Expert

रात में ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल रखना है तो डिनर में खाएं ये हाई फाइबर फूड्स, मिलेगा फायदा

रात में कुछ लोगों का ब्लड शुगर का स्तर लो हो जाता है। इस स्थिति की वजह से व्यक्ति की नींद में परेशानी हो सकती है। आगे जानते हैं ब्लड शुगर कम होने पर किस तरह के फाइबर युक्त आहार को डाइट में शामिल करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल रखना है तो डिनर में खाएं ये हाई फाइबर फूड्स, मिलेगा फायदा


Fibre Rich foods To Control Blood Glucose At Night: ज्यादातर लोग शुगर होने का मतलब डाबिटीज ही समझते हैं। हालांकि, जिस तरह से ब्लड शुगर अधिक होने की समस्या होती है, ठीक उसी तरह कुछ लोग ब्लड शुगर या ब्लड ग्लूकोज लो होने की समस्या से भी ग्रसित होते हैं। ब्लड शुगर लो होने पर व्यक्ति को घबराहट महसूस होती है। इसके अलावा, लो ब्लड ग्लूकोज के लक्षण रात के समय महसूस होते हैं। इसमें व्यक्ति को नींद आने में परेशानी होती है। रात में अचानक भूख लगने लगती है। साथ ही, कुछ मीठा खाने का मन करता है। इस समस्या में मरीज अपनी डाइट में बदलाव कर सकते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि फाइबर को डाइट में शामिल करने से लो ब्लड शुगर की समस्या को आसानी से कम किया जा सकता है। फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि रात में कम होते ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए आप डाइट में आगे बताई चीजों को शामिल कर सकते हैं।

रात में ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित करने के लिए खाएं फाइबर युक्त आहार - Fibre Rich foods To Control Blood Glucose At Night In Hindi

फलियां (Legumes)

दाल, चने और राजमा जैसे फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करते हैं। इन्हें रात के खाने में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। आप लो ग्लूकोज से बचने के लिए इन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं।

fiber-rich-foods-to-control-blood-sugar-in

ओट्स (Oats)

ओट्स में सोल्यूबल फाइबर की हाई मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है। रात के खाने के बाद ओटमील का ब्लड ग्लूकोज को रातभर संतुलित रख सकता है।

एवोकाडो (Avocado)

एवोकाडो बाजार में आसानी से उपलब्ध है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल्स से भरपूर होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल, लो ब्लड शुगर और हाई बीपी के स्तर में सुधार करने में मदद करता है।

ब्रोकोली (Brocoli)

इस सब्जी में मिनरल्स, फाइबर, विटामिन पाए जाते हैं। यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में भी मदद कर सकता है। आप रात की डाइट में ब्रोकली को शामिल कर सकता है।

दही (Yogurt)

दही में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित रखने में मदद करता है। सोने से पहले दही का एक छोटा कटोरा लो ब्लड शुगर को रोकने में सहायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर लेवल कम होने पर क्या करें? फॉलो करें डॉक्टर के बताए ये 5 तरीके

लो ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित करने के लिए आप ऊपर बताए आहार को डाइट में शामिल कर सकते हैं। फाइबर युक्त आहार धीमी गति से पचते हैं और रातभर एनर्जी प्रदान करते हैं। यदि, आपको लो ब्लड ग्लूकोज स्तर की समस्या हो रही है तो ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

सर्दियों में हेल्दी रहना है तो करें गिलोय का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें फायदे और सेवन का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version