Expert

सर्दियों में हेल्दी रहना है तो करें गिलोय का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें फायदे और सेवन का तरीका

गिलोय के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जानें सर्दियों में इसे डेली डाइट में शामिल करना क्यों फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट से समझें इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में हेल्दी रहना है तो करें गिलोय का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें फायदे और सेवन का तरीका


Giloy Benefits In Winter: गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसका इस्तेमाल डेंगू और मलेरिया जैसे कई वायरल इंफेक्शन में फायदेमंद होता है। गिलोय का काढ़ा बनाकर पीने से कई गंभीर बीमारियों में भी आराम मिलता है। कई आयुर्वेदिक दवाओं में इसका इस्तेमाल किया जाता है। मौसम बदलने के साथ बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में लोग गिलोय का सेवन ज्यादा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों में भी गिलोय का सेवन करना फायदेमंद होता है? गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इसका रोज सेवन करने से बीमारियों का खतरा कम होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों की डाइट में गिलोय शामिल करना आपके लिए कैसे फायदेमंद है? इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।

01 (76)

सर्दियों में डाइट में गिलोय का सेवन करने के फायदे- Health Benefits of Giloy In Winter Season

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

सर्दियां आने के साथ ही सीजनल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में डाइट में गिलोय एड करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सर्दियों में वायरल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन गिलोय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-वायरल गुण इम्यून सिस्टम को एक्टिव रखने में मदद करते हैं।

बॉडी एनर्जेटिक रहती है

गिलोय बॉडी को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इससे कोल्ड, कफ और फीवर जैसी समस्याएं कम होती हैं। इसके साथ ही यह बॉडी को नैचुरली डिटॉक्स करने में मदद करता है। टॉक्सिन निकलने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार गुडूची (गिलोय) का सेवन करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें डाइट में शामिल

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

सर्दियों में हमारी डाइट और वाटर इनटेक केपेसिटी भी बदल जाती है। इस कारण सर्दियों में हमें पाचन संबंधित समस्याएं ज्यादा होने लगती हैं। इससे कब्ज, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। इसलिए डेली डाइट में गिलोय जरूर एड करना चाहि। यह पाचन क्रिया को तेज करके पाचन संबंधित समस्याओं को कम कर सकता है।

अन्य फायदे

अन्य फायदों से साथ सर्दियों में एनर्जी लेवल बूस्ट करने के लिए भी गिलोय फायदेमंद है। यह स्ट्रेस कम करने, माइंड में क्लियेरिटी लाने और रेस्पिरेटरी हेल्थ को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और ब्लड शुगर मेंटेन रखने में भी मदद मिलती है। सर्दियों में इंफ्लामेशन और जोड़ों के दर्द की समस्या में भी गिलोय लेना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- रोज पिएं गिलोय, चिरायता और कचनार का काढ़ा, दूर होंगी ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं 

सर्दियों में गिलोय का सेवन कैसे करना चाहिए?

सर्दियों में आप डेली डाइट में पाउडर के रूप में गिलोय का सेवन कर सकते हैं। आपको सुबह खाली पेट 1 चम्मच गिलोय पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लेना है। इससे आप दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

इस तरह से सर्दियों में गिलोय को डेली डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic (@nutritionist_divya.gandhi)

Read Next

40 की उम्र के बाद महिलाएं डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सप्लीमेंट्स, रहेंगी फिट और एक्टिव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version