आजकल बदलती जीवनशैली और पैक्ड फूड्स के बढ़ते इस्तेमाल के कारण भोजन के बाद ब्लड शुगर लेवल में अचानक उछाल एक आम समस्या बन गई है। कई लोग सोचते हैं कि सिर्फ मीठा खाने से ही शुगर बढ़ती है, जबकि हकीकत यह है कि हमारी रोजमर्रा की प्लेट में छिपी कुछ चीजें भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। अगर आप पहले से डायबिटीज के मरीज हैं या शुगर कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो इन फूड्स को पहचानना और उनका सेवन सीमित करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं, ऐसी 5 आम चीजों के बारे में जिन्हें भोजन के बाद खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ, विकास नगर स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
1. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स- Refined Carbohydrates
रिफाइंड आटे या मैदे से बनी चीजें जैसे सफेद ब्रेड, मैदा वाली रोटियां या समोसे जल्दी पचते हैं और ब्लड शुगर लेवल में स्पाइक पैदा करते हैं। इनमें फाइबर की कमी होती है, जिससे ग्लूकोज के एब्सॉर्ब होने की प्रक्रिया तेजी से होता है। इनकी जगह होल व्हीट, मिलेट्स या मल्टीग्रेन विकल्प चुनना बेहतर है।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए फाइबर क्यों जरूरी है? जानें एक्सपर्ट से
2. पेस्ट्री और केक- Pastries And Cakes
पेस्ट्री और केक सिर्फ मीठे ही नहीं होते बल्कि इनमें रिफाइंड आटा, ट्रांस फैट और हाई-फ्रक्टोज सिरप भी होता है। इन्हें खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने के साथ वजन और बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का खतरा भी बढ़ता है। खासकर भोजन के तुरंत बाद इनका सेवन डायबिटिक मरीजों के लिए हानिकारक है।
3. मीठे सीरियल्स- Sweetened Cereals
सुबह के समय लिए जाने वाले कई पैक्ड सीरियल्स (जैसे फ्लेवर्ड कॉर्नफ्लेक्स या शुगर-कोटेड ओट्स) में हाई शुगर कंटेंट होता है। इन्हें भोजन के बाद स्नैक की तरह खाने पर ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है। फाइबर-रिच बिना शक्कर वाले सीरियल्स या ताजे फल, नाश्ता के लिए अच्छे विकल्प है।
4. प्रोसेस्ड जूस और ड्रिंक्स- Processed Juices And Drinks
बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस और फ्लेवर्ड ड्रिंक्स में एडेड शुगर और प्रिजर्वेटिव्स ज्यादा होते हैं। ये तेजी से ग्लूकोज में बदलते हैं और ब्लड शुगर को बढ़ा देते हैं। इसकी जगह घर का बना बिना चीनी वाला ताजा जूस या सादा पानी लेना सही विकल्प है।
5. डीप-फ्राइड और पैक्ड स्नैक्स- Deep Fried and Packed Snacks
फ्रेंच फ्राइज, पोटैटो चिप्स, नमकीन या रेडी-टू-ईट स्नैक्स में हाई कार्बोहाइड्रेट और अनहेल्दी फैट्स होते हैं। ये इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाते हैं और भोजन के बाद ब्लड शुगर के लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं। बेहतर है कि आप बेक्ड या रोस्टेड स्नैक्स को प्राथमिकता दें।
निष्कर्ष:
भोजन के बाद ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए फाइबर युक्त भोजन, कम जीआई वाले फूड्स और नियमित वॉक का पालन करें। अगर आप मीठा खाना चाहते हैं, तो ड्राई फ्रूट्स या ताजे फलों को चुनें। इन 5 फूड्स से बचकर आप शुगर लेवल को स्थिर रख सकते हैं और डायबिटीज के खतरे को कम कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 20, 2025 08:05 IST
Published By : Yashaswi Mathur