Expert

डायब‍िटीज कंट्रोल करने के ल‍िए फाइबर क्‍यों जरूरी है? जानें एक्‍सपर्ट से

फाइबर युक्‍त चीजों का सेवन करने से डायब‍िटीज को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। साबुत अनाज, फल और सब्‍ज‍ियों जैसी चीजों को डाइट में शाम‍िल करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायब‍िटीज कंट्रोल करने के ल‍िए फाइबर क्‍यों जरूरी है? जानें एक्‍सपर्ट से


डायब‍िटीज एक क्रॉन‍िक बीमारी है। डायब‍िटीज होने पर शरीर इंसुल‍िन और ब्‍लड शुगर लेवल को असंतुल‍ित बना देता है। इसे कंट्रोल करने के ल‍िए दवाएं, एक्‍सरसाइज के अलावा डाइट भी जरूरी है। एक्‍सपर्ट्स का मानना है क‍ि फाइबर युक्‍त चीजों का सेवन करने से शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। फाइबर युक्‍त चीजों की बात करें, तो फल, सब्‍ज‍ी, दाल, साबुत अनाज और नट्स में फाइबर होता है। डायब‍िटीज मरीजों के ल‍िए फाइबर का सेवन करना जरूरी है। 2 तरह के फाइबर होते हैं- घुलनशील (Soluble) और अघुलनशील (Insoluble)। घुलनशील फाइबर, ब्‍लड में ग्‍लूकोज की मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ने देता है वहीं दूसरी ओर, अघुलनशील फाइबर कब्‍ज को दूर करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। इस लेख के जर‍िए जानेंगे क‍ि डायब‍िटीज कंट्रोल करने के ल‍िए फाइबर क्‍यों जरूरी है और कौन-कौन से फाइबर युक्‍त फूड्स का सेवन करना चाह‍िए। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ, व‍िकास नगर स्‍थ‍ित‍ न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से बात की।

डायब‍िटीज कंट्रोल करने के ल‍िए फाइबर क्‍यों जरूरी है?- Role Of Fiber In Diabetes Control

  • फाइबर भूख को कंट्रोल करता है।
  • फाइबर शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है।
  • हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के ल‍िए फाइबर का सेवन करना जरूरी है।
  • टाइप 2 डायब‍िटीज के मरीजों को डायब‍िटीज कंट्रोल के ल‍िए फाइबर को डाइट में शाम‍िल करना चाह‍िए।
  • फाइबर का सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है।
  • द‍िल की बीमारियों का खतरा कम करने और डायबि‍टीज से लंबे समय तक होने वाले जोख‍िम को कम करने के ल‍िए भी फाइबर का सेवन जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- हेल्दी ब्रेकफास्ट से पाएं ब्‍लोटिंग से छुटकारा, एक्‍सपर्ट ने बताए फायदे

डायब‍िटीज कंट्रोल करने के ल‍िए कौन से फाइबर र‍िच फूड्स खाएं?- Fiber Rich Foods To Control Diabetes

fiber-rich-foods

  • डायब‍िटीज कंट्रोल करने के ल‍िए हरी सब्‍ज‍ियां खाएं जैसे- मेथी, पालक, धन‍िया, भ‍िंडी आद‍ि।
  • डायब‍िटीज में ब्राउन राइस और ओट्स भी खा सकते हैं। इनमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है।
  • शुगर लेवल को कंट्रोल करने के ल‍िए डाइट में सेब, बेरीज, संतरा, पपीता आद‍ि को शाम‍िल करें। इनमें घुलनशील फाइबर होता है।
  • मसूर, मूंग और चना दाल में प्रोटीन के साथ फाइबर भी होता है। दाल खाने से पाचन ठीक रहता है और शुगर लेवल कंट्रोल होता है।
  • गेहूं, जौ, बाजरा, रागी जैसी साबुत अनाज डायबिटीज कंट्रोल में मदद करते हैं।
  • बादाम, अखरोट, अलसी और सूरजमुखी के बीज को भी डाइट में शाम‍िल करें। इनमें फाइबर और हेल्‍दी फैट्स मौजूद होते हैं।
  • डायब‍िटीज को कंट्रोल करने के ल‍िए बाजरा, रागी, जौ जैसे अनाज का सेवन फायदेमंद होता है, इनमें फाइबर मौजूद होता है।

डाइट में फाइबर कैसे बढ़ाएं?- How To Increase Fiber Intake

  • अपनी प्‍लेट के 60 प्रत‍िशत ह‍िस्‍से में ताजे फल और सब्‍ज‍ियों को शाम‍िल करें।
  • नाश्‍ते में ओट्स और ब्राउन ब्रेड को शाम‍िल करें।
  • साबुत अनाज का ज्‍यादा सेवन करें।
  • रि‍फाइंड या प्रोसेस्‍ड फूड्स से दूरी बना लें।

निष्कर्ष:
फाइबर का सेवन करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जल्‍दी भूख नहीं लगती और क्रेव‍िंग से छुटकारा म‍िलता है। पाचन और शुगर लेवल कंट्रोल करने के ल‍िए फाइबर जरूरी है इसल‍िए डाइट में साबुत अनाज, नट्स, सब्‍ज‍ियां और फलों को शाम‍िल करना न भूलें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या हार्ट के लिए फायदेमंद है कोको पाउडर? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS