Doctor Verified

क्या डायबिटीज के मरीज अमरूद खा सकते हैं? जानें डाइटिशियन से

Can Diabetics Eat Guava: अमरूद में मौजूद विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटी-ऑक्सीडेंट डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डायबिटीज के मरीज अमरूद खा सकते हैं? जानें डाइटिशियन से


Can Diabetics Eat Guava: खानपान में गड़बड़ी, खराब लाइफस्टाइल और जेनेटिक कारणों से डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने और इन्सुलिन प्रोडक्शन खराब होने पर डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का खतरा रहता है। डायबिटीज में मरीजों को खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। फलों का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है और डॉक्टर भी रोजाना ताजे फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन डायबिटीज की बीमारी में मरीजों को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों का ही सेवन करना चाहिए। ऐसे फल जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, उनका सेवन डायबिटीज में बहुत नुकसानदायक हो सकता है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीज फलों का सेवन करने को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। डायबिटीज के मरीजों के मन में यह सवाल रहता है कि डायबिटीज में अमरूद खाना चाहिए या नहीं? आइये इस लेख में डाइटिशियन से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

डायबिटीज में अमरूद खाना चाहिए या नहीं?- Can Diabetics Eat Guava in Hindi

डायबिटीज की बीमारी में फलों और सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद होता है। लेकिन संतुलित मात्रा में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों का ही सेवन डायबिटीज में करना चाहिए। कुछ फल और सब्जियों का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डायबिटीज में अमरूद खाने से मरीजों की कई परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसमें विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने और शरीर को स्वस्थ रखने में भी इसका सेवन करने से फायदा मिलता है।"

Can Diabetics Eat Guava

इसे भी पढ़ें: तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाते हैं ये फूड्स, डायबिटीज में भूलकर भी न करें सेवन

अमरूद में फाइबर, आयरन, विटामिन सी, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। इसका सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज में बहुत फायदा मिलता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर शरीर में इन्सुलिन रेजिस्टेंस को ठीक रखने में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है। डायबिटीज में अमरूद खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। वजन बढ़ने से डायबिटीज का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। अमरूद में मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट वजन कम करने और मेटाबॉलिज्म ठीक रखने में मदद करते हैं।

अमरूद का सेवन न सिर्फ डायबिटीज बल्कि कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को ठीक रखने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है। आप अमरूद को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। रोजाना नाश्ते के समय इसका सेवन करने से डायबिटीज में फायदा मिलेगा। इसके अलावा ताजे अमरूद का जूस पीने से भी डायबिटीज में फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में खाएं नारियल का आटा, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

डायबिटीज से बचने के लिए डाइट में सब्जियां, फल और साबुत अनाज को शामिल करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नियमित रूप से शारीरिक श्रम या व्यायाम करने वाले लोगों में भी डायबिटीज का खतरा कम रहता है। अगर आपको भी डायबिटीज के लक्षण दिखाई देते हैं, तो जांच जरूर कराएं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

ब्लोटिंग से राहत के लिए पिएं एलोवेरा जूस, अन्य पेट संबंधी समस्याएं भी होंगी दूर

Disclaimer