Doctor Verified

जामुन खाने के बाद दूध पी सकते हैं क्या? एक्सपर्ट से जानें

औषधीय गुणों से भरपूर जामुन में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन क्या जामुन खाने के बाद दूध पी सकते हैं? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
जामुन खाने के बाद दूध पी सकते हैं क्या? एक्सपर्ट से जानें


Can We Drink Milk After Eating Jamun In Hindi: जामुन गर्मियों में खाएं जाने वाला एक मौसमी फल है, जिसको लोग गर्मियों में खाना पसंद करते हैँ। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, ए, आयरन, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और पाचन को दुरुस्त करने जैसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन क्या जामुन खाने के बाद दूध का सेवन किया जा सकता है? आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें क्या जामुन खाने के बाद दूध का सेवन किया जा सकता है?

क्या जामुन के बाद दूध पी सकते हैं? - Can We Drink Milk After Eating Jamun?

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, आयुर्वेदिक में जामुन को कसैला और खट्टे स्वाद वाले फल में से माना जाता है। वहीं, दूध मीठा और भारी रहता है। ये दोनों ही खाद्य पदार्थ अलग-अलग हैं। ऐसे में 2 अलग प्रकृति वाले खाद्य पदार्थों को एक साथ खाने से मना किया जाता है। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसके कारण लोगों के शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, लोगों को पाचन या स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जामुन खाने के बाद कम से कम 1 से 2 घंटे का अंतर रखते हुए दूध का सेवन किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: जामुन के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

can we drink milk after eating jamun in hindi 01 (3)

दूध और जामुन को साथ खाने से होने वाली परेशानी - Problems Caused By Eating Milk And Jamun Together In Hindi

पाचन से जुड़ी समस्या होना

जामुन के बाद दूध का सेवन करने से पाचन तंत्र पर बुरा असर होता है। ऐसा करने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिसके कारण लोगों को अपच, एसिडिटी बढ़ाने, गैस और पेट में दर्द होने जैसी समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है। ऐसे में जामुन के दूध लेने से बचें।

स्किन से जुड़ी समस्याएं

गलत कॉम्बिनेशन वाले फूड्स का सेवन करने से लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। जामुन के बाद दूध लेने से लोगों को मुंहासे, रैशेज, खुजली और एक्जिमा जैसी स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बढ़ सकते हैं टॉक्सिन्स

जामुन के बाद दूध का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिसके कारण लोगों को अपच जैसी समस्या होती है इस दौरान भोजन के ठीक से न पच पाने के कारण शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं और स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या दूध में हरड़ मिलाकर पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से

फूड कॉम्बिनेशन्स का ध्यान रखें

जामुन और दूध को साथ लेने से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बता दें, जामुन के बाद 1-2 घंटों का अंतर रखते हुए ही दूध का सेवन करें, ताकि यह पूरी तरह से पच सके। इसके अलावा, अगर आपने दूध पिया है, तो इसके बाद एसिडिक फूड्स को खाने से बचें और दूध के बाद कुछ समय का अंतर रखते हुए फलों का सेवन करें। इससे किसी भी समस्या से बचा जा सकता है।

निष्कर्ष

दूध और जामुन दोनों ही अपनी-अपनी जगह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इनको अलग-अलग समय पर खाना फायदेमंद है, लेकिन इनको एक साथ या एक के बाद एक नहीं लेना चाहिए। जामुन के बाद दूध का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया के धीमा होने, अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या होने या स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ध्यान रहे, गलत कॉम्बिनेशन वाले फूड्स को खाने से बचना चाहिए। इनके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और हेल्दी डाइट लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • जामुन खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए?

    जामुन हेल्दी फलों में से एक है। जामुन खाने के 1 से 2 घंटों के गैप के बाद ही दूध का सेवन करें। इसके कारण लोगों को पाचन से जुड़ी परेशानियां होने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • जामुन खाने से क्या लाभ होता है?

    जामुन में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, पाचन को दुरुस्त करने, हार्ट को हेल्दी रखने, स्किन को हेल्दी रखने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
  • 1 दिन में कितने जामुन खाने चाहिए?

    1 दिन में 100 से 150 ग्राम जामुन का सेवन करना फायदेमंद है, लेकिन ध्यान रहे इनका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को पेट में दर्द होने, ऐंठन होने, कब्ज होने और गैस जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

 

 

 

Read Next

गुड़हल के फूल का काढ़ा पीने के क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer