Doctor Verified

साबुत अनाज खाना वाकई हेल्दी है या सिर्फ एक नया फूड ट्रेंड? जानें डॉक्टर से

आजकल लोग सेहत का ख्याल रखने के लिए साबुत अनाज का सेवन करने लगे हैं। यहां सवाल उठता है कि क्या सच में साबुत अनाज शरीर के लिए गुणकारी होता है या नहीं?
  • SHARE
  • FOLLOW
साबुत अनाज खाना वाकई हेल्दी है या सिर्फ एक नया फूड ट्रेंड? जानें डॉक्टर से

सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग तरह के ट्रैंड आते हैं। यहां सेहत से जुड़े ट्रेंड्स भी आए दिन बदलते रहते हैं। लोग कई तरह की डाइट और हेल्दी ईटिंग चैलेंजेस को फॉलो करते हैं। इन्हीं में से एक ट्रेंड साबुत अनाज खाने का भी है। हर कोई हेल्दी रहने के लिए अपने रोजाना के खानपान में साबुत अनाज की मात्रा को बढ़ा रहा है। दरअसल, साबुत अनाज पोषक-तत्वों से भरपूर होते हैं। आमतौर पर इन अनाजों को डाइट में शामिल करने से शरीर को फायदे होने चाहिए। मगर यहां सवाल यह उठता है कि क्या सच में साबुत अनाज का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है या नहीं? आइए इस सवाल का जवाब सर्जन डॉ. अर्पित बंसल से जानते हैं। उन्होंने साबुत अनाज के सेवन को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। आईए इस वीडियो के माध्यम से जानते हैं कि साबुत अनाज खाना फायदेमंद है या यह सिर्फ सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक नया फूड ट्रेंड है।

साबुत अनाज खाने चाहिए या नहीं?

whole grain

डॉ. अर्पित बंसल के मुताबिक, साबुत अनाज का सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। साबुत अनाज में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जैसे पोषक-तत्वों की अच्छी मात्रा पाई जाती है। बता दें कि फाइबर गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। साथ ही, यह शरीर को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसके बाद भी व्यक्ति को साबुत अनाज का सेवन करते हुए मात्रा का ख्याल रखना चाहिए। उदाहरण के लिए आप साबुत अनाज से बने हेल्दी बिस्कुट को खाते हैं, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में ये बिस्कुट सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। यही कारण है कि आपको पूरी तरह से साबुत अनाज के सेवन पर निर्भर नहीं होना चाहिए। आप इसे अन्य हेल्दी चीजों के साथ कम मात्रा में खा सकते हैं। आइए साबुत अनाज खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

साबुत अनाज खाने से शरीर को होते हैं ये फायदे

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Arpit Bansal (@drarpitbansal.surgeon)

हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या से बचाव

साबुज अनाज के सेवन से हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या से बचा जा सकता है। इसमें विटामिन-बी6 होता है। यह हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करता है। ऐसे में आप पीरियड्स की समस्या में होने वाले मूड स्विंग्स, दर्द और ब्लोटिंग की समस्या से बच सकते हैं।

वजन कम करने में फायदेमंद

जैसा हमने आपको बताया कि साबुत अनाज खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इस कारण आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं और वजन कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए डिनर में खाएं ये 5 हेल्दी हाई प्रोटीन फूड आइटम, डाइटिशियन से जानें इसके बारे में

पाचन-तंत्र के लिए है गुणकारी

साबुत अनाज के सेवन से आप खुद को पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज को दूर करने के साथ पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म प्रोसेस तेज होता है।

डायबिटीज होगी कंट्रोल

साबुत अनाज खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- अधिक उम्र में डायबिटीज को मैनेज करने में हो सकती हैं ये परेशानियां, जानें बचाव का तरीका

आप हेल्दी जीवन जीने के लिए साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको इन्हें ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर को फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। आप इसे अन्य हेल्दी चीजों के साथ कंबाइन करके खा सकते हैं। आप डाइट में साबुत अनाज को शामिल करने से पहले इसकी मात्रा और खाने के समय जैसी जानकारियां डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से ले सकते हैं। 

Read Next

सर्दियों में खड़े मसालों का ज्‍यादा सेवन करना सही नहीं, सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Disclaimer