Doctor Verified

रात में ब्लड शुगर कम होने पर महसूस होते हैं ये 5 लक्षण, जरूर बरतें सावधानी

डायबिटीज की समस्या में व्यक्ति के कोई अन्य समस्याओं का जोखिम अधिक होता है। आगे जानते हैं रात में ब्लड शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में ब्लड शुगर कम होने पर महसूस होते हैं ये 5 लक्षण, जरूर बरतें सावधानी

Symptoms Of Low Blood Sugar At Night: डायबिटीज की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ने लगी है। इसमें ब्लड शुगर का स्तर हाई या लो हो सकता है। डायबिटीज के रोगियों का ब्लड शुगर रात के समय कम हो सकता है। इस स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया कहते हैं। हाइपोग्लाइसीमिया तब होता है जब आपके ब्लड में शुगर (ग्लूकोज) का स्तर निश्चित सीमा से भी कम हो जाता है। इसे लो ब्लड शुगर भी कहा जाता है। टाइप 1 डायबिटीज के रोगियों में यह स्थिति काफी देखने को मिल सकती है। डॉक्टर के अनुसार डायबिटीज के रोगियों में हाइपोग्लाइसीमिया तब होता है जब उनके ब्लड शुगर का लेवल 70 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से कम होता है। इस लेख में मेडिकवर अस्पताल के डायबिटोलॉजिस्ट और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर सचिन नलवाड़े से जानते हैं कि रात में ब्लड शुगर का स्तर कम होने पर रोगी को क्या लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

रात में ब्लड शुगर कम होने पर महसूस होते हैं ये लक्षण - Symptoms Of Low Blood Sugar At Night In Hindi 

रात को अधिक पसीना आना

रात में लो ब्लड शुगर होने पर व्यक्ति को अधिक पसीना आता है। जब ब्लड शुगर का स्तर तेजी से कम होता है तो ऐसे में शरीर से अधिक पसीना आ सकता है। यह प्रतिक्रिया एड्रेनालाईन और अन्य हार्मोन्स रिलीज करती है, जिससे पसीना आता है। दरअसल, इस दौरान आपका शरीर ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने का प्रयास करता है। 

low blood sugar at night

नींद में बैचेनी होना

नींद आने के बाद भी व्यक्ति को बैचेनी बनी रहती है। रात में यदि आपको भी सोते समय बैचेनी महसूस होती है तो यह लो ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। ब्लड शुगर कम होने पर आपके शरीर हाइपोग्लाइसेमिक स्थिति में प्रवेश करता है। जिसके चलते आपकी नींद खराब होती है और आपको बैचेनी बनी रहती है। 

रात को तेज भूख लगना

रात के दौरान आपको तेज भूख लग सकती है। यह आपके शरीर का लो ब्लड शुगर का संकेत देने का तरीका भी हो सकता है। जब ग्लूकोज का स्तर गिरता है, तो आपको ब्रेन को एनर्जी की आवश्यकता होती है, जिससे आपको रात में भी भूख लगने लगती है। 

दिल की धड़कने तेज होना

दिल की धड़कन बढ़ना या तेज होना भी रात के समय लो ब्लड शुगर की ओर इशारा करता है। जब आपके शरीर को ग्लूकोज के स्तर में गिरावट का एहसास होता है, तो यह ब्लड सर्कुलेशन में स्टोर शुगर को रिलीज करता है। ऐसे में एड्रेनालाईन भी रिलीज होती है। एड्रेनालाईन बढ़ने से दिल तेजी से धड़कना शुरु कर सकता है। ऐसे में आपको हार्ट बीट की जांच करानी चाहिए। 

सुबह सिरदर्द महससू होना 

यदि आपको रात के समय ब्लड शुगर लो की समस्या है तो ऐसे में आपको सुबह सिरदर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा, आपको आलस, थकान और सुस्ती बनी रहती है। रात में ब्लड शुगर के लो लेवल से डिहाइड्रेशन व हार्मोनल बदलाव की वजह से सिरदर्द हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए डाइटिंग के साथ अपनाएं कुकिंग करने के हेल्दी तरीके, तेजी से होगा फैट लॉस

यदि आपको रात में सोते समय बार-बार प्यास लग रही है या बैचेनी हो रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। इस समस्या को जानने के लिए आप तुरंत डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। हाइपोग्लाइसेमिक से आपको अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती है। 

Read Next

22 April 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer