्का नाश्ता भी खा सकते हैं। इसके अलावा, वॉक करने के दौरान पानी पीना भी बहुत जरूरी है।शाम को वॉक करने से क्या होता है?
शाम को वॉक करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे तनाव कम होता है, पाचन में सुधार होता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।