Does jamun seed lower blood sugar: गर्मियों में बाजार में कई तरह के फल आते हैं। इसमें खट्टा-मीठा फल जामुन का नाम भी शामिल है। जामुन न सिर्फ बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। ये एक ऐसा फल है जो डायबिटीक पेशेंट के लिए भी फायदेमंद होता है। जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जामुन की तरह इसकी गुठली भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन क्या गुठली खाने से डायबिटीज कंट्रोल होती है? इस बारे में जानने के लिए हमने हैदराबाद (सिकंदराबाद) से यशोदा हॉस्पिटल्स की डीप्टी चीफ डायटिशियन ऐ स्वेता एमएससी आरडी (A. Swetha, MSC RD, Registered Dietitian, Deputy Chief Dietitian) से बात की।
क्या जामुन की गुठली खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल होती है? Does Eating Jamun Seeds Control Blood Sugar
क्लिनिकल रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जामुन के बीज खाने से (साइजीजियम क्यूमिनी बीज) डायबिटीक लोगों में ब्लड शुगर कंट्रोल हुई है। हाल के अध्ययनों में यह पाया गया है कि जामुन के बीज का चूर्ण ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कंट्रोल रखता है। ये फल खासकर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं, जिनका ब्लड शुगर डाइट और ओरल ग्लाइसेमिक दवाओं से भी कंट्रोल नहीं हो रहा है। स्टडी में देखा गया कि जिन मरीजों ने रोजाना 3 महीने तक 10 ग्राम जामुन के बीज का सेवन किया। उन लोगों के ब्लड शुगर में खाने से पहले और खाने के बाद दोनों में गिरावट आई. इसके अलावा, प्लाज्मा ग्लूकोज में 30% कम हुआ और खाने के बाद ग्लूकोज में 22% की कमी आई। इसके अलावा, जामुन के बीज का चूर्ण डायबिटीज के इलाज के लिए असरदार साबित हुआ है।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए कैसे खाएं जामुन का सिरका? जानें एक्सपर्ट से
ब्लड शुगर के लिए जामुन की गुठली कैसे फायदेमंद है? How Jamun Seeds Control Blood Sugar
जामुन के बीजों में मौजूद फाइटोकेमिकल्स, जैसे कि जाम्बोलिन और जाम्बोसीन ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में फायदेमंद होते हैं। ये कंपाउंड स्टार्च को शुगर में बदलने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। इससे ब्लड फ्लो में ग्लूकोज के रिलीज होने की गति भी कम हो जाती है। जामुन के बीज इंसुलिन प्रोडक्शन को भी बढ़ाते हैं, जो बॉडी में ग्लूकोज बनाने के लिए जरूरी है। इसके अलावा, इन बीजों में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इससे डाइजेशन इंप्रूव होता है और मेटाबॉलिज्म को बैलेंस रखने में मदद मिलती है।
सेहत के लिए जामुन के फायदे- Health Benefits of Jamun
- जामुन के सेवन से ग्लूकोज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे डायबिटीज नैचुरली कंट्रोल रहती है। जामुन में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। साथ ही, इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
- जामुन में फाइबर मौजूद होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।
- जामुन के सेवन से फूड क्रेविंग कंट्रोल रहती है। इससे कैलोरी इंटेक कम होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
- जामुन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारियों का खतरा कम होता है।
- जामुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों को कैविटी से बचाते हैं।
इसे भी पढ़ें- डायरिया से लेकर डायबिटीज तक: जानिए आयुर्वेद के अनुसार जामुन के फायदे, नुकसान और उपयोग
इन बातों का रखें ध्यान
- डायबिटीज कंट्रोल रखने के लिए जामुन फायदेमंद होते हैं। लेकिन इसे डायबिटीज के लिए दवा के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
- जामुन के बीजों को पाउडर के रूप में लिया जा सकता है। इसे अक्सर पानी या प्लांट बेस्ड मिल्क के साथ मिलाकर खाना खाने से पहले ले सकते हैं।
- किसी भी सप्लीमेंट को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करना जरूरी है। खासकर अगर व्यक्ति को डायबिटीज है या व्यक्ति किसी पुरानी बीमारी के लिए दवा भी ले रहा है।
निष्कर्ष
एक्सपर्ट के मुताबिक जामुन के बीजों के पाउडर को डेली डाइट में शामिल करना डायबिटीज में फायदेमंद है। इससे ब्लड शुगर नैचुरली कम होता है और ग्लूकोज कंट्रोल रहता है। इसमें मौजूद कार्बनिक कंपाउंड इंसुलिन सेंसिटिविटी को इंप्रूव करते हैं और ग्लूकोज कंट्रोल रखते हैं। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डेली डाइट में शामिल करना चाहिए।