Doctor Verified

तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाते हैं ये फूड्स, डायबिटीज में भूलकर भी न करें सेवन

Foods That Increase Blood Sugar Instantly: हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाते हैं ये फूड्स, डायबिटीज में भूलकर भी न करें सेवन

Foods That Increase Blood Sugar Instantly: डायबिटीज के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यह बीमारी असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली की वजह से होती है। आज के समय में डायबिटीज की समस्या युवाओं में भी कॉमन हो चुकी है। भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से लोग डायबिटीज का शिकार होते हैं। ऐसे फूड्स जिनमें शुगर और कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है, उनका सेवन करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। एक बार डायबिटीज की चपेट में आने के बाद इसकी वजह से अआपके शरीर में कई गंभीर बीमारियां होने लगती हैं। डायबिटीज में कई बार कुछ ऐसे फूड्स का सेवन कर लेते हैं, जो शरीर में तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाने का काम करते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जिनका सेवन करने के बाद शरीर में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है।

तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाने वाले फूड्स- Foods That Increase Blood Sugar Instantly in Hindi

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन जरूरी है। इसके अलावा इस बीमारी में एक्टिव लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए। नियमित रूप से एक्सरसाइज और व्यायाम करने से डायबिटीज में फायदा मिलता है। वैसे तो शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए सभी तरह के पोषक तत्वों से युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को हाई कार्ब्स और हाई शुगर वाले फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिनका सेवन करते ही शरीर में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने लगता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि इस बीमारी हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

Foods That Increase Blood Sugar Instantly

इसे भी पढ़ें: 5 टेस्‍ट जो बताते हैं ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल में है या नहीं, एक्‍सपर्ट से जानें इनके बारे में

इन फूड्स का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर बहुत तेजी से बढ़ता है-

1. आलू

आलू का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में रोजाना किया जाता है। आलू की सब्जी भारत में सबसे खाई जाती है। लगभग 100 ग्राम आलू में 22.6 ग्राम कार्ब्स और 97 किलो कैलोरी होती है। इसका सेवन करने से शरीर में कार्ब्स जाते हैं और कार्ब्स टूटकर ग्लूकोज में बदलते हैं। डायबिटीज में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है।

2. शुगर प्रोडक्ट्स

चीनी और इसका इस्तेमाल कर बनाई जाने वाली चीजों में शुगर और कार्ब्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। डायबिटीज के मरीजों को चीनी और इससे बनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

3. सॉफ्ट ड्रिंक्स और मीठे फलों का जूस

सॉफ्ट ड्रिंक्स और पैक्ड फ्रूट जूस में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ऐसे फल जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, उनका सेवन करने से बचना चाहिए। संतरा, अंगूर, आम और केला जैसे फलों का सेवन डायबिटीज में नहीं करना चाहिए। इन फलों के जूस का सेवन करने से भी शरीर में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है।

4. फ्लेवर्ड दही या मीठी दही

डायबिटीज में मीठी दही का सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। मीठी दही में कार्ब्स और शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में तेजी से ब्लड शुगर बढ़ता है।

5. मिल्क शेक

शेक पीना भला कौन पसंद नहीं करता है। मिल्क शेक पीने से डायबिटीज की समस्या में बहुत नुकसान पहुंचता है। मिल्क शेक में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसकी वजह से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर लेवल के असंतुलित होने पर शरीर में दिखते हैं ये 6 लक्षण, न करें अनदेखा

डायबिटीज के मरीजों को ऊपर बताई गयी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। लेकिन अगर आपका ब्लड शुगर बहुत ज्यादा कम हो गया है, तो इन चीजों का सेवन करने से फायदा मिलता है। डायबिटीज के मरीजों को किसी भी स्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह लिए इन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

असली और नकली प्रोटीन सप्लीमेंट की पहचान कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें तरीका

Disclaimer