Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Doctor Verified

क्या दूध में हरड़ मिलाकर पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से

Can we use harad with milk: हरड़ के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या दूध में मिलाकर हरड़ का सेवन करना चाहिए?

Is It Safe To Take Harad Mixed In Milk: अस्वस्थ खानपान और खराब जीवनशैली के कारण सेहत प्रभावित होती है। इस कारण शरीर में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और हार्मोनल इशुज रहना शुरू हो जाते हैं। इन समस्याओं का खतरा कम करने के लिए डाइट में जड़ी-बूटियों को शामिल करना बहुत जरूरी है। ऐसे में हरड़ यानी हरितकी भी बहुत फायदेमंद होती है। हरड़ एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे आयुर्वेद में मां का दर्जा दिया जाता है। हरड़ के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद होती है। इसके चूर्ण को पानी में मिलाकर सेवन किया जाता है। कई लोग दूध में मिलाकर भी हरितकी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या दूध में मिलाकर इसका सेवन करना सेफ होता है? इसका जवाब जानने के लिए हमने उज्जैन के लक्ष्मी क्लिनिक एंड मेडिकोज के बीएएमएस आयुर्वेद रत्न डॉ महेंद्र लालवानी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

01 - 2025-06-11T191154.685

क्या दूध के साथ हरड़ का सेवन कर सकते हैं? Should We Consume Harad In Milk

दूध के साथ ही हरड़ का सेवन किया जा सकता है। इसे दूध में डालकर पीने से भी सेहत को कई फायदे मिलेंगे। इसे आयुर्वेद में पुरानी बीमारियों के लिए रेमेडी की तरह इस्तेमाल किया जाता है। अगर किसी को कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह के बाद ही सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- क्या हरड़ लिवर के लिए अच्छा है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

दूध के साथ हरड़ का सेवन करने के फायदे- Benefits of Consuming Harad in Milk

  • हरड़ का सेवन करना बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है। दूध में हरड़ डालकर पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है और पाचन क्रिया भी तेज होती है।
  • हरड़ को दूध में डालकर पीने से बॉडी भी डिटॉक्स होती है। इससे बॉडी से टॉक्सिन्स भी निकलते हैं। इसमें लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं जो बॉवेल मूवमेंट इंप्रूव करने में मदद करते हैं। इसे दूध के साथ सेवन करने से बॉडी को इसे सोखने में मदद मिलती है। इससे स्लीप क्वालिटी भी इंप्रूव होती है।
  • हरड़ बॉडी को हील करने में मदद करती है। लेकिन इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबित इसका सेवन कोई भी कर सकता है। लेकिन स्वास्थ्य समस्या में पूछना जरूरी है।
  • जिन लोगों को डायरिया, एसिड रिफ्लेक्स और किसी प्रकार की एलर्जी है, उन्हें एक्सपर्ट कीा सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- पिग्मेंटेशन के लिए हरड़ का इस्तेमाल कैसे कारगर है? एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक दूध में भी हरड़ का सेवन किया जा सकता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलेंगे। हरितकी के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। यह बॉडी से टॉक्सिन निकालने और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करती है। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे डेली डाइट में शामिल करें। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

क्या थायराइड के मरीज चिया सीड्स खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 11, 2025 19:19 IST

    Modified By : Isha Gupta
  • Jun 11, 2025 19:19 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content