Expert

ब्लोटिंग से राहत के लिए पिएं एलोवेरा जूस, अन्य पेट संबंधी समस्याएं भी होंगी दूर

Aloe Vera Juice For Bloating: अगर आप भी अक्सर ब्लोटिंग से परेशान रहते हैं, तो नियमित एलोवेरा जूस पीने से आपकी समस्या दूर होगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लोटिंग से राहत के लिए पिएं एलोवेरा जूस, अन्य पेट संबंधी समस्याएं भी होंगी दूर

Aloe Vera Juice For Bloating: त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए हम सभी एलोवेरा का का खूब प्रयोग करते हैं। यह हमारे सौंदर्य को बढ़ाने, त्वचा और बालों से जुड़ी कई आम समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में एलोवेरा जूस का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। शरीर की कई समस्याओं के लिए एलोवेरा जेल को किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। इसमें शक्तिशाली रेचक, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा, यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भी भरपूर होता है। इसे त्वचा और बालों पर लगाने से ही नहीं, बल्कि एलोवेरा जूस पीने से भी कई फायदे मिलते हैं।

जिन लोगों को पेट फूलने यानी ब्लोटिंग की समस्या रहती है, अगर वे लोग रोज एलोवेरा जूस का सेवन करें, तो इससे उनकी समस्या दूर हो सकती है। भोजन के बाद, कुछ भी भारी, तला-भुना या अनहेल्दी खाने के बाद पेट फूलने की समस्या का सामना  काफी लोग करते हैं। यह एक बहुत ही आम समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकती है। आमतौर पर ऐसा उन लोगों के साथ अधिक देखने को मिलती है, जिनका पाचन कमजोर है और उन्हें अन्य पेट संबंधी समस्याएं रहती हैं। ऐसे लोगों के एलोवेरा का जूस एक रामबाण औषधि साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको ब्लोटिंग दूर करने के लिए एलोवेरा जूस पीने के फायदे बता रहे हैं....

Aloe Vera Juice For Bloating in hindi

ब्लोटिंग से राहत के लिए एलोवेरा जूस पीने के फायदे- Aloe Vera Juice Benefits To Reduce Bloating In Hindi

आपको बता दें कि जब आप एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं, तो इसे पीने से पाचन तंत्र को शांत करने और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। यह शरीर में जमा गंदगी, टॉक्सिन्स और अन्य हानिकारक कणों को शरीर से बाहर निकालता है। इसलिए एलोवेरा जूस को एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है। यह आंत में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। यह आंत में सूजन कम करता है और बाउल मूवमेंट में सुधार करता है। एलोवेरा में रेचक प्रभाव होते हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ क्लिनिकल प्रैक्टिस में प्रकाशित लेख के अनुसार एलोवेरा जूस का पीने से इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी आंत से जुड़ी स्थितियों का इलाज करने में मदद मिल सकती है। इससे ब्लोटिंग, दर्द और कब्ज सहित अन्य पेट संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन दूर करने के लिए इस्तेमाल करें मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा का ये हैक

इसे भी पढ़ें: लगातार 5 दिन पिएं आंवला और एलोवेरा का जूस, नैचुरली हो जाएगी बॉडी डिटॉक्स

ब्लोटिंग से राहत के लिए एलोवेरा जूस का सेवन कैसे करें?

आप सुबह खाली पेट एक एक कप पानी में 20-30 मिलीलीटर एलोवेरा जूस मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा नियमित करने से आपको जल्द पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

All Image Source: Freepik

Read Next

सर्दियों में मक्का खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इनके बारे में

Disclaimer